Skip to main content

छत्‍तीसगढ़ : माओवादी समर्थकों के खिलाफ CRPF की बड़ी कार्रवाई, 500 लोग पकड़े

नई दिल्‍ली : केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के प्रमुख ने कहा है कि विभिन्न राज्यों में माओवादी समर्थकों के खिलाफ पहली बार संयुक्त कार्रवाई शुरू की गई तथा पिछले एक साल में छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने ऐसे करीब 500 लोगों को पकड़ा है.

सीआरपीएफ महानिदेशक आर आर भटनागर ने कहा कि वामपंथी उग्रवादियों को पांव पसारने से रोकने तथा उनका खात्मा करने के मकसद से वे राज्य पुलिस बल के साथ मिलकर ताजा कार्रवाई कर रहे हैं.

सीआरपीएफ ने देश के विभिन्न राज्यों में उग्रवाद से निपटने के लिए एक लाख सशस्त्र जवानों को तैनात किया है तथा हथियारों एवं गैजेट का भारी जखीरा भेजा है. महानिदेशक ने कहा, ‘‘हम गांवों में जा रहे हैं और हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि माआवोदियों के समर्थकों, कार्यकर्ताओं, ‘जन मिलिशिया’ और उन्हें खुफिया तथा स्थानीय सहयोग देने वाले अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम स्थानीय पुलिस के साथ काम कर रहे हैं और हम देख रहे हैं कि जिन लोगों की पहचान की गई है चाहे वे ‘जन मिलिशिया’ हो या विभिन्न मामलों में वांछित हो, उन्हें पुलिस पकड़े. छत्तीसगढ़ में पिछले एक साल में हमारे जवानों की मदद से 500 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया. हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें मिलने वाला सहयोग भी कम हो.’’

छत्तीसगढ़ में विशेष अभियान दल का नेतृत्व कर रहे एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जो भी लोग नक्सलियों को सुरक्षाबलों पर हमला करने की साजिश रचने, सहायता करने और उसे अंजाम देने में मदद करते पाए गए वे पहले से ही उनकी रडार पर थे और ऐसे लोगों पर नजर रखी गई तथा उन्हें नई रणनीति के तहत पकड़ा गया.

भारतीय पुलिस सेवा के 1983 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी भटनागर ने कहा कि अर्द्धसैन्य बल महत्वपूर्ण नक्सली इलाके में धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है तथा उसने छत्तीसगढ़ में दक्षिण बस्तर के बेहद सघन और दुर्गम जंगलों में कम से कम 15 नए शिविर लगाए हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप इस साल आंकड़ों की बात करें तो विभिन्न राज्यों में 160 नक्सली मारे गए है और झारखंड के बाद छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा माओवादी रोधी अभियान चलाए गए.’’ भटनागर ने छत्तीसगढ़ के सुकमा में दो बड़े हमलों के बाद पिछले साल अप्रैल में कार्यभार संभाला था. इन हमलों में 37 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे.

उन्होंने कहा, ‘‘हमने आईईडी का पता लगाने और यूएवी कवरेज, नाइट विजन यंत्रों, पीटीजेड जैसे कैमरों के लिहाज से नई तकनीक का इस्तेमाल शुरू किया है ताकि न केवल शिविरों की सुरक्षा की जा सके बल्कि सड़कों पर भी नजर रखी जा सके.’’ उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि नक्सलियों के कब्जे वाले इलाकों की संख्या में कमी आई है और पिछले कुछ वर्षों में वामपंथी उग्रवादियों की हिंसा की घटनाओं में 40 फीसदी की गिरावट आई है.

भटनागर ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में सीमा पर कुछ इलाकों को छोड़कर उग्रवादियों को खदेड़ा जा चुका है. तेलंगाना में काफी सफलता मिली है और अब छत्तीसगढ़ सीमा के करीब भी नक्सल गतिविधियां बहुत कम हो गई है.’’

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...