Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Tarun Sagar

क्या संथारा से देह त्याग देंगे जैन मुनि तरुण सागर? दिख रहे हैं बेहद कमजोर

नई दिल्ली:  संथारा शुरू कर चुके जैन मुनि तरुण सागर की हालत बेहद नाजुक हो गई है. करीब 20 दिनों से बीमार चल रहे तरुण सागर का वीडियो शुक्रवार को जारी किया गया है. इस वीडियो को आचार्य लोकेश मुनि ने अपने ट्विटर अकाउंट @Munilokesh पर ट्वीट किया है. वीडियो में साफ तौर से दिख रहा है कि तरुण सागर बेहद कमजोर हो गए हैं. वे अन्य जैन मुनियों के साथ बैठे दिख रहे हैं. जैन मुनि उनके शरीर को सहलाते दिख रहे हैं. मानों वे उन्हें हिम्मत दे रहे हों. मैक्स अस्पताल में पीलिया का 20 दिनों से इलाज करा रहे तरुण सागर की तबियत में सुधार नहीं हो रहा था. डॉक्टरों ने जब उन्हें इस बात की जानकारी दी तो उन्होंने आगे इलाज कराने से मना कर दिया और अपने अनुयायियों के साथ गुरुवार शाम कृष्णा नगर (दिल्ली) स्थित राधापुरी जैन मंदिर चातुर्मास स्थल आ गए. दिल्ली जैन समाज के अध्यक्ष चक्रेश जैन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि तरुण सागर अपने गुरु पुष्पदंत सागर महाराज की स्वीकृति के बाद संथारा ले रहे हैं. MediaCard--mediaForward cards-multimedia customisable-border" dir="ltr" data-s...

जैन मुनि तरुण सागर की हालत नाजुक, डॉक्टरों ने खड़े किए हाथ तो शुरू किया संथारा

नई दिल्ली:  प्रसिद्ध जैन मुनि तरुण सागर महाराज की हालत गंभीर बनी हुई है. मैक्स अस्पताल की ओर से कहा गया है कि उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा है. डॉक्टरों के हवाले से कहा जा रहा है कि 20 दिन पहले पीलिया की शिकायत मिलने के बाद तरुण सागर महाराज को मैक्स अस्पताल में लाया गया था, लेकिन ई्लाज के बाद भी उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा था. बुधवार को उन्होंने आगे इलाज कराने से मना कर दिया और अपने अनुयायियों के साथ गुरुवार शाम कृष्णा नगर (दिल्ली) स्थित राधापुरी जैन मंदिर चातुर्मास स्थल आ गए. दिल्ली जैन समाज के अध्यक्ष चक्रेश जैन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि तरुण सागर अपने गुरु पुष्पदंत सागर महाराज की स्वीकृति के बाद संथारा ले रहे हैं. मालूम हो कि तरूण सागर महाराज के प्रवचनों का टीवी पर प्रसारण होता है. वे अपने प्रवचनों में कही बातों को लेकर विवादों में रहे हैं. हाल ही में उन्होंने सरकार से दो बच्चों का नियम लागू करने का आग्रह किया था. उन्होंने मीडिया से कहा कि दो से ज्यादा बच्चों वाले हर व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि यह नीति सभी जातियों और धर्मों ...