Skip to main content

राजस्थान चुनाव- उम्मीदवारों की घोषणा के बाद से कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हंगामा जारी

शनिवार को भी टिकट के दावेदार ब्रजकिशोर शर्मा के समर्थक काले झण्डे दिखा कर पार्टी नेतृत्व के खिलाफ नारे लगा रहे हैं.


जयपुर: कांग्रेस के उम्मीदवारों की गुरूवार को घोषणा के बाद से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेस के नाराज कार्यकर्ता और समर्थक लगातार पार्टी के खिलाफ विरोध- प्रदर्शन कर रहे है. शनिवार को भी टिकट के दावेदार ब्रजकिशोर शर्मा के समर्थक काले झण्डे दिखा कर पार्टी नेतृत्व के खिलाफ नारे लगा रहे हैं. हालांकि पुलिस ने बेरिकेटिंग करके कार्यालय के बाहर प्रदर्शनकारियों को रोक रखा है. लेकिन इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी चल रही है.

इसके अलावा राज्य के कई अन्य कई विधानसभा क्षेत्रों से भी कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय पहुंच कर हंगामा खड़ा कर रहे हैं. बढ़ते हंगामे को देखते हुए कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया है. इस दौरान पुलिस ने काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर रखा है. आपको बता दे कि शुक्रवार को भी बस्सी विधानसभा सीट से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राजस्थान कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पहुंचे हुए थें. ये कार्यकर्ता बस्सी विधानसभा सीट से दौलतराम मीणा को टिकट दिए जाने का विरोध कर रहे थें.

कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हो रही झड़प

 

इसके अलावा राज्य के कई अन्य भागों में भी कांग्रेस कार्यकर्ता, टिकट के दावेदार और उनके समर्थक लगातार विरोध कर रहे हैं. राज्य के टोडाभीम विधानसभा सीट से एसटी के लिए आरक्षित सीट से पृथ्वीराज मीणा को टिकट मिलने के बाद टोडाभीम में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के इस निर्णय का काफी विरोध किया. टोडाभीम विधानसभा सीट से पिछले 2 बार कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बागी पृथ्वीराज मीणा को प्रत्याशी बनाने से स्थानीय कांग्रेसी नाराज चल रहे हैं. पार्टी के निर्णय की जानकारी के बाद हजारो समर्थक पार्टी के टिकट के दावेकार शिवदयाल मीणा के आवास पर जुटे हुए हैं. उनके समर्थक शिवदयाल मीणा से निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं. हालांकि पूर्व मे करौली के जिला प्रमुख रह चुके शिवदयाल मीणा ने अब तक कोई संकेत नहीं दिया है.

वहीं कोटा में भी पार्टी के निर्णय के खिलाफ कांग्रेस कार्यालय के बाहर विधानसभा टिकट के दावेदार शिवकांत नंदवाना के समर्थकों ने भी काफी हंगामा किया है. वहां पर कांग्रेस जिला कार्यालय के बादर के बोर्ड को भी कार्यकर्ताओं ने उखाड़ दिया है. नाराज कार्यकर्ता कोटा के कांग्रेस के जिला अध्य्क्ष रविंद्र त्यागी के खिलाफ नारे लगा रहे थें.

इसके अलावा जैसलमेर में भी टिकट वितरण की घोषणा के बाद कॉग्रेस में बगावत के सुर दिख रहे हैं. कांग्रेस की सदस्य सुनीता भाटी ने टिकट बंटवारे रे बाद कि नाराजगी जाहिर की है. जैसलमेर विधानसभा सीट से टिकट की दौड़ में शामिल रही सुनीता भाटी कांग्रेस भी छोड़ सकती है. वैसे कांग्रेस ने जैसलमेर विधानसभा सीट से रूपाराम को अपना प्रत्याशी बनाया है. 2013 के चुनाव चुनाव में भी सुनीता भाटी टिकट की प्रबल दावेदार थीं. माना जा रहा है कि कांग्रेस को सुनीता भाटी की बगावत के कारण नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.

वहीं चूरू के तारानगर विधानसभा क्षेत्र में भी राजनीतिक उठापटक जारी है. तारानगर विधानसभा से कांग्रेस ने नरेंद्र बुडानिया को उम्मीदवार घोषित किया है. जिसके बाद कांग्रेस के प्रभावशाली नेता सीएस बैद भी पार्टी के इस निर्णय से नाराज चल रहे हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...