Skip to main content

Posts

Showing posts with the label राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018

राजस्थान: सीपी जोशी का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस का पीएम ही बनवाएगा राम मंदिर

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी जोशी ने कहा, कांग्रेस पार्टी द्वारा ही ताला खुलवाया गया था. जिसके बाद वह बोले राम मंदिर भी कांग्रेस पार्टी ही बनवाएगी या कांग्रेस का प्रधानमंत्री बनवाएगा. जयपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी जोशी ने एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी पर राम मंदिर के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी केवल चुनावों के वक्त ही राम को याद करती है और फिलहाल इसके टाइटल का विवाद सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. दरअसल, मंगलवार को एक निजी न्यूज चैनल के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सीपी जोशी ने कहा कि बीजेपी राम मंदिर का निर्माण नहीं करा सकती. राम मंदिर का निर्माण कांग्रेस या कांग्रेस का प्रधानमंत्री ही कराएगा. उन्होंने बोला साल 1985 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ही उस विवादित परिसर का ताला खुलवाया था. इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी जोशी ने कहा, कांग्रेस पार्टी द्वारा ही ताला खुलवाया गया था. जिसके बाद वह बोले राम मंदिर भी कांग्रेस पार्टी ही बनवाएगी या कांग्रेस...

राजस्थान चुनाव- उम्मीदवारों की घोषणा के बाद से कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हंगामा जारी

शनिवार को भी टिकट के दावेदार ब्रजकिशोर शर्मा के समर्थक काले झण्डे दिखा कर पार्टी नेतृत्व के खिलाफ नारे लगा रहे हैं. जयपुर:  कांग्रेस  के उम्मीदवारों की गुरूवार को घोषणा के बाद से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेस के नाराज कार्यकर्ता और समर्थक लगातार पार्टी के खिलाफ विरोध- प्रदर्शन कर रहे है. शनिवार को भी टिकट के दावेदार ब्रजकिशोर शर्मा के समर्थक काले झण्डे दिखा कर पार्टी नेतृत्व के खिलाफ नारे लगा रहे हैं. हालांकि पुलिस ने बेरिकेटिंग करके कार्यालय के बाहर प्रदर्शनकारियों को रोक रखा है. लेकिन इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी चल रही है. इसके अलावा राज्य के कई अन्य कई विधानसभा क्षेत्रों से भी कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय पहुंच कर हंगामा खड़ा कर रहे हैं. बढ़ते हंगामे को देखते हुए कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया है. इस दौरान पुलिस ने काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर रखा है. आपको बता दे कि शुक्रवार को भी बस्सी विधानसभा सीट से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राजस्थान कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पहुंचे हुए थें. ये कार्यकर्ता बस...

राजस्थानः पहली लिस्ट में क्या होगा कोई फेरबदल?, कांग्रेस नेताओं की राहुल गांधी के साथ बैठक जारी

स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक टिकट बंटवारे से राजस्थान कांग्रेस में नाराजगी को देखते हुए बुलाई गई. इस बैठक में तमाम वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में विवादित सीटों को लेकर मंथन हुआ. नई दिल्लीः  राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची आने के बाद उपजे विवाद को दूर करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में उनके निवास पर मंथन जारी है. राहुल गांधी अपना मध्य प्रदेश दौरा बीच में ही छोड़कर वापस दिल्ली लौटे हैं. दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के वार रूम 15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड़ पर सुबह से ही टिकट वितरण को लेकर नाराजगी जाहिए करने पहुंचे राजस्थान कांग्रेस के नेताओं ने डेरा डाला हुआ था. यहां करीब 3 घंटे तक कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक चली.  स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद सभी नेता राहुल गांधी के निवास पर बैठक के लिए चले गए. स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक टिकट बंटवारे से राजस्थान कांग्रेस में नाराजगी को देखते हुए बुलाई गई. इस बैठक में तमाम वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में विवादित सीटों को लेकर मंथन हुआ. टिकट वितरण के बाद हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई है. ऐसा माना ज...

राजस्‍थान : पहली लिस्‍ट आते ही कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के घर के बाहर मचा दिया बवाल, कहा- पैसे लेकर टिकट बांटे गए

लिस्‍ट जारी होने के बाद टिकट न मिलने से पार्टी के राज्‍य स्‍तरीय नेताओं और समर्थकों में असंतोष उभर आया. बस फिर क्‍या था, इसके बाद दिल्‍ली में राहुल गांधी के निवास 12, तुगलक लेन के बाहर हंगामा शुरू हो गया. नई दिल्‍ली :  राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की तरफ से बुधवार को प्रत्‍याशियों की पहली लिस्‍ट जारी किए जाने के बाद पार्टी में कलह खुलकर सामने आ गई. खुद या अपने नेता को टिकट न मिलने से पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोष उभरकर सामने आ गया, लिहाजा उन्‍होंने दिल्‍ली में कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी के घर के बाहर हंगामा खड़ा कर दिया. कुछ नाराज कार्यकर्ताओं ने साफ तौर पर पैसे लेकर टिकट बांटे जाने का आरोप लगा. वहीं, पार्टी के एक नाराज नेता ने तो चूरू से टिकट पाए रफीक मंडेलिया को प्रवर्तन निदेशालय का वॉन्‍टेड बता डाला और कहा कि रफीक पर तो 100 से ज्‍यादा केस दर्ज हैं. विरोध-प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस पकड़कर तुगलक रोड थाने ले गई. दरअसल, राज्‍य में 7 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी की गई. कांग्रेस ने इस सूची में 152 ...

राजस्थान: टिकट के लिए कांग्रेस में चर्चाओं का अंतिम दौर, सोमवार को जारी हो सकती है पहली सूची

जयपुर: राजस्थान  विधानसभा चुनाव  को लेकर कांग्रेस के नामों पर दिल्ली में महामंथन जारी है. कई दिनों से सूची का इंतजार करते हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए असली काउंटडाउन शुरू हो गया है. खबरों की मानें तो कांग्रेस की पहली सूची कल शाम को सीईसी की बैठक के बाद कभी भी जारी हो सकती है. कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस की सभी 200 विधानसभा सीटों पर मंथन का काम चल रहा है. कांग्रेस  अध्यक्ष सचिन पायलट ने बताया कि सभी सीटों पर एक राय और सहमति बनाने की कोशिश की जा रही है ताकि सीईसी में रखी जाने वाली सूची पर किसी भी तरह की कोई मतभेद की स्थिति नहीं हो. वहीं कांग्रेस संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि सोमवार शाम को बैठक के बाद कांग्रेस की पहली सूची कभी भी जारी हो सकती है. जबकि सचिन पायलट ने साफ किया है कि कांग्रेस  विधानसभा चुनाव  में प्रत्याशियों के चयन में पूरी तरह से पारदर्शिता बरत रही है और योग्य व्यक्ति को ही टिकट दिया जा रहा है. वहीं रविवार को भी दिन भर स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस के अलग...

राजस्थान में बसपा बड़ा बयान, कहा- सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी

  झुंझुनूं:  प्रदेश में तीसरे मोर्चे के लिए सबसे बड़ी संजीवनी है बसपा लेकिन  बसपा  ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले है. वहीं एक के बाद एक छोटी छोटी सूचियों के जरिए अपने उम्मीदवार उतार रही है. अब झुंझुनूं में भी बसपा ने दो उम्मीदवारों की घोषणा की है. झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र से राजेश सैनी तथा सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कर्मवीर यादव को टिकट दिया गया है. झुंझुनूं में  बसपा  के प्रदेश प्रभारी धर्मवीर अशोक ने प्रेस वार्ता में यह भी जानकारी दी कि प्रदेश की 200 सीटों पर बसपा अपने प्रत्याशी उतारेगी और कल तक सभी टिकट फाइनल कर उनकी घोषणा कर दी जाएगी. उन्होंने इस मौके पर गठबंधन के सवाल पर चुप्पी साधकर एक बार फिर सियासी माहौल गर्म कर दिया है. साथ उन्होंने गठबंधन के सवाल पर कहा कि वे ना तो इस बारे में कुछ जानते है और ना ही कुछ कह सकते है. बता दें कि नामांकन भरने का कार्य कल से शुरू होने वाला है. लगभग उम्मीदवार फाइनल होने वाले है लेकिन गठबंधन की संभावना अभी भी जिंदा है, उधर, धर्मवीर अशोक ने बसपा सुप्रीमो बहन मायावती के  राजस्थान  दौरे की भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 25 व 26 नवंबर तथा एक व दो दिसंबर...

राजस्थान: टिकट को लेकर बीजेपी में घमासान, प्रदेश मुख्यालय पहुंचे कार्यकर्ता

जयपुर:  बीजेपी में स्थानीय प्रत्याशी को टिकट देने की मांग जोर पकड़ने लगी है.  बीजेपी  में एक सीट पर कई उम्मीदवार टिकट को लेकर दावेदारी कर रहे हैं. यहां तक कि बीजेपी में ऐसे हालात सिर्फ एक नहीं बल्कि कई सीटों पर हैं. इसी मुद्दे को लेकर प्रदेश के कई इलाकों से बीजेपी के कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालय पहुंचे. जिसके बाद इन कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी से मुलाकात की. खबरो की मानें तो अब तक बीजेपी में अलवर ज़िले की थानागाजी, कठूमर और  अलवर  ग्रामीण सीट के साथ सवाईमाधोपुर के खण्डार क्षेत्र में भी टिकट को लेर धमासान शुरू हो चुका है. दरअसल इन क्षेत्रों के कार्यकर्ता अपने यहां से स्थानीय नेता को बीजेपी का टिकट दिलाना चाहते हैं. इनका कहना है कि यहां लम्बे समय से बाहरी प्रत्याशी जीतते आए हैं. इसलिए इस साल अब पार्टी को यहां के क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को भी तरहीज देनी पड़ेगी. इन क्षेत्रों में स्थानीय लोगों से ज्यादा बाहरी लोगों को तरजीह देने को लेकर इस बार यहां के क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में खासी नाराजगी हैं. यहां तक की थानागाजी से आए लोगों ने तो साफ कह दिया कि अगर मन्त्री हेमसिंह भड़ाना को था...

राजस्थान: नोटबंदी पर BJP को कांग्रेस ने फिर घेरा, कहा- यह देश का सबसे बड़ा घोटाला

सुशांत पारीक/जयपुर:  नोटबंदी के 2 वर्ष पूरे होने पर ऑल इंडिया  कांग्रेस  के आह्वान पर शुक्रवार को जयपुर में भी कांग्रेस सड़कों पर नजर आई. सिविल लाइंस फाटक के बाहर जयपुर कांग्रेस की तरफ से धरना प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन स्थल पर आयोजित सभा में कांग्रेसी नेताओं ने एक के बाद एक राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला और नोटबंदी को देश की आजादी के बाद का सबसे बड़ा घोटाला बताया. राजस्थान में सियासी पारा पहले से अपने परवान पर है और इसमें उबाल लाने के लिए कांग्रेस लगातार एक के बाद एक मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतर रही है. पहले राफेल डील और अब नोट बंदी को लेकर कांग्रेस प्रदर्शन करती हुई नजर आई. बता दें कि नोट बंदी के 2 साल पूरे होने पर ऑल इंडिया कांग्रेस की तरफ से देश भर में प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. इसी के तहत जयपुर कांग्रेस ने भी सिविल लाइंस फाटक के पास धरना प्रदर्शन किया.  कांग्रेस  के इस प्रदर्शन को वरिष्ठ नेता सीपी जोशी प्रताप सिंह खाचरियावास सहित कई नेताओं ने संबोधित किया. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नोटबंदी एक सुनियोजित घोटाला थी. जिसके तहत देश के बड़े उद्योगपतियों को फायदा पह...