Skip to main content

Posts

Showing posts with the label alpesh kansaraअल्पेश कंसाराbottle artDwarka

गुजरात के अल्पेश ने अपनी अनोखी कृतियों से किया दुनिया में नाम

    राजू रुपारेलिया /निर्मल त्रिवेदी, द्वारका:  गुजरात के द्वारका जिले के छोटे से गांव वरवाला में रहकर एक छोटी सी दुकान चलाने वाले अल्पेश कंसारा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है और इंटरनेशनल लेवल पर अपना और भारत का नाम उजागर किया है. अल्पेश पिछले 14 साल से बोतल आर्ट के जरिये भारतीय और गुजरात की संस्कृति शिल्पकला की विरासत को बचने के लिए प्रयत्नशील है. अल्पेश ने 40 से ज्यादा कलाकृतिया ने कांच की बोतल में बनाई है जिसे देखकर कोई भी हैरान हुए बिना नहीं रहा जा सकता. अल्पेश ने कांच की बोतल को तोड़े बिना ही बोतल के मुंह में एक लोखंड की पतली रॉड (सलिया )का उपयोग कर माचिस की तीलियों और कार्डबोर्ड कागज का उपयोग कर बड़ी बड़ी कृतियां बोतल में बनाई हैं जिसमे देश भर के ऐतिहासिक मंदिर और इमारतों के साथ साथ कुछ विदेशी ऐतिहासिक इमारतों की कृतियां भी दिख रही हैं. "द बॉटल शिप राइट "नामक अमेरिकन पुस्तक 40 से ज्यादा देशों में पढ़ी जाती है. और इस पुस्तक में  9 बार अल्पेश को जगह मिली है. इतना ही नहीं श्रेष्ठ कला सर्जन के लिए शिप इन बॉटल एसोसिएशन ऑफ़ अमेरिका द्वारा अल्पेश को मान्य सदस्य का पद दिया गया है और सम...