भोजन में जहर देकर पांच लोगों की हत्या मुंबई : महाराष्ट्र में रायगढ़ पुलिस ने एक पारिवारिक कार्यक्रम के लिए तैयार किए गए भोजन में जहर देकर पांच लोगों की हत्या के आरोप में आज शाम 28 वर्षीय गृहिणी को गिरफ्तार किया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रज्ञा उर्फ ज्योति सुरेश सुरवासे के परिवार वाले और रिश्तेदार उसके रंग और अच्छा खाना ना पकाने को लेकर ताने मारते रहते थे, जिससे परेशान होकर उसने इस जुर्म को अंजाम दिया. रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल परासकर ने बताया कि उसने 18 जून को खालापुर तहसील के महाड गांव में एक रिश्तेदार सुभाष माणे की पार्टी के लिए तैयार की गई दाल में कथित तौर पर कीटनाशक दवा मिली थी. दाल खाने के बाद सात से 13 साल की आयु के बीच के चार बच्चे और 53 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतकों में महिला के दो रिश्तेदार शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि महिला का इरादा, अपने पति और ससुराल वालों को मारने का था. महिला ने बताया कि उसके सांवले रंग को लेकर परिवारवाले चिढ़ाते थे और अच्छा खाना नहीं बना पाने पर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था. 18 जून को महाड गांव में सुभाष माने के घर भंडारा था. इसमें ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.