Skip to main content

जब अटल जी ने कहा-राजीव गांधी जितना ऊपर उठ सकते थे उठ गए, हमको जितना गिरना था, गिर गए

नई दिल्‍ली: 50 से भी अधिक सालों तक अटल बिहारी वाजपेयी के सहायक रहे शिवकुमार के पुत्र महेश कुमार ने जी मीडिया से बात करते हुए वाजपेयी से जुड़े कई संस्‍मरण साझा किए हैं. वह खुद भी वाजपेयी के साथ 20 साल तक रहे हैं और वाजपेयी को बापजी कहा करते थे. इसी कड़ी में उन्‍होंने एक याद को साझा करते हुए कहा कि वाजपेयी हार से भी विचलित नहीं होते थे. अपनी हार का भी जश्न मनाया करते थे. उन्होंने बताया कि 1984 में जब ग्वालियर से वाजपेयी चुनाव हार गए थे तब दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने के लिए कोई कार्यकर्ता नहीं पहुंचा था. उस दौरान पिताजी (शिवकुमार) का फोन आया था तो मैं उन्हें अपनी पुरानी फिएट गाड़ी से रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचा.

जब वह बाहर आए तो कुछ पत्रकारों ने उन्हें घेर लिया और कहा कि आप तो बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे वाजपेयी जी, फिर पार्टी की हार कैसे हो गई. तब वाजपेयी ने बड़े मुस्कुराते हुए उनको कहा था कि देखिए राजीव गांधी जितना ऊपर उठ सकते थे उठ गए. हम जितना नीचे गिर सकते थे गिर गए. अब हमारी बारी है ऊपर उठने की और यूं कहते हुए वह गाड़ी में बैठे और बोले, महेश बंगाली मार्केट ले चलो गोलगप्पे खाएंगे. इस तरह वाजपेयी ही भारतीय राजनीति में उन नेताओं में से एक थे जिन्हें अपनी हार भी सेलिब्रेट करनी आती थी. उसके बाद बंगाली मार्केट में जाकर हमने गोलगप्पे खाए उन्हें चाट खाने का भी बड़ा शौक था.

जयपुर से वाजपेयी का एक खास नाता रहा है और वह भी पिछले पांच दशक से. पिछले 52 सालों से वाजपेयी के साथ साए की तरह साथ रहे उनके निजी सचिव शिवकुमार जयपुर के ही रहने वाले हैं. खासतौर पर पिछले 13 साल से जब अटल जी बिलकुल मौन थे, तब केवल शिवकुमार ही थे जिनके पास 24 घंटे वाजपेयी की देखभाल की जिम्मेदारी थी.
shiv kumar
अटल बिहारी वाजपेयी के साथ शिव कुमार (फाइल फोटो)

दरअसल, अटल बिहारी वाजपेयी 1957 में पहली बार लोकसभा का चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे. तब तक एक युवा नेता के तौर पर वाजपेयी की लोकप्रियता बढ़ चुकी थी. लोग उनके भाषण शैली के मुरीद हो चुके थे उनके इर्द-गिर्द उनसे मिलने के लिए भीड़ जमा होने लगी थी. तब RSS के नेताओं को लगा था कि उनकी सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त किया जाना चाहिए. इसलिए तलाश शुरू हुई एक ऐसे व्यक्ति की जो अटल बिहारी की सिक्योरिटी और उनकी देखभाल का जिम्मा संभाल सके. काफी तलाश के बाद नानाजी देशमुख ने जयपुर के शिवकुमार पारीक का नाम सुझाया. शिवकुमार आरएसएस के हार्डकोर स्वयंसेवक थे.

1957 में जुड़े वाजपेयी से...
अपने गठीले शरीर और रौबीली मूंछों के कारण वह औरों से अलग दिखते थे. 1957 का साल था जब शिव कुमार पारीक को वाजपेयी के साथ जुड़ने का मौका मिला था. शिवकुमार केवल अटल बिहारी वाजपेयी के निजी सहायक के बतौर ही नहीं, बल्कि उनके हर राजनीतिक उतार-चढ़ाव के साक्षी रहे. उनकी अनुपस्थिति में सालों तक शिवकुमार ने ही लखनऊ संसदीय क्षेत्र को संभाला. बलरामपुर के अलावा वे हर चुनाव में उनके चुनाव एजेंट रहे और सुख-दुख के साथी. वाजपेयी के स्वस्थ रहने तक उनके हर पारिवारिक कार्यक्रम में वे शरीक हुए. शिवकुमार के पुत्र महेश पारीक बताते हैं कि पिताजी उस समय उच्च शिक्षित थे. BA, MA, LLB करने के बाद राजस्थान बैंक की नौकरी में थे.

शिवकुमार ने छोड़ दी नौकरी
वाजपेयी के साथ रहने का बुलावा आने पर शिवकुमार ने नौकरी छोड़ी और बोरिया बिस्तर लेकर उनके पास चले गए. उन्होंने 1965 में वाजपेयी के निजी सहायक के तौर पर साथ शुरू किया जिसे आज तक निभा रहे हैं. महेश बताते है कि उनके पिता शिवकुमार मानते हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निजी सहायक के तौर पर वाजपेयी के साथ बिताए पल अविस्मरणीय हैं. महेश कहते हैं कि जयपुर में जब भी आते थे परिवार के साथ खाना खाते थे. मिठाइयों के शौकीन थे कहकर मिठाई मंगवाते थे. पिताजी को 2 दिन से ज्यादा नहीं छोड़ते थे. पिताजी जब जयपुर आते और दो से तीसरा दिन होता तो मुझे फोन करके कहते महेश, शिव को भिजवा दे मन नहीं लग रहा है. पिताजी का भी यही हाल था. 2 दिन से ज्यादा वाजपेयी साहब से दूर नहीं रह सकते थे.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...