Skip to main content

Posts

Showing posts with the label smriti sthal

'अटल' की अंतिम यात्रा में पैदल चला पूरा केंद्रीय कैबिनेट, उमड़ा जनसैलाब

नई दिल्ली :  भारत रत्न अटल बिहारी वाजेपयी अपने आखिरी सफर पर निकल चुके हैं. वाजपेयी की अंतिम यात्रा बीजेपी मुख्यालय से राष्ट्रीय स्मृति स्थल तक जाएगी. जहां शाम को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. बीजेपी की नींव रखने में अहम भूमिका निभाने वाले वाजपेयी के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत पूरी केंद्रीय कैबिनट उनकी अंतिम यात्रा में पैदल चल रहे हैं. उमड़ा लाखों का जनसैलाब बीजेपी नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों के अलावा दिल्ली की सड़कों पर वाजपेयी के अंतिम दर्शनों के लिए लाखों लोग इक्ट्ठा हो गए हैं. बहादुर शाह जफर मार्ग से स्मृति स्थल तक वाजपेयी की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लाखों की संख्या में उनके प्रशंसक शामिल हैं. बता दें कि बीजेपी मुख्यालय और स्मृति स्थल के बीच करीब 4 किलोमीटर का अंतर है. लोकतंत्र की अनोखी तस्वीर भारतीय इतिहास में यह पहला मौका है जब एक राजनेता की अंतिम यात्रा में पूरा केंद्रीय कैबिनेट एक साथ पैदल चला है. खासकर किसी राजनेता के आखिरी सफर पर खुद प्रधानमंत्र...

फूलों से सजे ट्रक में बीजेपी मुख्‍यालय ले जाया जाएगा अटल जी का पार्थिव शरीर

नई दिल्‍ली :  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्‍कार आज यानी शुक्रवार को नई दिल्‍ली के स्‍मृति स्‍थल में किया जाएगा. अभी उनका पार्थिव शरीर उनके सरकारी आवास 6ए, कृष्‍ण्‍ाा मेनन मार्ग पर रखा गया है.  उनके सरकारी आवास पर पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्‍या में लोग पहुंचे. आवास के बाहर लोगों की लंबी कतारें लगी थींं. करीब 08:45 बजे आम लोगों को अटल जी के अंतिम दर्शन करने से रोक दिया गया है. अब उनके पार्थिव शरीर को बीजेपी मुख्‍यालय ले जाने की तैयारी हो रही है. अटल जी के सरकारी आवास के बाहर और बीजेपी मुख्‍यालय के रास्‍ते में बड़ी संख्‍या में लोग उन्‍हें अंतिम बार देखने के लिए एकत्र हुए हैं. अटल जी के पार्थिव शरीर को फूलों से सजे हुए सेना के ट्रक में रखकर ले जाया जाएगा.अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्‍या में पहुंचे लोग. अटल जी के सरकारी आवास में बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह पहुंच चुके हैं. जानकारी के मुताबिक उनके पार्थिव शरीर को सुबह 9 बजे अंतिम दर्शनों के लिए बीजेपी मुख्‍यालय में रखे जाने का कार्यक्रम था. हालांकि इसमें कुछ देरी हो रही है.  इसके बाद वहां से उनकी अंतिम...