जम्मू-कश्मीर : शोपियां में भी आतंकियों के बचाव में सड़क पर उतरे पत्थरबाज, जवाबी कार्रवाई में 20 घायल
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर पत्थरबाजों ने आतंकियों को बचाने की कोशिश की है. कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह तक चली सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ के दौरान ये पत्थरबाज सड़क पर उतर आए. इस दौरान उन्होंने सुरक्षाबलों पर पत्थर फेंके. इससे सुरक्षा बलों को आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाने में परेशानी का सामना तो जरूर करना पड़ा. लेकिन सुरक्षा बल पीछे नहीं हटे. मुठभेड़ में पांच आतंकियों को मार गिराया गया. सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में 20 पत्थरबाज घायल हुए हैं. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI ✔ @ANI Shopian: Stone pelters attempt to disrupt operations of security forces in Killora village where 5 terrorists were gunned down. Forces retaliated, 20 stone pelters injured. # JammuAndKashmir 11:43 AM - Aug 4, 2018 शुक्रवार को सुबह से शोपियां के किल्लोरा गांव में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में शाम तक फायरिंग रुक गई थी...