नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म 'गोल्ड' में नजर आने वाले हैं. अक्षय कुमार की यह फिल्म पिछले काफी वक्त से चर्चाओं में है और अब फिल्म की रिलीज का वक्त भी नजदीक आ गया है. इसी बीच अक्षय ने कुछ वक्त पहले ही फिल्म के नए पोस्टर को रिलीज किया है. फिल्म के इस पोस्टर में अक्षय कुमार काफी सीरियस लुक में दिखाई दे रहे हैं. फिल्म को इस साल 15 अगस्त को रिलीज किया जाएगा और जल्द ही अक्षय, फिल्म की और अपडेट्स भी शेयर करेंगे. अक्षय द्वारा शेयर किए गए इस पोस्टर में वह भारत का झंडा अपने सीने से लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं और उनकी आंखो में देश के लिए ओलम्पिक गोल्ड मेडल जीतने की आग दिखाई दे रही है. साथ ही इस पोस्टर की खास बात यह है कि इसमें सिर्फ अक्षय ही नहीं बल्कि उनके साथ पूरी हॉकी टीम नजर आ रही है. इससे पहले फिल्म के जितने भी पोस्टर्स को रिलीज किया गया है. उनमें केवल अक्षय कुमार का लुक ही नजर आया है. इस पोस्टर को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, 'देश तब बनता है जब सभी देशवासियों की आंखों में एक सपना होता है'. MediaCard--mediaForward customisable-bord...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.