Skip to main content

Posts

Showing posts with the label रजनीकांत

तीसरे दिन '2.0' का BOX OFFICE पर धमाका, इतने करोड़ की हुई कमाई

सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म '2.0' ने पहले दिन ही 100 करोड़ की कमाई के आंकड़ों को पार कर लिया और दो दिनों के अंदर इस फिल्म की कमाई 190 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. नई दिल्ली:  इस साल की सबसे  चर्चित फिल्म '2.0' कमाई के मामले में रिलीज के पहले दिन से  ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म '2.0' ने पहले दिन ही 100 करोड़ की कमाई के आंकड़ों को पार कर लिया और दो दिनों के अंदर इस फिल्म की कमाई 190 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. इस हिसाब से रजनीकांत बॉक्स ऑफिस के असली 'बाहुबली' साबित हुए हैं. वहीं, इस फिल्म ने हिंदी वर्जन में भी पहले दिन 20.25 करोड़ और दूसरे दिन 19 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही. अब इस फिल्म के हिंदी बर्जन के तीसरे दिन का भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुका है.फिल्म समीक्षक रमेश बाला के अनुसार '2.0' ने हिंदी भाषा में तीसरे दिन कुल 25 करोड़ की कमाई करने में सफलता हासिल की है, जो पिछले दो दिनों की कमाई से ज्यादा के आंकड़े हैं. हिंदी भाषा में तीसरे दिन इस फिल्म 5 करोड़ का उछाल देखने को मिली. इस हिस...

VIDEO: रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया '2.0' का पहला गाना 'तू ही रे...'

इस गाने में एमी जेक्सन और रजनीकांत के साथ देखिए रोबोट की लव केमिस्ट्री... नई दिल्ली:  कैसा हो अगर हमारे  आस-पास की मशीनों को  भी आपस में प्यार होने लगे! आपको शायद सोचकर ही कुछ अजीब लगा होगा लेकिन अब दो रोबोट का प्यार इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. ये रोबोट कोई और नहीं बल्कि साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और एमी जेक्सन हैं. जी हां रजनीकांत और अक्षय कुमार की  फिल्म '2.0' का पहला गाना रिलीज  हो चुका है. इस गाने ने आते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है. एमी-रजनी ने किया रोबोट डांस  एमी जेक्सन की गर्लिश अदाओं को तो आपने पहले कई बार देखा है लेकिन इस गाने में एमी जेक्सन रजनीकांत के  रोबोट अवतार की प्रेमिका हैं.  दोनों इस गाने में रोबोट वाला डांस करते नजर आ रहे हैं. मजेदार बात यह है कि किसी मशीन की तरह एक्सप्रेशन बिना दिए भी रजनीकांत ने अपनी एक्टिंग से इमोशन डाले हैं कैसा है गाना  गाने की बात की जाए तो एआर रहमान का म्यूजिक उनके फैंस को बहुत हद तक निराश कर सकता है. वहीं गाने के बोल भी जबरन ट्यून पर थोपे हुए फील हो रहे हैं. गाना दो भाषाओं हिंदी और तमिल में रिलीज किया गया. जिन्हें तमिल नहीं आती शायद उन्हे...

सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी करेंगी दूसरी शादी, जानिए कौन हैं होने वाले पति

सौंदर्या रजनीकांत का पहले पति आर अश्विन का तलाक हो चुका है. नई दिल्ली:  सुपरस्टार रजनीकांत  की छोटी बेटी सौंदर्या दूसरी शादी करने जा रही हैं. अगले साल जनवरी में वे एक्टर-बिजनेसमैन विशगन वनांगामुडी के साथ सात फेरे लेंगी. खबरों की मानें तो दोनों एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई भी कर चुके हैं. बता दें कि पिछले साल ही सौंदर्या का अपने पहले पति अश्विन रामकुमार से तलाक हुआ था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 35 साल के एक्टर विशागन की भी यह दूसरी शादी हैं. इसके पहले उन्होंने एक मैगजीन एडिटर कनिखा कुमारन से शादी रचाई थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला. इन दिनों कनिखा प्रोड्यूसर वरुण मनियन की पत्नी हैं. विशागन एक दवा कंपनी के मालिक हैं. उनके भाई एसएस पोनमुडी तमिलनाडु की फेमस पॉलिटिकल पार्टी डीएमके के बड़े नेता हैं. बता दें कि सौंदर्या रजनीकांत और आर अश्विन का पिछले साल तलाक हो चुका है. सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने 2016 में तलाक के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी. इनकी शादी को सात साल हो चुके थे और 2017 में दोनों की सहमति से तलाक हुआ. दोनों का एक बेटा वेद भी है. सौंदर्या रजनीकां...