Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Metoo

BCCI के सीईओ राहुल जौहरी को #Metoo मामले में क्लीनचिट, जांच के नतीजे पर CoA में मतभेद

बीसीसीआई के सीईओ को जौहरी यौन उत्पीड़न मामले में दोषमुक्त कर दिया गया है वहीं, सीओए में जांच के नतीजे पर मतभेद नई दिल्ली:   मीटू अभियान  के तहत यौन उत्पीड़न मामले में फंसे  बीसीसीआई  सीईओ राहुल जौहरी  को क्लीन चिटमिल गई है. जौहरी के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को बुधवार को तीन सदस्यीय जांच समिति ने ‘मनगढ़ंत’ बताकर खारिज कर दिया, लेकिन  प्रशासकों की समिति (सीओए)  में उनके काम पर लौटने को लेकर मतभेद हैं. सीओए की सदस्य डायना इडुल्जी ने उनके इस्तीफे की मांग दोहराई है. जौहरी को पिछले तीन हफ्ते से छुट्टी पर जाने को बाध्य किया गया लेकिन अब वह काम पर लौट सकते हैं. जांच समिति की एक सदस्य ने हालांकि उनके लिए ‘लैंगिक संवेदनशील काउंसिलिंग’ की सिफारिश की है. इस मुद्दे पर दो सदस्यीय प्रशासकों की समिति का रुख बंटा हुआ था. अध्यक्ष विनोद राय ने जौहरी के काम पर लौटने को स्वीकृति दी जबकि एडुल्जी ने कुछ सिफारिशों के आधार पर उनके इस्तीफे की मांग की जिसमें काउंसिलिंग भी शामिल है. मामला सबित नहीं हो सका तीन सदस्यीय जांच समिति में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) राकेश शर्मा, दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ...

MeToo: मुझे तमिलनाडु कलाकारों के डबिंग यूनियन से हटाया गया- चिन्मयी श्रीपदा

दक्षिण भारत की जानी मानी गायिका चिन्मयी श्रीपदा ने कहा है कि उन्हें डबिंग आर्टिस्ट्स यूनियन से हटा दिया गया है और उन्होंने संकेत दिया कि शायद अब वह तमिल फिल्मों में अभिनेताओं को अपनी आवाज नहीं दे सकेंगी चेन्नई:  दक्षिण भारत की जानी मानी गायिका चिन्मयी श्रीपदा ने कहा है कि उन्हें डबिंग आर्टिस्ट्स यूनियन से हटा दिया गया है और उन्होंने संकेत दिया कि शायद अब वह तमिल फिल्मों में अभिनेताओं को अपनी आवाज नहीं दे सकेंगी. चिन्मयी श्रीपदा ने हाल में तमिल गीतकार वैरामुथु पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. चिन्मयी ने कई ट्वीट कर बताया कि दो साल से सदस्यता शुल्क नहीं चुकाने का हवाला देकर तमिलनाडु डबिंग आर्टिस्ट्स यूनियन ने उन्हें हटाये जाने की सूचना दी. चिन्मयी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘तो यह समझने के लिये काफी है कि मुझे डबिंग यूनियन से हटा दिया गया है. इसका मतलब है कि मैं तमिल फिल्मों में आगे डब नहीं कर पाऊंगी. कारण यह बताया गया है कि मैंने दो साल से सदस्यता शुल्क नहीं चुकाया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘तमिल फिल्म उद्योग के नियमों के अनुसार अगर आप डबिंग यूनियन के सदस्य नहीं हैं तो आपको काम करने की अनुमति ...

#MeToo के घेरे में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मिस इंडिया बोलीं- 'एक बार सुबह गेट खोलते ही...'

नई दिल्ली:  देश में बॉलीवुड से शुरू हुआ  #MeToo  कैंपेन की लहर ने दिग्गजों को अपनी चपेट में ले लिया है. इस मूवमेंट के तहत महिलाओं के यौन शोषण को लेकर घिरे फिल्मी दुनिया के एक्टर, डायरेक्टर और राइटरों के बाद अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक और बड़ा नाम सामने आया है. फेमस एक्टर नवाज पर एक्ट्रेस निहारिका सिंह ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. निहारिका ने अपनी आपबीती को पत्रकार संध्या मेनन के ट्विटर के जरिए शेयर किया है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लेकर उनकी कथित गर्लफ्रेंड निहारिका ने अपने नोट में लिखा है, ''मेरी मुलाकात नवाज से फिल्म 'मिस लवली' के सेट पर हुई थी. एक सुबह मैं घर पर थी, नवाज रात को शूटिंग करके फ्री हुए थे. उन्होंने जब मुझे बताया कि वो मेरे घर के पास हैं तो मैंने उन्हें ब्रेकफास्ट के लिए बुलाया. निहारिका ने बताया, 'जब मैंने गेट खोला तो नवाज ने मुझे कस कर पकड़ लिया. मैंने उनसे छूटने की कोशिश की. धक्का-मुक्की के बाद मैं उनकी जकड़ से छूटी. मुझे समझ नहीं आ रहा था कि इस रिश्ते का क्या करना है. मैं कुछ तय नहीं कर पा रही थी.'' एक्ट्रेस निहारिका सिंह ने अपने नोट में न...