Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Tejashwi Yadav

तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर भी राबड़ी आवास में सन्नाटा, सेलिब्रेशन की कोई तैयारी नहीं

    पटना : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादवआज 29वां जन्मदिन मना रहे हैं. जन्मदिन के मौके पर तेजस्वी यादव पटना में नहीं हैं. तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर भी राबड़ी आवास में सन्नाटा पसरा हुआ है. पार्टी कार्यालय से लेकर घर में भी जन्मदिन मनाने की कोई तैयारी नहीं है. इतना ही नहीं तेजस्वी यादव के जन्मदिन को लेकर सर्मथकों ने जगह-जगह पोस्टर लगाए हैं जिसमें लालू यादव, राबड़ी देवी को जगह दी गई है लेकिन तेजप्रताप यादव को जगह नहीं दी गई है. तेजस्वी यादव फिलहाल दिल्ली में हैं और कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद भाई जन्मदिन के मौके पर वो वापस घर आ जाएं. आपको बता दें कि पिछले साल तेजस्वी यादव के जन्मदिन के मौके पर बड़े भाई तेजप्रताप ने पटना से सिद्धपीठ छोटी पटन देवी मंदिर में अपने छोटे भाई की सलामती और लंबी आयु के लिए विशेष पूजा अर्चना की थी. लोगों को उम्मीद है कि दिवाली ना सही शायद छोटे भाई के जन्मदिन पर तेजप्रताप वापस घर आएंगे. तेजस्वी यादव जन्मदिन के तीन दिन पहले से दिल्ली में हैं. उन्होंने इस साल दिपावली भी नहीं मनाई. मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव को इंतजार है कि शायद ...

तेजप्रताप ने शेयर किया अपने पिता लालू यादव का वीडियो, दिख रहे बेहद बीमार

पटना : चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो  लालू यादव  हाल में ही मुंबई से डिस्चार्ज होकर पटना पहुंचे. लालू यादव काफी लंबे समय से मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट में बीमारियों का इलाज करवा रहे थे. पिछले दिनों तेजस्वी यादव ने अपने पिता लालू यादव के साथ तस्वीर शेयर की थी जिसमें लालू यादव काफी बीमार नजर आ रहे थे. अब तेज प्रताप यादव ने भी लालू यादव का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें लालू यादव आराम करते नजर आ रहे हैं तो वहीं राबड़ी देवी उनके पास बैठी हैं. दरअसल इस वीडियो आरजेडी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है और लिखा गया है कि हम लड़ेंगे और जीतेंगे. चाहे जितना ज़ोर लगा लो. सभी न्याय पसंद लोग लालू जी के साथ खड़े हैं. MediaCard--mediaForward cards-multimedia customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> Rashtriya Janata Dal  ✔ @RJDforIndia हम लड़ेंगे और जीतेंगे। चाहे जितना ज़ोर लगा लो। सभी न्याय पसंद लोग लालू जी के साथ खड़े है। 7:53 PM - Aug 25, 2018 आपको बता दें कि चारा घोटाला के विभिन्न मामलो...

राहुल गांधी के लिए तेजस्वी यादव का ट्वीट, लिखा- 'क्या आंख मारे हो दोस्त!'

पटना :  बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा लोकसभा में दिए गए भाषण की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने ट्वीट कर लिखा क्या आंख मारे हो मेरे दोस्त! उन्हें काफी चोट पहुंचा होगा. तेजस्वी ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर लोकसभा में चले रहे बहस के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष के भाषण के लिए बधाई दी. राहुल गांधी के भाषण के साथ-साथ उनके द्वारा प्रधानमंत्री को गले लगाना और उनका आंख मारने वाली अदा की चर्चा हो रही है. भाषण खत्म करने के बाद राहुल प्रधानमंत्री के पास गए. राहुल ने पीएम मोदी से हाथ मिलाया और गले भी लगे. पीएम मोदी को गले लगा कर जैसे ही राहुल गांधी लौटकर अपनी जगह आए, वो सदन में बैठकर आंख मारते हुए भी नजर आए. याद दिला दें कि अपनी आंखों की कुछ ऐसी ही अदाओं के चलते प्रिया प्रकाश वरियार भी रातों रात हिट हो गई थीं. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> View image on Twitter Tejashwi Yadav  ✔ @yadavtejashwi Oh that wink my friend! Hit them hard where it hurt...