Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Rajiv Gandhi

'जब मेरे पिता राजीव गांधी का हत्‍यारा प्रभाकरण मारा गया, तो प्रियंका और मुझे अच्छा नहीं लगा': राहुल गांधी

हैम्‍बर्ग (जर्मनी):  कांग्रेस अध्‍यक्ष  राहुल गांधी  ने बुधवार को कहा कि जब श्रीलंका में मेरे पिता राजीव गांधी का हत्‍यारा लिट्टे (LITTE) प्रमुख वी प्रभाकरण मारा गया तो मुझे और बहन प्रियंका गांधी को अच्‍छा नहीं लगा. ऐसा इसलिए क्‍योंकि जिस हिंसा में वह शामिल हुआ और जिसका शिकार बना, उसका असर उसके बच्‍चों समेत दूसरों पर पड़ा. मैंने उसके रोते हुए बच्चों में खुद को देखा. यहां के बकिरस समर स्कूल में संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हिंसा की वजह से उन्‍होंने अपने परिवार के दो सदस्‍यों को खोया. उन्‍होंने कहा कि मेरी दादी (इंदिरा गांधी) और पिता (राजीव गांधी) की हत्‍याएं हुईं. इसलिए मैंने हिंसा की पीड़ा सही है. मैं वास्‍तव में अपने अनुभव से बात करता हूं. इसी आधार पर कहता हूं कि हिंसा के बाद आगे बढ़ने का एकमात्र तरीका क्षमा है और कोई दूसरा रास्‍ता नहीं है. इसके साथ ही जब आप क्षमा कर देते हैं तो आप समझ पाते हैं कि वास्‍तव में क्‍या हुआ और क्‍यों हुआ. इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि इससे उबरने का तरीका यही है कि आप दूसरों की सुनो और अहिंसा के रास्‍ते पर चलो. लोग इसे कमजोरी समझ सकते हैं. लेकिन वा...

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर सोनिया और राहुल ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्‍ली :  पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर आज यानी सोमवार को उनके समाधि स्‍थल पर सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि दी. उनके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी वाड्रा, राबर्ट वाड्रा समेत कांग्रेस के अन्‍य नेताओं ने भी श्रद्धांजलि दी. बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी की आज जयंती है. वे देश के छठवें प्रधानमंत्री थे. 20 अगस्‍त, 1944 को जन्‍मे राजीव गांधी की 1991 में तमिलनाडु में हत्‍या कर दी गई थी. राजीव गांधी हत्याकांड में एक दोषी की ओर से दायर याचिका पर सीआईसी ने कहा है कि उम्रकैद की सजा काट रहे दोषियों की सजा में छूट की अनुमति या इससे इनकार के आदेशों को केन्द्रीय गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर डाला जाना चाहिए. सूचना का अधिकार कानून से संबंधित मामले में शीर्ष अपीली प्राधिकारी केन्द्रीय सूचना आयोग ने कहा कि यह सार्वजनिक हित में होगा कि लोग यह जान पाएं कि किसी दोषी को क्यों रिहा किया जा रहा है. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या मामले में दोषी एजी पेरारीवालन की ओर से दायर याचिका की सुनवाई के दौरान सूचना आयुक्...

जब अटल जी ने कहा-राजीव गांधी जितना ऊपर उठ सकते थे उठ गए, हमको जितना गिरना था, गिर गए

नई दिल्‍ली:  50 से भी अधिक सालों तक अटल बिहारी वाजपेयी के सहायक रहे शिवकुमार के पुत्र महेश कुमार ने जी मीडिया से बात करते हुए वाजपेयी से जुड़े कई संस्‍मरण साझा किए हैं. वह खुद भी वाजपेयी के साथ 20 साल तक रहे हैं और वाजपेयी को बापजी कहा करते थे. इसी कड़ी में उन्‍होंने एक याद को साझा करते हुए कहा कि वाजपेयी हार से भी विचलित नहीं होते थे. अपनी हार का भी जश्न मनाया करते थे. उन्होंने बताया कि 1984 में जब ग्वालियर से वाजपेयी चुनाव हार गए थे तब दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने के लिए कोई कार्यकर्ता नहीं पहुंचा था. उस दौरान पिताजी (शिवकुमार) का फोन आया था तो मैं उन्हें अपनी पुरानी फिएट गाड़ी से रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचा. जब वह बाहर आए तो कुछ पत्रकारों ने उन्हें घेर लिया और कहा कि आप तो बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे वाजपेयी जी, फिर पार्टी की हार कैसे हो गई. तब वाजपेयी ने बड़े मुस्कुराते हुए उनको कहा था कि देखिए राजीव गांधी जितना ऊपर उठ सकते थे उठ गए. हम जितना नीचे गिर सकते थे गिर गए. अब हमारी बारी है ऊपर उठने की और यूं कहते हुए वह गाड़ी में बैठे और बोले, महेश बंगाली मार्केट ले चलो गोलगप्पे खाएं...

राजीव गांधी तो भरी संसद में मंडल कमीशन के खिलाफ बोले थे: PM नरेंद्र मोदी

नई दिल्‍ली:  गोरखपुर, कैराना, फूलपुर लोकसभा उपचुनावों में हार और एससी-एसटी एक्‍ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उपजी राजनीति के बीच कहा जा रहा है कि 2019 का लोकसभा चुनाव दलितों और पिछड़ों के मुद्दे पर लड़ा जाएगा. कांग्रेस समेत विपक्ष बीजेपी को दलित और पिछड़ा विरोधी कह रहे हैं. इस संदर्भ में दैनिक जागरणको दिए इंटरव्‍यू में पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा, 'राजीव गांधी भरी संसद में मंडल कमीशन के खिलाफ बोले थे और वह सब रिकॉर्ड में है. पिछड़े समाज को न्‍याय न मिले, उसके लिए उन्‍होंने बड़ी-बड़ी दलीलें पेश की थीं. 1997 में कांग्रेस और तीसरे मोर्चे की सरकार ने प्रमोशन में आरक्षण बंद कर दिया था. वह तो अटल जी की सरकार थी, जिसने फिर से एससी-एसटी समाज को न्‍याय दिलाया.' तेल और पानी की तरह है विपक्षी महागठबंधन बीजेपी को घेरने के लिए विपक्षी महागठबंधन की बढ़ती कवायद पर टिप्‍पणी करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''महागठबंधन तेल और पानी के मेल जैसा है, इसके बाद न तो पानी काम का रहता है, न तेल काम का होता है और न ही ये मेल. यानी ये मेल पूरी तरह फेल है.'' इस बीच दल...