Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सीबीआई

आलोक वर्मा के खिलाफ CVC जांच रिपोर्ट की कॉपी राकेश अस्थाना को नहीं मिलेगी | SC में आज की सुनवाई की खास बातें

न्यायालय ने सीवीसी रिपोर्ट की प्रति मुहैया कराने संबंधी सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना का अनुरोध ठुकराया नई दिल्‍ली :  CBIvsCBI मामले में जांच एजेंसी के निदेशक आलोक वर्मा को केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की तरफ से दायर जांच रिपोर्ट में क्‍लीन चिट नहीं मिली है.  उच्चतम न्यायालय में शुक्रवार को हुई सुनवाई  में कोर्ट ने आदेश दिया कि सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा के खिलाफ लगे आरोपों की जांच से जुड़ी सीवीसी की रिपोर्ट उन्हें सीलबंद लिफाफे में सौंपी जाए.  न्यायालय ने वर्मा से इसपर सोमवार तक जवाब देने को कहा है. साथ ही प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने केन्द्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की रिपोर्ट अटॉर्नी जनरल के. के. वेणुगोपाल और सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता को भी देने को कहा है. पीठ ने कहा कि आलोक वर्मा के खिलाफ लगे कुछ आरोपों का सीवीसी की रिपोर्ट समर्थन नहीं करती है और कुछ मामलों में उसका कहना है कि और जांच की जरूरत है. ये भी पढ़ें- CBI विवाद: सुब्रह्मण्यम स्वामी बोले- सीबीआई डायरेक्‍टर आलोक वर्मा के साथ हुआ है बहुत अन्याय न्यायालय ने कहा कि आलोक वर्मा सोमवार तक सीलबंद लिफा...

जब CBI का मुकदमा लड़ने के लिए दिल्‍ली हाईकोर्ट में जज के सामने ही आपस में भिड़ गए 2 वकील

नई दिल्ली :  में दो वकीलों ने गुरुवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के वकील के तौर पर पेश होने का एक-दूसरे का विरोध किया. अतिरिक्त महाधिवक्ता विक्रमजीत बनर्जी और के. राघवाचार्युलु अदालत में एजेंसी के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले की सुनवाई के दौरान एक-दूसरे से उलझ गए. दोनों वकीलों ने न्यायमूर्ति नजमी वाजिरी को बताया कि वे मामले में सीबीआई का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. गुरुवार को मामले में पहली बार अदालत में हाजिर हुए बनर्जी ने अदालत को बताया कि उन्हें मामले में सीबीआई का प्रतिनिधित्व करने के लिए 'सक्षम अधिकारी' से निर्देश मिले हैं. लेकिन राघवाचार्युलु ने बनर्जी की मौजूदगी का विरोध किया और अदालत को बताया कि उन्हें जांच एजेंसी द्वारा मामले में विशेष लोक अभियोजक के तौर पर नियुक्त किया गया है. राघवाचार्युलु उच्च न्यायालय में अस्थाना की याचिका पर 23 अक्टूबर को शुरू हुई सुनवाई के वक्त से ही उनकी तरह से पेश हो रहे हैं. हालांकि अदालत ने इस मुद्दे पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख तक इस मामले में यथास्थिति बनाए रखने का भी आद...

आखिर चिदंबरम ने क्‍यों कहा, 'न्यायिक प्रक्रिया का मजाक बना रही है सीबीआई...'

नई दिल्‍ली :   कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम  ने एयरसेल-मैक्सिस मामले से जुड़ा आरोपपत्र एक अखबार में लीक होने के लेकर दूसरे दिन भी सीबीआई पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि केन्द्रीय जांच एजेंसी न्यायिक प्रक्रिया का मजाक बना रही है. उन्होंने यह भी दावा किया कि सीबीआई मामले में निष्पक्ष कानूनी प्रक्रिया नहीं चाहती, बल्कि वह मीडिया ट्रायल कराना चाहती है. पूर्व वित्त मंत्री ने ट्वीट किया, 'सीबीआई का आरोपपत्र उन लोगों को नहीं दिया गया, जिनके नाम इसमें हैं. इसे एक अखबार को लीक किया गया जो इसे किस्तों में प्रकाशित कर रहा है.' उन्होंने आरोप लगाया, 'सीबीआई को अदालत में निष्पक्ष सुनवाई में कोई दिलचस्पी नहीं है. वह मीडिया ट्रायल चाहती है. सीबीआई न्यायिक प्रक्रिया का मजाक बना रही है.' चिदंबरम ने इस मामले को लेकर सीबीआई पर सोमवार को भी निशाना साधा था.   P. Chidambaram  ✔ @PChidambaram_IN CBI's chargesheet has not been given to the persons named therein. Yet it is leaked to one servile newspaper which publishes it in instalments! 7:44 AM - Aug 28, 2018 P. Chidambaram  ✔ @PChid...