Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा को पछाड़ कर दीपिका पादुकोण ने जीता Sexiest Asian Woman का खिताब

नई दिल्ली :  साल 2018 बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए काफी अच्छा और सक्सेसफुल ईयर रहा. बुधवार को जारी हुई फोर्ब्स की सेलिब्रेटी कमाई की लिस्ट में जहां  दीपिका पादुकोण ने चौथा नंबर  हासिल करते हुए पहली फीमेल एक्टर बनी. वहीं बुधवार को ही जारी हुई 50 मोस्ट सेक्सिएस्ट एशियन वुमन का 2018 का खिताब हासिल करने में भी सफल रहीं. बता दें कि इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा को दूसरा स्थान मिला है. लास्ट ईयर इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने बाजी मारी थी. 32 साल की दीपिका ने पिछले महीने ही एक्टर रणवीर सिंह से इटली के लेक कोमो में शादी रचाई है. फोर्ब्स इंडिया 2018 ने सबसे अमीर सेलिब्रेटीज की लिस्ट में पहली बार किसी एक्ट्रेस ने टॉप 5 में जगह बनाई है और वो हैं वन एन ओनली दीपिका पादुकोण. दीपिका पादुकोण के पति और एक्टर रणवीर सिंह भी इस लिस्ट में शामिल हैं इस साल आई लिस्ट में दीपिका पादुकोण चौथे नंबर पर हैं. साल 2018 में दीपिका पादुकोण की कुल कमाई 112.8 करोड़ हुई है. वहीं इस लिस्ट में रणवीर सिंह आठवें नंबर पर हैं. रणवीर ने इस साल 84.67 करोड़ रुपये कमाए हैं. Forbes 2018 : दीपिका पादुकोण टॉप 5 में शामिल होने वाली पहली ...

VIDEO: हाथों में हाथ डाले एयरपोर्ट पर नजर आए निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा

शादी की तैयारियों के लिए मुंबई पहुंची प्रियंका चोपड़ा अब तक दिल्ली में शूटिंग में थी व्यस्त नई दिल्ली:  बॉलीवुड में  इन दिनों शादियों का मौसम  चल रहा है. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के बाद अब प्रियंका चोपड़ा की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. इसी के चलते आज अलसुबह प्रियंका चोपड़ा अपने मंगेतर निक जोनास के साथ दिल्ली से मुंबई पहुंच गईं. इस मौके पर दोनों को  दिल्ली एयरपोर्ट एक दूसरे का हाथ  थामे देखा गया. क्योंकि अब दोनों की शादी के लिए एक हफ्ते का समय बचा है, इसलिए अब रस्मो रिवाजों की शुरुआत भी होनी है. इसलिए  प्रियंका ने भी दिल्ली में चल रही  अपनी फिल्म 'स्काई इज पिंक' की शूटिंग से पैकअप कर लिया है. इस बारे में निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर ने हाल ही में एक कार्यक्रम में बताया था कि प्रियंका अपनी शादी के रिवाज शुरु होने के एक दिन पहले तक दिल्ली में शूटिंग करने वाली प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास 2 दिसंबर, 2018 को जोधपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. वहीं शादी के पहले की रस्में 29 नवंबर से शुरू होंगी. निक और प्रियंका को दिल्ली हवाई अड्डे पर  सख्त सुरक्षा के साथ ...

प्रियंका चोपड़ा की शादी से पहले के जश्न में शामिल हुईं सोनाली बेंद्रे, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली: न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करा रहीं अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे  बहल बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की शादी से पहले के जश्न में शामिल हुईं और जिंदगी के इस नए पड़ाव के लिए प्रियंका को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं. सोनाली ने गुरुवार रात प्रियंका और अभिनेत्री नीतू कपूर के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की. तस्वीर में वह लाल रंग की पोशक और एक विग में दिखीं. इसके साथ उन्होंने लिखा, "किसी शख्स के खास पलों में शरीक होना हमेशा अच्छा लगता है. तब ये और रोचक हो जाता है जब वो किसी करीबी दोस्त की पार्टी हो, कितनी शानदार शाम थी. आपकी ब्राइडल शॉवर पार्टी प्यार और हंसी से भरपूर थी. आप अपने जीवन में नया कदम रखने जा रही हैं. कामना करती हूं कि इससे भी ज्यादा प्यार और हंसी आपकी जिंदगी में बनी रहे. आपको ढेर सारी शुभकामनाएं और बहुत सारा प्यार." पिछले सप्ताह अक्टूबर में प्रियंका के दोस्तों और परिजनों ने उनकी निक जोनास से शादी से पहले ब्राइडल शावर का आयोजन किया था. माना जा रहा है कि प्रियंका और निक दिसंबर में राजस्थान के मेहरानगढ़ किले में शादी करने जा रहे हैं.

प्रियंका चोपड़ा की शादी से पहले के जश्न में शामिल हुईं सोनाली बेंद्रे, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली: न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करा रहीं अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे  बहल बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की शादी से पहले के जश्न में शामिल हुईं और जिंदगी के इस नए पड़ाव के लिए प्रियंका को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं. सोनाली ने गुरुवार रात प्रियंका और अभिनेत्री नीतू कपूर के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की. तस्वीर में वह लाल रंग की पोशक और एक विग में दिखीं. इसके साथ उन्होंने लिखा, "किसी शख्स के खास पलों में शरीक होना हमेशा अच्छा लगता है. तब ये और रोचक हो जाता है जब वो किसी करीबी दोस्त की पार्टी हो, कितनी शानदार शाम थी. आपकी ब्राइडल शॉवर पार्टी प्यार और हंसी से भरपूर थी. आप अपने जीवन में नया कदम रखने जा रही हैं. कामना करती हूं कि इससे भी ज्यादा प्यार और हंसी आपकी जिंदगी में बनी रहे. आपको ढेर सारी शुभकामनाएं और बहुत सारा प्यार." पिछले सप्ताह अक्टूबर में प्रियंका के दोस्तों और परिजनों ने उनकी निक जोनास से शादी से पहले ब्राइडल शावर का आयोजन किया था. माना जा रहा है कि प्रियंका और निक दिसंबर में राजस्थान के मेहरानगढ़ किले में शादी करने जा रहे हैं.

प्रियंका चोपड़ा के पास है भाईयों की सेना, रक्षाबंधन पर खोला सेनापति का नाम

नई दिल्ली :  अपनी सगाई को ले कर आजकल चर्चा में बनी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने रक्षाबंधन के मौके पर अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ अपनी फोटो शेयर की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेरे पर भाईयों की सेना है. उन्होंने अपने भाई को इस सेना का नायक बताया. उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन उनका पसंदीदा त्योहार है इस तयोहार में बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई उन्हें सुरक्षा का भरोसा देते हैं. भाई ने ही की थी रोका की तैयारियां  गौरतलब है कि प्रियंका के घर पर प्रियंका और निक जोनास के रोका की रस्म के दौरान घर में सारे इंतजाम प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने ही किए थे. उन्होंने इस मौके पर खास और लजीज व्यंजन भी तैयार कराए थे. प्रियंका की उनके छोटे भाई के साथ काफी अच्छी बांडिंग है. उन्होंने कहा कि मैं अपने भाई के बिना अपने जीवन के बारे में सोच भी नहीं सकती. प्रियंका के भाई सिद्धार्थ प्रियंका से 07 साल छोटे हैं. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> PRIYANKA  ✔ @priyankachopra I've got an army...

HBD: निक जोनास से पहले इस हॉलीवुड हीरो से जुड़ा प्रियंका चोपड़ा का रिश्‍ता

नई दिल्‍ली:  18 जुलाई को भले ही मशहूर ग्‍लोबल-देसी ग्‍लैमरस गर्ल  प्रियंका चोपड़ा  अपना बर्थडे मना रही हैं लेकिन इस वक्‍त वह इसके साथ-साथ निजी तौर पर अमेरिकन एंटरटेनर निक जोनास के साथ रिलेशनशिप की वजह से लगातार सुर्खियों में हैं. पिछले दिनों निक उनके साथ इंडिया भी आए थे. यहां भी कई मौकों पर दोनों को साथ देखा गया. उसके बाद से ही गॉसिप जगत में लिखा-पढ़ा गया कि देसी गर्ल प्रियंका, निक जोनास के साथ डेटिंग कर रही हैं. वैसे उससे पहले इंडिया के लिए निक जोनास बहुत परिचित नाम नहीं थे. उनको यहां मशहूर करने का श्रेय तो प्रियंका को ही जाता है. इस दिलचस्‍पे किस्‍से के बीच प्रसिद्ध फिल्‍म क्रिटिक सुभाष के झा ने  Zee News  की अंग्रेजी वेबसाइट में लिखे अपने नियमित कॉलम में एक नया राज खोला है. उन्‍होंने लिखा है कि निक जोनास पहली हॉलीवुड हस्‍ती नहीं हैं जो प्रियंका के साथ डेटिंग कर रहे हैं. इससे कई साल पहले हॉलीवुड सुपरस्‍टार गेरार्ड बटलर के साथ उन्‍होंने कुछ समय तक डेटिंग की. इससे ग्‍लैमर वर्ल्‍ड में प्रियंका की इमेज में जबर्दस्‍त इजाफा हुआ. गेरार्ड बटलर (फाइल फोटो) सुभाष के झा ने यह भी लिखा है कि यह उ...

सामने आईं प्रियंका चोपड़ा के नए घर की तस्वीरें, देख कर चौंक जाएंगे आप

नई दिल्ली :  अपनी ड्रेसिंग और लाइफ स्टाइल को लेकर सदा चर्चा में रहने वाली प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर लोगों को चौंकाया है. मुम्बई से न्यूयॉर्क पहुंची प्रियंका ने वहां अपना नया आशियाना बना लिया है. उनका यह घर किसी आलीशान महल से कम नहीं है. प्रियंका इन दिनों न्यूयॉर्क में इंटरनेशनल शो की शूटिंग कर रहीं हैं. इसी के चलते यहां रहने के लिए उन्होंने यह घर लिया है. जहां शूटिंग चल रही है यह घर वहां से करीब ही है. न्यूयॉर्क के पॉश इलाके में स्थित प्रियंका का यह घर प्लश अपार्टमेंट में है. प्रियंका ने खुद डिजाइन किया ये घर प्रियंका ने अपने इस नए घर को बड़ी बारीकी से खुद डिजाइन किया है. इस घर में किचन से ले कर ड्राइंग रूम तक की सजावट उन्होंने अपने हाथों से की है. घर के हर हिस्से को बेहद खूबसूरती से सजाया गया है. बालकनी में खूबसूरत पेड़ पौधे लगाए गए हैं जो घर की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं. अभी हाल ही में अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपने पोर्टल पर प्रियंका चोपड़ा के न्यूयॉर्क स्थित घर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इस घर की हैं कई खूबियां प्लश अपार्टमेंट में स्थित प्रियंका के घर में पांच सिता...

विदेशी बॉयफ्रेंड संग परिवार को लेकर क्यों गोवा पहुंची हैं प्रियंका?

1   /   7 बॉलीवुड में इस वक्त सबसे ज्यादा किसी बात की चर्चा हो रही है तो वो है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस. प्रियंका और निक को लेकर खबरों ने तब से और भी तूल पकड़ लिया है जब से ये जोड़ी प्रियंका के परिवार के साथ गोवा रवाना हुई हैं. यूं तो प्रियंका के विदेशों में कई बड़े सेलेब्स दोस्त हैं लेकिन निक जोनस को ही क्यों प्रियंका के पर्सनल स्पेस का हिस्सा बनते जा रहे हैं. अपने परिवार को निक से मिलाना किसी ओर बात की ओर भी इशारा कर रहा है...   2   /   7 प्रियंका भी शायद अब निक संग अपनी दोस्ती को एक कदम आगे बढ़ाने की सोच रही हैं. शायद इसलिए वह भी निक की तरह अपने परिवार की मुलाकात उनसे करवा रही हैं. प्रियंका ना सिर्फ स्पेशल फैमिली डिनर के जरिए निक का स्वागत कर रही हैं बल्कि गोवा में स्पेशल हॉलिडे भी प्लान कर चुकी हैं. इस बात की भी खूब चर्चा है कि गोवा में परिवार के साथ प्रियंका का ये हॉलिडे प्लान करना शायद उनके रिश्ते को एक नया नाम देना है- ऐसी चर्चा है कि गोवा में शायद ये कपल सगाई कर ले. 3   /   7 बता दें प्रियंका और उनका परिवार निक संग गोवा में किसी सीक्रेट डेस्टिनेशन के लिए रवाना ह...

प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के बाद अब यह एक्ट्रेस भी करना चाहती हैं हॉलीवुड में एंट्री!

नई दिल्ली : डिज्नी पिक्सर के 'इनक्रेडिबल्स 2' के हिंदी संस्करण की डबिंग का हिस्सा बनीं  अभिनेत्री काजोल  ने कहा कि वह पश्चिम की दुनिया में संभावनाओं को तलाशने और हॉलीवुड फिल्मों में काम करने के लिए तैयार हैं. काजोल ने आईएएनस से कहा, "मैं हॉलीवुड फिल्म में काम करना पसंद करूंगी. कोई विशेष शैली ध्यान में नहीं है और यह निर्भर करता है कि पटकथा मुझे आकर्षित करती है या नहीं." दो बच्चों की मां ने कहा, "मैं (हॉलीवुड फिल्म करने से पहले) वही सवाल करूंगी जो  हिंदी फिल्मों का चयन करने से पहले करती हूं ." काजोल ने कहा कि उनके बच्चे इस फिल्म में उनकी डबिंग को लेकर उत्साहित हैं. उन्होंने कहा, "वह पहले से ही बहुत उत्साहित हैं, खासकर जब मैंने उनसे कहा कि हम फिल्म देखने वाले पहले व्यक्ति होंगे. यह उनके लिए बड़ी बात है." गौरतलब है कि काजोल आखिरी बार धनुष के साथ फिल्म वीआईपी 2 में नजर आईं थी. इस फिल्म में काजोल ने नेगेटिव भूमिका निभाई थी और उन्होंने धनुष के कहने पर ही फिल्म साइन की थी. जिसके बाद अब वह हॉलीवुड एनिमेशन मूवी इनक्रेडिबल्स 2 में आवाज देते हुए नजर आएंगी. हाल...