Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अशोक गहलोत

सीएम राजे की 'गौरव यात्रा' पर गहलोत का वार, सरकारी पैसे पर बंद हो चुनावी यात्रा

जयपुर:  राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और  कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत  ने कहा है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की  राजस्थान गौरव यात्रा  पूरी तरह सरकारी खर्च पर की जा रही बीजेपी की चुनावी यात्रा है और इसे तुरंत रोकना चाहिए. उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय ने एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए बीजेपी से इस यात्रा पर हुए खर्च का हिसाब शपथ पत्र सहित पेश करने के आदेश देकर प्रथम दृष्ट्या मान लिया है कि यह यात्रा सरकारी धन पर चल रही है. गहलोत ने एक बयान में कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि यह यात्रा सरकारी खर्चे पर की जा रही है. इसके लिए बाकायदा विभिन्न विभागों द्वारा आदेश भी जारी किये गये. गौरव यात्रा में जिस कदर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया, मुख्यमंत्री को इसके लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए. एक अन्य बयान में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने भी बीजेपी सरकार द्वारा राजस्थान गौरव यात्रा के चुनावी कार्यक्रम में सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग पर न्यायालय की आपत्ति के बाद भी सार्वजनिक निर्माण विभाग, पिण्डवाडा-आबू द्वारा निविदाएं आमंत्रित किये जाने को न्यायपालिका की अ...