Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Sushma Swaraj

पूरी दुनिया में मनाया जाएगा गुरू नानक का 550 वां प्रकाश पर्व : सुषमा

नई दिल्ली:   विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि गुरू नानक देव का 550 वां प्रकाश पर्व पूरी दुनिया में मनाया जाएगा. सभी भारतीय दूतावास और भारतीय मिशन समारोह का आयोजन करके उनके भाईचारे और सहयोग के संदेश फैलाएंगे. विश्व पंजाबी संगठन के सहयोग से भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद द्वारा आयोजित ‘गुरबानी कीर्तन’ समारोह में रविवार को सुषमा ने कहा कि संरक्षणवाद के इस युग में, गुरु नानक देव के साझा करने के संदेश की तुलना में कोई और बेहतर संदेश नहीं हो सकता है. विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘इस अशांत दुनिया में जहां हिंसा और हत्या का दौर जारी है, जहां धर्म के नाम पर लोगों का संहार किया जा रहा है, प्रकाश पर्व के माध्यम से हम गुरू नानक देव और अन्य सिख गुरूओं के संदेश को पूरी दूनिया में फैलाना चाहते हैं. सुषमा ने कहा कि ये संदेश सेमिनारों, ‘गुरबानी कीर्तन’ और ऐसे अन्य कार्यक्रमों के जरिये फैलाए जाएंगे. उन्होंने कहा, ‘‘कुछ दिन बाद हमलोग गुरू नानक के 550 वें प्रकाश पर्व की शुरूआत करेंगे. मैं आपको कहना चाहती हूं कि गुरू नानक देव का 550 वां प्रकाश पर्व हम पूरी दुनिया में मनायेंगे . सभी दूतावास, सभी मिशन इसे मनाए...

क्या है हिंदू-मुस्लिम दंपति पासपोर्ट मामला, ट्विटर पर क्यों ट्रोल हुईं सुषमा स्वराज?

नई दिल्ली:  एक हिंदू - मुस्लिम दंपति को पासपोर्ट जारी करने को लेकर हुए विवाद में विदेश मंत्री  सुषमा स्वराज  ट्विटर पर ट्रोल हुईं और उनके खिलाफ गाली - गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल किया गया. पिछले सप्ताह , पासपोर्ट सेवा केंद्र के एक अधिकारी विकास मिश्र का लखनऊ से तब तबादला कर दिया गया था जब एक हिंदू - मुस्लिम दंपति ने आरोप लगाया था कि पासपोर्ट आवेदन के साथ कार्यालय जाने पर उन्होंने उन्हें अपमानित किया. हम खबर में उन ट्वीट इसलिए नहीं ले रहे हैं क्योंकि उनकी भाषा बेहद खराब है. दंपति के अनुसार  मिश्र ने पति को हिंदू धर्म स्वीकार करने को कहा और एक मुस्लिम से शादी करने के लिये महिला की खिंचाई की. सोशल मीडिया के एक हिस्से ने सुषमा और उनके मंत्रालय के खिलाफ मिश्र पर कार्रवाई करने के लिये हमला किया. लोगों का कहना था कि मिश्र सिर्फ अपना काम कर रहे थे. एक ट्वीट में कहा गया, ‘पक्षपातपूर्ण फैसला. #मैं विकास मिश्र का समर्थन करता हूं. मैडम आप पर शर्म आती है --- क्या यह आपकी इस्लामी किडनी का असर है.’ हालांकि, मंत्री ने इन अप्रिय बातों को बहादुरी से स्वीकार किया और उनमें से कुछ ट्वीट को रिट्वीट किया. हा...