Skip to main content

Posts

Showing posts with the label निधन

स्पाइडर मैन' और 'एक्स मैन' जैसे सुपरहीरो किरदारों को गढ़ने वाले स्टेन ली नहीं रहे

नई दिल्ली:  मार्वल कॉमिक्स के 95 वर्षीय पूर्व प्रमुख और स्पाइडर मैन व हल्क जैसे  कॉमिक बुक सुपरहीरो किरदारों को गढ़ने वाले स्टेन ली  का सोमवार को निधन हो गया. वह पिछले कुछ सालों से कई बीमारियों से जूझ रहे थे और आखिरकार सोमवार को उन्होंने एक निजी अस्पताल में अंतिम सांसें ली. (फोटो साभारः @TheRealStanLee/Twitter) इनकी माता का नाम सेलिया था और पिता का नाम जैक था. ये एक यहूदी परिवार में जन्मे थे. स्टेन ली एक एक्टर के साथ-साथ एक लेखक, निर्माता, प्रकाशक और संपादक थे. इन्होंने कई सुपरहीरोज पर आधारित फिल्में बनाईं, जो बॉक्स ऑफिस सुपरहिट साबित हुई. साथ ही स्टेन ली ने कई पुस्तकों, हास्य पुस्तकों ल उपन्यासों की रचना की. रिपोर्ट्स की मानें तो, स्टेन ली अपने सभी प्रशंसकों को बहुत प्यार करते थे. वह महान और बहुत ही सभ्य और सौम्य व्यक्ति थे. (फोटो साभारः @TheRealStanLee/Twitter) स्टेन ली ने 1961 में दि फैंटास्टिक फोर के साथ मार्वल कॉमिक्स की शुरुआत की थी. बाद में इसमें 'स्पाइडर मैन', 'एक्स मैन', 'हल्क', 'आयरन मैन', 'ब्लैक पैंथर', 'थोर', 'डॉक्टर स्टैं...

वाजपेयी के निधन से मायूस है मुस्लिम परिवार, इस बार नहीं मनाएगा ईद

लखनऊ:  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का लखनऊ से चुनावी नाता तो था ही, लेकिन यहां के एक मुस्लिम परिवार के साथ उनका विश्वास और भरोसे का अनोखा रिश्ता था. ईद पर वाजपेयी को किमामी सेवईयां खिलाने वाला यह परिवार उनकी याद में इस बार ईद नहीं मनाएगा. उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार में पहले मुस्लिम मंत्री और वकील एजाज रिजवी और अटल बिहारी वाजपेयी एक दूसरे को दशकों से जानते थे. वाजपेयी ने जब जब लखनऊ लोकसभा सीट से चुनाव का पर्चा भरा, उनके सभी कागजात तैयार करने का काम एजाज रिजवी के जिम्मे रहता था. अटल और एजाज की दोस्ती का गहरा नाता वर्ष 1998 में एजाज रिजवी के निधन के बाद भी इस परिवार के साथ वाजपेयी का रिश्ता बदस्तूर बना रहा और उन्होंने रिजवी की बेटी शीमा रिजवी को न सिर्फ राजनीति में आने के लिए प्रोत्साहित किया, बल्कि मंत्रिमंडल में उन्हें उनके पिता की विरासत भी सौंपी. रिजवी की पत्नी और उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी की अध्यक्ष आसिफा जमानी के पास वाजपेयी के साथ अपने परिवार के रिश्तों की यादों का एक पूरा जखीरा है. उन यादों को साझा करते हुए बताया, ‘'अटल जी और एजाज के बीच दोस्ती का गहरा ...