Skip to main content

जम्‍मू-कश्‍मीर : शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, अब तक 5 आतंकी ढेर

श्रीनगर : जम्‍मू और कश्‍मीर के शोपियां में शुक्रवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. अब तक सुरक्षाबलों ने इलाके से एक आतंकी का शव हथियार समेत बरामद किया है. मारा गया आतंकी लश्‍कर-ए-तैयबा का उमर मलिक है. उसके शव के पास से एक एके-47 बरामद की गई है. वहीं अब तक मुठभेड़ में पांच आतंकियों के मारे जाने की खबर है.



View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter







ANI @ANI







: Fresh firing has been heard at the site of encounter in Shopian's Killora Village. An encounter had started between security forces and terrorists in the area, yesterday. (visuals deferred by unspecified time)














ANI @ANI







: The body, which was recovered from the site of the encounter in Shopian's Killora Village last night, has been identified as a Lashkar-e-Taiba terrorist, Umar Malik. The weapon recovered along with him was an AK-47.








शुक्रवार की शाम को थमी फायरिंग शनिवार सुबह फिर से शुरू हो गई है. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और वहां तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यह मुठभेड़ शोपियां के किलोरा गांव में हो रही है.






ANI @ANI







Encounter in Shopian's Killora Village: Fresh firing heard at the site of encounter. Search operation continues in the area. The encounter between security forces and terrorists had started yesterday.














ANI @ANI




: One body, with weapon, has been recovered from the site of the encounter in Shopian's Killora Village. The identity of the body is yet to be ascertained. Search operation is underway.







ANI @ANI


Encounter between terrorists & security forces, underway in Shopian's Killora Village. More details awaited. #JammuAndKashmir











बता दें कि शुक्रवार को सुबह ही सुरक्षाबलों ने जम्‍मू और कश्‍मीर के सोपोर में मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया था. यह मुठभेड़ सोपोर के ड्रूसू गांव में चल रही थी. दो आतंकियों को ढेर करने के लिए सुरक्षाबलों ने अपना सर्च ऑपरेशन शुरू ही किया था, तभी आतंकियों ने जवानों पर एक बार फिर गोलियों की बरसात कर दी. गनीमत रही कि सुरक्षाबलों की सतर्कता के चलते आतंकियों के इस पलटवार को नाकाम कर दिया गया. फिलहाल, मौके पर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी जारी है. फायरिंग को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि घर के भीतर आतंकियों की संख्‍या दो से अधिक हो सकती है.

 



View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter







ANI @ANI







: An encounter is underway between terrorists & security forces in Drusu village in Sopore district. Two terrorists are reportedly trapped. (visuals deferred by unspecified time)







सुरक्षाबल से जुड़े वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार, सोपोर के ड्रुसू गांव में कुछ आतंकी छिपे होने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर, सीआरपीएफ की 179 बटालियन, 29 राष्‍ट्रीय राइफल्‍स और जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस की स्‍पेशल ऑपरेशन स्‍क्‍वायड ने उस घर की घेराबंदी की, जहां पर आतंकी छिपे हुए थे. सुरक्षाबलों ने आतंकियों को सरेंडर के लिए कहा, लेकिन आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. जिसके जवाब में सुरक्षाबलों की तरफ से जवाबी कार्रवाई शुरू की गई. जवाबी कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को सफलता पूर्वक मार गिराया.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...