वसीम जाफर के भतीजे अरमान जाफर ने कर्नल सीके नायडू (अंडर 23) ट्रॉफी में मुंबई के लिए नाबाद तिहरा शतक लगाया है. मुंबई: पंद्रह महीने के बाद क्रिकेट में वापसी करते ही, आरमान जाफर तिहरा शतक लगाकर सुर्खियों में आ गए हैं. अरमान जाफर, टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान में घरेलू क्रिकेट खेल रहे 40 वर्षीय वसीम जाफर के भतीजे 20 साल के अरमान जाफर ने कर्नल सीके नायडू (अंडर 23) ट्रॉफी में मुंबई के लिए नाबाद तिहरा शतक लगाकर तहलका मचा दिया. अरमान का तिहरा शतक तब बना जब कुछ दिन पहले ही उनके चाचा ईरानी ट्रॉफी में तिहरा शतक लगाने से चूक गए थे. जाफर ने टीम इंडिया के लिए केवल 31 टेस्ट और दो वनडे खेले हैं, लेकिन उनके नाम घरेलू क्रिकेट, खासकर रणजी ट्रॉफी में कई रिकॉर्ड हैं. वसीम ने रणजी में सबसे ज्यादा 10,738 रन बनाए हैं अब अरमान भी अपने चाचा की राह पर चलते दिख रहे हैं. मुंबई सीनियर टीम के लिए रणजी खेल चुके हैं अरमान अरमान ने दो साल पहले बांग्लादेश में हुए अंडर 19 वर्ल्डकप में भाग लिया था. उन्हें मुंबई की सीनियर टीम में भी जगह दी गई जहां साल 2016-17 के लिए वे सबसे युवा खिलाड़ी के तौर पर खेले अरम...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.