Skip to main content

चलती ट्रेन में लड़की से हुआ एकतरफा प्यार तो ढूंढने के लिए लगा दिये 4 हजार पोस्टर

नई दिल्लीः कहते हैं पहला प्यार उम्र भर याद रहता है. उसे भुला पाना बेहद मुश्किल होता है. ऐसा ही कुछ हुआ है कोलकाता के एक शख्स के साथ. दरअसल, कोलकाता के एक शख्स को एक ट्रेन में उसके साथ सफर कर रही एक लड़की से पहली नजर का प्यार हो गया. अब वह शख्स उस लड़की तक अपने प्यार की बात पहुंचाने की कोशिश करने लगा. लड़की तक नहीं पहुंच पाने पर लड़के ने उस तक अपनी बात पहुंचाने के लिए एक फिल्म बनाई और 4 हजार पोस्टर लगा दिये. फिल्म का नाम 'कोन्नगर कोने' है, जिसका मतलब है कोन्नगर की दुल्हन. 6 मिनट तीस सैकेंड की इस फिल्म में उन्होंने लड़की को इस बात का संदेश दिया है कि वह उस लड़की से प्यार करते हैं और उससे मिलना चाहते हैं.

सरकारी कार्यालय में कार्यरत है विश्वजीत पोद्दार
'इंडियन एक्सप्रेस' में छपी खबर के मुताबिक, कोलकाता का रहने वाला 29 वर्षीय विश्वजीत पोद्दार एक सरकारी कार्यालय में कार्यरत है. विश्वजीत राज्य पर्यावरण विभाग में काम करते हैं और घर से रोजाना ट्रेन में ही सफर कर ऑफिस आते-जाते हैं, लेकिन जुलाई में ट्रेन में सफर करते हुए उन्हें एक लड़की मिली. जिसे देखते ही उन्हें उस लड़की से प्यार हो गया, लेकिन अंजान होने के चलते वह उससे कुछ कह नहीं पाए. इसीलिए अब उस लड़की को ढूंढने के लिए उन्होंने अनोखा तरीका अपनाया है.

पोस्टर में छपवाया नंबर
लड़की को ढूंढने के लिए विश्वजीत ने एक फिल्म बनाई और शहर भर में इसके 4 हजार पोस्टर लगा दिये. वहीं पोस्टर में विश्वजीत ने अपना नंबर भी छपवाया है और फिल्म का यू ट्यूब लिंक भी दिया है. वहीं विश्वजीत के मुताबिक, 'मुझे पता है लोग मुझे पागल समझ रहे होंगे, लेकिन मैं लड़की को बदनाम नहीं करना चाहता. बस वो लड़की तक अपने प्यार की बात पहुंचाना चाहते हैं. इसलिए उन्होंने यह पोस्टर लगाएहैं.' फिल्म के अंत में वह स्टेशन पर बैठे नजर आते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...