Skip to main content

नहीं दुरुस्त हो रही दिल्‍ली की हवा, आज भी 'बेहद खराब' हैं हालात

नई दिल्‍ली : दिल्ली में वायु प्रदूषण इन दिनों चरम पर है. राजधानी की हवा में प्रदूषण तत्‍व पीएम 10 और पीएम 2.5 की मात्रा बेहद खराब स्‍तर पर पहुंची हुई है. मंगलवार सुबह 6 बजे के करीब दिल्‍ली के लोधी रोड में पीएम 2.5 का स्‍तर 373 (बेहद खराब) रहा जबकि पीएम 10 का स्‍तर 286 (खराब) रहा. वहीं समूचे दिल्‍ली का एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स (एक्‍यूआई) 397 रहा, जो कि बेहद खराब की श्रेणी में आता है.

वहीं दिल्ली के पूसा में मंगलवार सुबह पीएम 2.5 का स्‍तर 384 और पीएम 10 का स्‍तर 304 रहा. दिल्‍ली यूनिवर्सिटी का ओवरऑल एक्‍यूआई गंभीर श्रेणी में 453 रहा. यहां पीएम 2.5 का स्‍तर 431 रहा और पीएम 10 का स्‍तर 453 रहा. इनके अलावा दिल्‍ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे का ओवरऑल एक्‍यूआई 353 रहा. यहां पीएम 2.5 का स्‍तर 351 और पीएम 10 का स्‍तर 353 रहा. वहीं चांदनी चौक में हवा की गुणवत्‍ता का स्‍तर 497 (गंभीर) रहा. यहां पीएम 2.5 का स्‍तर 494 रहा और पीएम 10 का स्‍तर 269 रहा.

वायु प्रदूषण पर एक्शन में आई दिल्ली सरकार, 10 हजार गाड़ियों पर की कार्रवाई

वहीं दिल्‍ली से सटा नोएडा भी वायु प्रदूषण से जूझ रहा है. यहां का ओवरऑल एक्‍यूआई मंगलवार को 422 (गंभीर) रहा. यहां पीएम 2.5 का स्‍तर 420 और पीएम 10 का स्तर 422 रहा. गुरुग्राम की हवा की गुणवत्‍ता भी बे‍हद खराब मापी गई. यहां का ओवीऑल एक्‍यूआई 366 रहा. गुरुग्राम में पीएम 2.5 का स्‍तर 366 और पीएम 10 का स्‍तर 269 रहा.

सुप्रीम कोर्ट ने द्वारा नियुक्त ईपीसीए ने सोमवार को चेतावनी दी कि दिल्ली में यदि वायु गुणवत्ता का खराब होना जारी रहा तो वह गैर सीएनजी वाणिज्यिक एवं निजी वाहनों पर भी पूर्ण रोक लगा देगा. पर्यावरण संरक्षण नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) अध्यक्ष भूरे लाल ने दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को लिखे पत्र में कहा कि वाहन स्टीकर लागू नहीं किए गए हैं और इसके बिना डीजल और अन्य ईंधन वाले वाहनों के बीच अंतर करना संभव नहीं है.

लाल ने एक पत्र में कहा, ‘‘ऐसी परिस्थिति में जब मौसम प्रतिकूल बना हुआ है और वायु गुणवत्ता की वर्तमान स्थिति ‘‘बहुत खराब’’ और ‘‘गंभीर श्रेणी’’ में बनी हुई है तब सीएनजी पर चलने वाले वाहनों को छोड़कर निजी और वाणिज्यिक वाहनों के चलने पर पूर्ण रोक का निर्देश देने के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि सीएनजी वाहनों के पास स्टीकर हैं और यह भी समझा जाता है कि सभी सार्वजनिक परिवहन वाहन सीएनजी चालित हैं. इस स्थिति में ये वाहन आवागमन के लिए उपलब्ध होंगे.’’ यह दूसरी बार है कि लाल ने वाहनों से प्रदूषण का मुद्दा उठाया है. उन्होंने 31 अक्टूबर को सभी निजी वाहनों पर रोक का प्रस्ताव किया था लेकिन इस बार उन्होंने सभी गैर सीएनजी वाणिज्यिक और निजी वाहनों पर रोक का प्रस्ताव किया है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...