नई दिल्ली : साल 2018 की पहली छमाही में भारत के प्रीमियम स्मार्टफोन खंड में सैमसंग सबसे आगे रही और कंपनी की बाजार हिस्सेदारी लगभग आधी रही. साइबर मीडिया रिसर्च (सीएमआर) की रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई. सीएमआर इंडिया के 'मोबाइल हैंडसेट रिव्यू' रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग (48 फीसदी) के बाद चीनी स्मार्टफोन निर्माता वनप्लस रही, जो 25 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर है और एपल की बाजार हिस्सेदारी 22 फीसदी रही, जो तीसरे स्थान पर है. सैमसंग एस9 से मजबूत हुई कंपनी सीएमआर के इंडस्ट्री इंटेलिजेंस समूह के प्रमुख, प्रभु राम ने एक बयान में कहा, "प्रीमियम स्मार्टफोन खंड हालांकि छोटा है, लेकिन इसके ग्राहक मुख्य तौर से आकांक्षी प्रौद्योगिकी के जानकार युवा और मध्य आयु वर्ग के लोग हैं, तथा इनकी संख्या तेजी से बढ़ रही है. सैमसंग के फ्लैगशिप एस9 ने उसे प्रीमियम खंड में अपनी स्थिति मजबूत करने में सक्षम बनाया है." साल 2018 की पहली छमाही में देश में बिकनेवाला हर दूसरा प्रीमियम स्मार्टफोन सैमसंग का डिवाइस था. राम ने कहा, "वनप्लस 6 की सफलता का मुख्य कारण कम कीमत में ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.