Skip to main content

Posts

Showing posts with the label दिल्‍ली वायु प्रदूषण

नहीं दुरुस्त हो रही दिल्‍ली की हवा, आज भी 'बेहद खराब' हैं हालात

नई दिल्‍ली :  दिल्ली में वायु प्रदूषण इन दिनों चरम पर है. राजधानी की हवा में प्रदूषण तत्‍व पीएम 10 और पीएम 2.5 की मात्रा बेहद खराब स्‍तर पर पहुंची हुई है. मंगलवार सुबह 6 बजे के करीब दिल्‍ली के लोधी रोड में पीएम 2.5 का स्‍तर 373 (बेहद खराब) रहा जबकि पीएम 10 का स्‍तर 286 (खराब) रहा. वहीं समूचे दिल्‍ली का एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स (एक्‍यूआई) 397 रहा, जो कि बेहद खराब की श्रेणी में आता है. वहीं दिल्ली के पूसा में मंगलवार सुबह पीएम 2.5 का स्‍तर 384 और पीएम 10 का स्‍तर 304 रहा. दिल्‍ली यूनिवर्सिटी का ओवरऑल एक्‍यूआई गंभीर श्रेणी में 453 रहा. यहां पीएम 2.5 का स्‍तर 431 रहा और पीएम 10 का स्‍तर 453 रहा. इनके अलावा दिल्‍ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे का ओवरऑल एक्‍यूआई 353 रहा. यहां पीएम 2.5 का स्‍तर 351 और पीएम 10 का स्‍तर 353 रहा. वहीं चांदनी चौक में हवा की गुणवत्‍ता का स्‍तर 497 (गंभीर) रहा. यहां पीएम 2.5 का स्‍तर 494 रहा और पीएम 10 का स्‍तर 269 रहा. वहीं दिल्‍ली से सटा नोएडा भी वायु प्रदूषण से जूझ रहा है. यहां का ओवरऑल एक्‍यूआई मंगलवार को 422 (गंभीर) रहा. यहां पीएम 2.5 का स्‍तर 420 औ...

13वें दिन भी सस्‍ता हुआ पेट्रोल-डीजल, दिल्‍ली में 80 रुपये/ली के नीचे आया पेट्रोल, जानें आज के रेट

नई दिल्‍ली:   से आम आ‍दमी को राहत मिल रही है. मंगलवार को लगातार 13वें दिन पेट्रोल और डीजल के रेट में कमी दर्ज की गई है. मंगलवार को दिल्‍ली में पेट्रोल के दाम 20 पैसे प्रति लीटर की कमी के साथ 80 रुपये प्रति लीटर के नीचे आ गए हैं. यहां पेट्रोल 79.55 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं डीजल के दामों में भी 7 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई है. इससे दिल्‍ली में मंगलवार को डीजल की कीमतें 73.78 रुपये प्रति लीटर हो गईं. वहीं मुंबई के लोगों को भी मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने राहत दी. यहां मंगलवार को पेट्रोल के दाम 20 पैसे प्रति लीटर कम होने के बाद 85.04 रुपये प्रति लीटर हो गए. वहीं डीजल के रेट भी यहां 8 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं. इसके बाद यहां डीजल की कीमतें 77.32 रुपये प्रति लीटर हो गईं. बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार 13वीं बार कटौती की गई है. इन दिनों में दिल्‍ली में पेट्रोल 3.28 रुपये प्रति लीटर सस्‍ता हुआ है. वहीं इसी दौरान डीजल के दामों में करीब 1.89 रुपये प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई है. फाइल फोटो सोमवार को दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमतों में 30 पैसे प्रति लीटर क...

लगातार जहरीली हो रही है दिल्ली की हवा, बेहद चौंकाने वाली है रिपोर्ट

नई दिल्ली :  दिल्ली में वायु की गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है. मंगलवार को सुबह 06:47 बजे दिल्‍ली के लोधी रोड में प्रदूषक तत्‍व पीएम 2.5 का स्‍तर 288 रहा. जबकि प्रदूषक तत्‍व पीएम 10 का स्‍तर 280 पर रहा. यह खराब श्रेणी में आते हैं. वहीं उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पेट्रोल के 15 साल पुराने और डीजल के 10 साल पुराने वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगा दिया. बढ़ते प्रदूषण को लेकर बीजेपी नीत केंद्र सरकार और दिल्ली की आप सरकार एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है. फोटो ANI इसी बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक रिपोर्ट आई है, जिसके मुताबिक 2016 में भारत में पांच साल से कम उम्र के करीब एक लाख बच्चों की जहरीली हवा के प्रभाव में आने से मौत हो गई. साथ ही, इसमें बताया गया कि निम्न एवं मध्यम आय-वर्ग के देशों में पांच साल से कम उम्र के 98 फीसद बच्चे 2016 में हवा में मौजूद महीन कण (पीएम) से होने वाले वायु प्रदूषण के शिकार हुए. उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण की स्थिति को ‘बहुत ही चिन्ताजनक’ बताते हुये निर्देश दिया कि पे...