Skip to main content

Posts

Showing posts with the label दशहरा 2018

दशहरा 2018: 250 साल पुरानी है रामनगर की रामलीला, देश ही नहीं विदेश में भी है प्रसिद्ध

नई दिल्ली:  दिल्ली की रामलीला और ऐसे ही देश के कई हिस्सों में होने वाला इसका आयोजन काफी मशहूर है. वाराणसी के रामनगर में होने वाली रामलीला  देश ही नहीं विदेश में भी प्रसिद्ध है. रामनगर की ऐतिहासिक रामलीला का लिखित इतिहास तो नहीं है, लेकिन किंवदंतियों के अनुसार इसकी शुरुआत महाराज उदित नारायण सिंह के शासन काल में सन् 1776 में हुई थी. उन्होंने मिर्जापुर जिले के एक व्यापारी की उलाहना पर रामलीला शुरू की थी. रामनगर की रामलीला वाराणसी से लगभग 20 किमी दूर रामनगर की रामलीला का ऐतिहासिक महत्व है. रामनगर में रामलीला 31 दिन तक चलती है. रामनगर की रामलीला की खास बात यह है कि इसके प्रधान पात्र एक ही परिवार के होते हैं. उनके परिवार के सदस्य पीढ़ी दर पीढ़ी रामलीला का मचंन करते आये हैं. आज भी भगवान राम की दिव्य वस्तुएं काशी नरेश के संरक्षण में प्राचीन बृहस्पति मंदिर में मौजूद हैं. यही कारण है कि रामनगर की रामलीला दुनिया भर में प्रसिद्ध है. कहा जाता है कि यहां की रामलीला का इतिहास 250 साल पुराना है. कुमाऊंनी रामलीला उत्तराखंड के कुमायूं अंचल में रामलीला का मंचन गीत और नाट्य शैली में किया जाता है. कुमांयू ...