Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Wife

पत्नी से परेशान होकर पति ने किया सुसाइड, लिखा- तू समझ नहीं पाई मेरा प्यार

राजधानी में दिल को सन्न कर देने वाला मामला सामने आया है. नई दिल्ली:  राजधानी में दिल को सन्न कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पति ने अपनी से प्रताड़ित होकर पंखे से लटककर आत्महत्या की. 17 पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा. जिसमे अपनी पत्नी और ससुराल वालों से प्रताड़ना लिखी है. आत्महत्या की पूरी घटना खुद ही मोबाइल में रिकॉर्ड भी की है. मोबाइल में रिकॉर्ड किया 13 मिनट का सुसाइड  दिल्ली के मियांवली थाने के पश्चिम एंक्लेव में 31 अक्टूबर की शाम पुलिस को जानकारी मिली की एक शख्स ने सुसाइड कर लिया..पुलिस मौके पर पहुंची. और तमाम सबूत इकठ्ठा करने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. और जब कमरे की तलाशी ली तो कमरे में 17 पेज का सुसाइड नोट भी था. जिसमे अपनी पत्नी रितु गोयल और उसके परिवार द्वारा किए टॉर्चर के बारे में लिखा था.. मृतक गौरव गोयल (34) के पिता गिरीराज गोयल ने ज़ी न्यूज़ को बताया की 27 अप्रैल 2009 को रितु के साथ शादी हुई थी. और दोनों हंसी-खुशी रहते थे और अपनी जिंदगी जी रहे थे. गौरव का बिल्डर कोलैबोरेशन का काम था. और 8 साल का बेटा विनय भी इनके जिंदगी में था. लेकिन शादी के कुछ सालों बा...