Skip to main content

Posts

Showing posts with the label CEO

मोबाइल चार्जिंग पर लगा सो रहे थे मलेशिया की नामचीन कंपनी के CEO, बैटरी में ब्‍लास्‍ट के साथ गई जान

नई दिल्‍ली:  मोबाइल बैटरी  में विस्‍फोट की एक और घटना सामने आई है जिसमें मलेशिया में एक बड़ी कंपनी के सीईओ नजरीन हसन की मौत हो गई है. नजरीन क्रेडल फंड में सीईओ थे. यह कंपनी  मलेशिया  सरकार की है. हसन ब्‍लैकबेरी और हुवेई का फोन इस्‍तेमाल करते थे. दोनों फोन उस समय चार्जिंग पर लगे थे कि उनमें ब्‍लास्‍ट हो गया. इससे कमरे में रखे बिस्‍तर में आग लग गर्इ और पूरा घर खाक हो गया. पुलिस के लिए यह बता पाना मुश्किल हो रहा है कि किस फोन की बैटरी में ब्‍लास्‍ट हुआ था. हसन के सिर से टकराए थे मोबाइल के टुकड़े परिवारवालों का कहना है कि आग लगने से हसन की मौत नहीं हुई बल्कि जब मोबाइल बैटरी में ब्‍लास्‍ट हुआ तो उसका टूटा हुआ हिस्‍सा हसन की खोपड़ी से जा टकराया. इससे उनके सिर में गहरी चोट आई. इसके बाद कमरे में रखे बिस्‍तर में आग लग गई लेकिन हसन की मौत पहले ही हो चुकी थी. हसन के बहनोई ने बताया कि वह दो फोन इस्‍तेमाल करते थे. लेकिन किसमें धमाका हुआ यह कह पाना मुश्किल है. हालांकि पुलिस का कहना है कि हसन की मौत घुटन से हुई. क्रेडल फंड ने बयान जारी कर कहा कि  पोस्‍टमार्टम  रिपोर्ट में मौत की वजह सिर पर चोट लगने स...

दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी लेने वाला CEO बना ये भारतीय, मिलेंगे 857 करोड़ रुपए

टेक्नोलॉजी की दुनिया में निकेश अरोड़ा का नाम कौन नहीं जानता. गूगल, सॉफ्टबैंक जैसी दिग्गज कंपनियों में काम करने वाले निकेश अकेले ऐसे भारतीय हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी लेने वाले सीईओ बन गए हैं. नई दिल्ली:  टेक्नोलॉजी की दुनिया में  निकेश अरोड़ा  का नाम कौन नहीं जानता.  गूगल ,  सॉफ्टबैंक जैसी दिग्गज कंपनियों  में काम करने वाले निकेश अकेले ऐसे भारतीय हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी लेने वाले सीईओ बन गए हैं. फिलहाल निकेश अरोड़ा पालो अल्टो नेटवर्क के  नए सीईओ  बनाए गए हैं. उनकी सालाना सैलरी 12.8 करोड़ डॉलर यानी कुल 857 करोड़ रुपए है. निकेश को सैलरी के रूप में 6.7 करोड़ रुपए मिलेंगे. साथ ही इता नहीं उन्हें सालाना बोनस मिलेगा. इसके अलावा, कंपनी में 268 करोड़ रुपए के शेयर मिलेंगे. हालांकि, यह शेयर वह सात साल तक नहीं बेच पाएंगे. आपको बता दें, पालो अल्टो साइबर सिक्योरिटी कंपनी है, जिसका मुख्लालय कैलिफोर्निया में स्थित है. निकेश अरोड़ा लंबे समय से टक्नोलॉजी सेक्टर से जुड़े हैं. शेयरों की कीमत भी बढ़ेगी बीबीसी के मुताबिक, पालो अल्टो नेटवर्क से जुड़ने के बाद निकेश अरोड़ा पर पैसों की ब...