Skip to main content

Posts

Showing posts with the label कोलकाता

चलती ट्रेन में लड़की से हुआ एकतरफा प्यार तो ढूंढने के लिए लगा दिये 4 हजार पोस्टर

नई दिल्लीः  कहते हैं पहला प्यार उम्र भर याद रहता है. उसे भुला पाना बेहद मुश्किल होता है. ऐसा ही कुछ हुआ है  कोलकाता के एक शख्स  के साथ. दरअसल, कोलकाता के एक शख्स को एक ट्रेन में उसके साथ सफर कर रही एक लड़की से पहली नजर का प्यार हो गया. अब वह शख्स उस लड़की तक अपने प्यार की बात पहुंचाने की कोशिश करने लगा. लड़की तक नहीं पहुंच पाने पर लड़के ने उस तक अपनी बात पहुंचाने के लिए एक फिल्म बनाई और 4 हजार पोस्टर लगा दिये. फिल्म का नाम 'कोन्नगर कोने' है, जिसका मतलब है कोन्नगर की दुल्हन. 6 मिनट तीस सैकेंड की इस फिल्म में उन्होंने लड़की को इस बात का संदेश दिया है कि वह उस लड़की से प्यार करते हैं और उससे मिलना चाहते हैं. सरकारी कार्यालय में कार्यरत है विश्वजीत पोद्दार 'इंडियन एक्सप्रेस' में छपी खबर के मुताबिक, कोलकाता का रहने वाला 29 वर्षीय विश्वजीत पोद्दार एक सरकारी कार्यालय में कार्यरत है. विश्वजीत राज्य पर्यावरण विभाग में काम करते हैं और घर से रोजाना ट्रेन में ही सफर कर ऑफिस आते-जाते हैं, लेकिन जुलाई में ट्रेन में सफर करते हुए उन्हें एक लड़की मिली. जिसे देखते ही उन्हें उस लड़की से प...

कोलकाता मेट्रो के इस लाइन की डिजाइन तो 98 साल पहले ही बन गई थी

कोलकाता (देब्रती घोष):   कोलकाता शहर के लोग जल्द एक नई मेट्रो की सवारी करने वाले हैं. यह नई लाइन ईस्ट-वेस्ट मेट्रो के नाम से जानी जाएगी. इसे ऐतिहासिक अंदाज में तैयार किया जा रहा है. लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि इस मेट्रो लाइन पर जो काम चल रहा है उसकी डिजाइन यानी उसका मानचित्र बहुत साल पहले ब्रिटिश शासनकाल में ही तैयार कर लिया गया था. यह डिजाइन इतने सालों बाद कोलकाता नगरपालिका को अचानक मिला है. नगरपालिका ने बताया कि मेट्रो की यह डिजाइन अंग्रेजों ने वर्ष 1921 में ही तैयार की थी. इसे लंदन की ट्यूब प्रणाली के आधार पर इंगलैंड के इंजीनियरों ने तैयार किया गया था. ठीक वही मानचित्र कोलकाता नगरपालिका में मिला है. वर्ष 1921 में भारत में ब्रिटिश शासन फल फूल रहा था. अंग्रेज कोलकाता को ठीक लंदन जैसा बनाना चाह रहे थे और इसीलिए तब इस मेट्रो लाइन के लिए मानचित्र तैयार किया गया था. उन्होंने मेट्रो रेल से कोलकाता शहर को हावड़ा से जोड़ना चाहा और यह डिजाइन तैयार किया. मेट्रो का यह मानचित्र ब्रिटेन में लंदन और अन्य शहरों में भूमिगत रेल पर काम करने वाले इंजीनियर हर्ले डैर्लिम्पल ने तैयार किया था. आपको बता द...