नई दिल्ली: डिज्नी पिक्सर के 'इनक्रेडिबल्स 2' के हिंदी संस्करण की डबिंग का हिस्सा बनीं अभिनेत्री काजोल ने कहा कि वह पश्चिम की दुनिया में संभावनाओं को तलाशने और हॉलीवुड फिल्मों में काम करने के लिए तैयार हैं. काजोल ने आईएएनस से कहा, "मैं हॉलीवुड फिल्म में काम करना पसंद करूंगी. कोई विशेष शैली ध्यान में नहीं है और यह निर्भर करता है कि पटकथा मुझे आकर्षित करती है या नहीं."
दो बच्चों की मां ने कहा, "मैं (हॉलीवुड फिल्म करने से पहले) वही सवाल करूंगी जो हिंदी फिल्मों का चयन करने से पहले करती हूं." काजोल ने कहा कि उनके बच्चे इस फिल्म में उनकी डबिंग को लेकर उत्साहित हैं. उन्होंने कहा, "वह पहले से ही बहुत उत्साहित हैं, खासकर जब मैंने उनसे कहा कि हम फिल्म देखने वाले पहले व्यक्ति होंगे. यह उनके लिए बड़ी बात है."
गौरतलब है कि काजोल आखिरी बार धनुष के साथ फिल्म वीआईपी 2 में नजर आईं थी. इस फिल्म में काजोल ने नेगेटिव भूमिका निभाई थी और उन्होंने धनुष के कहने पर ही फिल्म साइन की थी. जिसके बाद अब वह हॉलीवुड एनिमेशन मूवी इनक्रेडिबल्स 2 में आवाज देते हुए नजर आएंगी. हालांकि, अब वह भी प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की हॉलीवुड फिल्मों में काम करना चाहती हैं. बता दें, दीपिका ने फिल्म ट्रिपल एक्स रिटर्न ऑफ जेंडर केज से हॉलीवुड में डेब्यू किया था. वहीं प्रियंका ने हॉलीवुड शो क्वांटिको से हॉलीवुड में एंट्री की थी.
बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Comments
Post a Comment