Skip to main content

Posts

Showing posts with the label crpf

छत्‍तीसगढ़ : माओवादी समर्थकों के खिलाफ CRPF की बड़ी कार्रवाई, 500 लोग पकड़े

नई दिल्‍ली :  केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के प्रमुख ने कहा है कि विभिन्न राज्यों में माओवादी समर्थकों के खिलाफ पहली बार संयुक्त कार्रवाई शुरू की गई तथा पिछले एक साल में छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने ऐसे करीब 500 लोगों को पकड़ा है. सीआरपीएफ महानिदेशक आर आर भटनागर ने कहा कि वामपंथी उग्रवादियों को पांव पसारने से रोकने तथा उनका खात्मा करने के मकसद से वे राज्य पुलिस बल के साथ मिलकर ताजा कार्रवाई कर रहे हैं. सीआरपीएफ ने देश के विभिन्न राज्यों में उग्रवाद से निपटने के लिए एक लाख सशस्त्र जवानों को तैनात किया है तथा हथियारों एवं गैजेट का भारी जखीरा भेजा है. महानिदेशक ने कहा, ‘‘हम गांवों में जा रहे हैं और हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि माआवोदियों के समर्थकों, कार्यकर्ताओं, ‘जन मिलिशिया’ और उन्हें खुफिया तथा स्थानीय सहयोग देने वाले अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम स्थानीय पुलिस के साथ काम कर रहे हैं और हम देख रहे हैं कि जिन लोगों की पहचान की गई है चाहे वे ‘जन मिलिशिया’ हो या विभिन्न मामलों में वांछित हो, उन्हें पुलिस पकड़े. छत्तीसगढ़ में पिछले एक साल ...

VIDEO: पत्‍थरबाजों ने की CRPF के जवानों को पत्‍थर से पीटकर जान से मारने की कोशिश!

नई दिल्‍ली:   जम्‍मू कश्‍मीर  के  पत्‍थरबाजों  ने एक बार फिर सीआरपीएफ के जवानों को  जान से मारने की नाकाम कोशिश  की है! गनीमत रही कि सीआरपीएफ के जवानों ने समझदारी और धैर्य के साथ काम लिया, जिसके चलते पत्‍थरबाजों की यह साजिश नाकाम हो गई. दरअसल यह मामला जम्‍मू-कश्‍मीर के बनियाल का है. गुरुवार को सीआरपीएफ के वाहनों का काफिला जम्‍मू के लिए जा रहा था. जैसे ही यह काफिला बनिहाल मार्किट में घुसा, एक कार बेहद धीमी रफ्तार में कार के आगे चलने लगी. सूत्रों के अनुसार  सीआरपीएफ  की बस के ड्राइवर ने हॉर्न बजाकर कार चालक को सामने से हटने का इशारा किया, लेकिन कार चालक लगातार सीआरपीएफ के बस के हॉर्न को नजरअंदाज करता रहा. तभी ड्राइवर की निगाह बाजार के दोनों तरफ खड़े लोगों पर गई. उसने देखा कि बाजार के दोनों तरफ लोग कतार में खड़े हैं. कतार में खड़े लोगों ने अपने हाथ पीछे बांध रखे हैं. ड्राइवर को अंदेशा हो गया कि कुछ बहुत खतरनाक होने वाला है. उसने तत्‍काल बस में मौजूद जवानों से कहा कि कुछ भी हो जाए, कोई बस से बाहर नहीं जाएगा. यह भी पढ़ें:  CRPF कमांडेंट को जिंदा जलाना चाहते थे पत्‍थरबाज! जानिए नौहट्टा की घट...

जब एक कश्‍मीरी ने अपनी बहन के लिए CRPF के जवानों से मांगा खून.....

नई दिल्‍ली:   जम्‍मू और कश्‍मीर  में भले ही  CRPF  के जवानों को रोजाना पत्‍थरबाजों के पत्‍थरों का सामना करना पड़ता हो, बावजूद इसके उनके दिल में घाटी के हर वाशिंदे के लिए भरपूर मोहब्‍बत है. इस मोहब्‍बत की बानगी तब नजर आई जब अस्‍पताल में खून की कमी से तड़प रही अपनी बहन के लिए एक कश्‍मीरी ने CRPF के जवानों से खून को लेकर गुहार लगाई. CRPF के जवान में मिले तमाम कड़वे अनुभवों को भूल इस कश्‍मीरी शख्‍स की मदद के लिए अस्‍पताल पहुंच गए. CRPF के चार जवानों ने मदद मांगने वाले कश्‍मीरी की बहन की जान बचाने के लिए कुछ छह यूनिट ब्‍लड की सहायता की. खून देने वाले जवानों में दो जवान ऐसे भी थे, जिन्‍होंने रोजा रखा हुआ था. रोजा होने के बावजूद दोनों जवानों ने कश्‍मीरी युवती के लिए दो यूनिट ब्‍लड की सहायता की. रोजा होने के बावजूद  CRPF के दो जवानों किया ब्‍लड डोनेट. दरअसल यह मामला  श्रीनगर  के SKIMS हॉस्पिटल का है. जहां किश्‍तवाड़ के रहने वाले अनिल सिंह की बहन पूजा भर्ती थी. पूजा ल्‍यूकेमिया की बीमारी से पीड़ित है. पूजा का इलाज कर रहे डाक्‍टरों ने अनिल सिंह के सामने अचानक छह यूनिट खून की मांग रख दी. अपनी बहन ...

CRPF के कमांडो ने हमले में खो दिए थे पैर, अब उसकी पत्नी नक्सलियों से लेगी 'बदला'

अपने पति के साथ हुए जुल्‍मों का बदला लेने के लिए CRPF के कोबरा कमांडो रामदास की पत्‍नी नक्‍सलियों से जंग लड़ने के लिए छत्‍तीसगढ़ के जंगलों में उतरना चाहती है नई दिल्‍ली:   छत्‍तीसगढ़  के किस्‍टाराम और पलोड़ी के जंगल  नक्‍सलियों  के गढ़ के रूप में कुख्‍यात हैं. इन जंगलों का नाम सुनकर अच्‍छे-अच्‍छे सूरमाओं के माथे पर न केवल पसीना आ जाता है, बल्कि हिम्‍मत जवाब देने लगती है. इस इलाके में रहने वाला हर शख्‍स इसी खौफ में हर पल काटता है कि कब उसका सामना 'मौत' से हो जाए. इस सब के बावजूद, इन दिनों एक 'शेरनी' ऐसी भी है जिसने इस कुख्‍यात जंगल में जाने की न केवल जिद पकड़ी हुई है, बल्कि वह इन जंगलों को कुख्‍यात बनाने वाले  नक्‍सलियों  से जंग भी लड़ना चाहती है. यह 'शेरनी' कोई और नहीं, बल्कि CRPF की 208 वीं बटालियन के 'शेर' कोबरा कमांडो रामदास भाऊ की पत्‍नी रेणुका है. रेणुका ने यह जिद अपने पति रामदास भाऊ के साथ छह महीने पहले हुए दुखद हादसे की वजह से पकड़ी है. दरअसल, रेणुका के पति कमांडो रामदास ने अपनी बाज सी निगाह, चीते सी फुर्ती और अचूक निशाने की बदौलत CRPF की कोबरा ट...

विस्‍फोट की गूंज दिल्‍ली तक पहुंचाना चाहते थे आतंकी, CRPF ने आतंकियों की बड़ी साजिश को किया नाकाम

नई दिल्‍ली:   जम्‍मू-कश्‍मीर  में लगातार हो रहे हमलों के बीच आतंकी संगठन अब घाटी में एक बड़े हमले की फिरांक में लगे हैं. आतंकी एक ऐसा धमाका करना चाहते हैं, जिसमें धमाका जम्‍मू-कश्‍मीर में हो और उसकी गूंज दिल्‍ली में सत्‍ता के गलियारे तक पहुंच सके. आतंकियों के इन नापाक इरादों में IED (इंप्रोवाइज्‍ड एक्‍सप्‍लोसिव डिवाइस) ब्‍लास्‍ट के जरिए सुरक्षाबलों के पूरे काफिले को उड़ाना भी शामिल है. आतंकियों ने बुधवार को अपने इस मंसूबों को पूरा करने के लिए एक षणयंत्र भी रचा. गनीमत रही कि आतंकियों के इस षणयंत्र के बाबत  CRPF  को समय रहते पता लग गया. जिसके बाद CRPF और J&K पुलिस की टीम को आतंकियों के मंसूबों को विफल करने में ज्‍यादा देर नहीं लगी. सूत्रों की माने तो आतंकियों के मंसूबों को विफल करने में CRPF अगर थोड़ा सा भी देर कर देती, आतंकी दर्जनों जवानों की जान लेने में सफल हो जाते. यह भी पढ़ें:  श्रीनगर में पलटी CRPF की गाड़ी, 19 जवान घायल, 1 की हालत गंभीर आवंतीपुर रोड पर बिछाया था कई किलो विस्‍फोटक सुरक्षाबल के सूत्रों के अनुसार आतंकियों को पता है कि बाहू त्राल के आवंतिपुरा रोड से लगातार  सुरक्ष...

आतंक के लिए अब महिलाओं को हथियार बनाएगा जैश, मसूद अजहर के ऑडियो से खुलासा

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर महिलाओं का अपना हथियार बनाने की साजिश रच रहा है. मौलाना मसूद अजहर जेहाद फैलाने के लिए महिलाओं की एक आतंकी फौज बनाना चाहता है और इसके लिए वह महिलाओं को भड़का रहा है. मसूद अजहर ने अपनी ऑनलाइन जेहादी पत्रिका 'अलकलाम' के जरिए अपना भड़काऊ ऑडियो संदेश जारी किया है. महिलाओं को जेहाद के लिए भड़काते हुए मसूद ने इस्लामिक इतिहास से महिलाओं के जेहाद में तथाकथित भागीदारी की कई मिसालें मौजूद होने का दावा किया है. अजहर मसूद ऑनलाइन जेहादी पत्रिका 'अलकलाम' में 'शादी' उपनाम के साथ अपना आर्ट‍िकल लिखता है. मसूद अजहर के संदेश के रूप में जारी किए गए ऑडियो क्लिप में दावा किया गया है कि इस्लाम के इतिहास में ऐसे कई मौके आए हैं जब महिलाओं ने जेहाद में भागीदारी की है. जैश-ए मोहम्मद इन दिनों जम्मू और कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में सक्रिय है. मसूद अजहर आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का संस्थापक है. सीजफायर का उड़ाया मजाक आपको बता दें कि इससे पहले पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने जम्मू कश्मीर में रमजान के दौरान लागू सीजफायर को भारत सरकार की मजबूरी...

CRPF के जिन जवानों को हुई जिंदा जलाने की कोशिश, अब उन्‍हीं को आरोपी बना पुलिस कर रही है पूछताछ

आरोपी की तरह पुलिस के सवालों का सामना कर रहे हैं पत्‍थरबाजों की बहशियत का सामना करने वाले CRPF के कमांडेंट और पांच जवान. नौहट्टा में घटित इस वहशियाना वारदात में CRPF के कमांडेंट सहित छह बल सदस्‍यों को पत्‍थरबाजों ने जलाने की कोशिश की थी. नई दिल्‍ली :   जम्‍मू कश्‍मीर  की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों के लिए बड़ी दुविधा की स्थिति है. घाटी में उनको अपने लिए एक तरफ खाई नजर आती है तो दूसरी तरह कुआं दिखाई देता है. आलम यह है कि आतंकियों के हमदर्द उनको चोट पहुंचाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं, वहीं दूसरी तरफ आतंकियों के हमदर्दों के बीच से किसी तरह अपनी जान बचाकर निकले CRPF के जवानों को मुजरिमों की तरह पुलिस के सवालों का सामना करना पड़ता है. जी हां, यही है जम्‍मू कश्‍मीर में तैनात सुरक्षाकर्मियों की जिंदगानी का एक दर्दभरा सच. हाल में कुछ ऐसी ही बानगी श्रीनगर से महज चार किलोमीटर की दूरी पर बसे नौहट्टा शहर में हुई घटना में देखने को मिली है. यहां हुई वहशियाना घटना में पत्‍थरबाजों की भीड़ ने जिप्‍सी में सवार CRPF के कमांडेंट सहित छह जवानों को जिंदा जलाने की कोशिश की थी. इस मामले में जान लेने प...

CRPF कमांडेंट को जिंदा जलाना चाहते थे पत्‍थरबाज! जानिए नौहट्टा की घटना का पूरा सच

CRPF की जिप्‍सी का गेट न खोल पाने की नाकामी ने पत्‍थरबाजों को बुरी तरह से झुंझला दिया. वह किसी भी तरह जिप्‍सी में बैठे CRPF के अधिकारी और जवानों को अपना शिकार बनाना चाहते थे नई दिल्‍ली:   जम्‍मू-कश्‍मीर  के नौहट्टा में  CRPF  की जिप्‍सी से तीन युवकों की कुचल कर मौत की चर्चा इन दिनों हर कोई कर रहा है. सोशल मीडिया में इस घटना को लेकर दो पक्ष खडे़ नजर आ रहे है. पहला पक्ष कश्‍मीर के पत्‍थरबाजों के समर्थकों का है. यह पक्ष ट्वीटर पर कुछ तस्‍वीरें पोस्‍ट कर रहा है. जिसमें CRPF की जिप्‍सी के टायरों पर कुछ लोग फंसे हुए दिखाई दे रहे हैं. इन तस्‍वीरों के जरिए पत्‍थरबाज CRPF को कश्‍मीरका दुश्‍मन बताने का षडयंत्र रच रहा है. वहीं कश्‍मीर में दूसरा पक्ष भी है, जो CRPF के पक्ष में खड़ा नजर आ रहा है. यह पक्ष ट्वीटर में तमाम तस्‍वीरों और वीडियो को पोस्‍ट कर रहा है. वीडियो और तस्‍वीरों में साफ नजर आ रहा है कि नकाबपोश पत्‍थरबाजों की भीड़ CRPF की जिप्‍सी पर हमला करने के लिए हाथ में आ रही हर चीज का इस्‍तेमाल कर रही थी, चाहे फिर वह पत्‍थर हो, डंडे हो या फिर साइकिल हो. CRPF के पक्ष में खड़े लोगों की दलील है क...

शिलॉन्गः हिंसा के बाद तनाव बरकरार, राजधानी में प्रदर्शन जारी, CRPF की 11 कंपनियां तैनात

मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में हिंसा के बाद तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. इस बीच सचिवालय के बाहर 300 प्रदर्शनकारी प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा सचिवालय के अंदर हैं. वहीं राजधानी की ओर से जाने वाले हर रास्ते पर निगरानी के लिए भारी सुरक्षा बल लगाया गया है. राजधानी में प्रवेश के सभी मार्गों पर भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है. वहां पर नियंत्रण पर काबू पाने के लिए सीआरपीएफ की 11 कंपनियां तैनात की गई हैं. स्थानीय प्रशासन को ऐसी खबरें मिल रही थी बाहर के लोगों को भी शिलॉन्ग बुलाया जा रहा है, ऐसे में किसी अप्रिय स्थिति के बिगड़ने और हालात पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए ऐसा किया गया है. पिछले हफ्ते हुई थी हिंसा राजधानी शिलॉन्ग में पिछले हफ्ते गुरुवार को हुई हिंसा के बाद इलाके में माहौल लगातार बिगड़ता जा रहा है. तनावपूर्ण स्थिति के बीच रविवार को कर्फ्यू में कुछ ढील दी गई थी. लेकिन कुछ लोगों ने वहां बहाल होते अमन-चैन को बिगाड़ने की कोशिश की. रविवार शाम को कुछ लोगों ने सुरक्षाबलों पर पेट्रोल बम से हमला भी किया था. पुलिस की टुकड़ी जिस दौरान यहां गश्त पर थी, तभी भीड़ ने उन पर ...

श्रीनगर में पलटी CRPF की गाड़ी, 19 जवान घायल, 1 की हालत गंभीर

श्रीनगर के बाहरी इलाके में बेमिना के समीप सीआरपीएफ के 28वीं बटालियन के जवानों से भरी गाड़ी रविवार सुबह करीब 5 बजकर 30 मिनट के आसपास श्यामलाल पेट्रोलपंप के पास नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई श्रीनगर:  श्रीनगर के बाहरी इलाके में बेमिना के समीप सीआरपीएफ के 28वीं बटालियन के जवानों से भरी गाड़ी रविवार सुबह करीब 5 बजकर 30 मिनट के आसपास श्यामलाल पेट्रोलपंप के पास नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस घटना में 19 जवान घायल हो गए हैं. एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने इस सड़क दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है ताकि इसके पीछे की वजह को सामने लाया जा सके. दुर्घटना के बारे में शुरुआती समय में शंका जाहिर की गई थी कि यह दुर्घटना पत्थरबाजी की वजह से हुई थी जिस वजह से ड्राइवर ने गाड़ी का कंट्रोल खो दिया था. जिसके बाद पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जारी करते हुए साफ किया कि दुर्घटना के वक्त वहां किसी भी तरह की कोई पत्थरबाजी नहीं हुई थी. नहीं हुई थी पत्थरबाजी जानकारी के मुताबिक एसएसपी श्रीनगर ने मीडिया के सामने दिए गए बयान में कहा है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने के बाद...