Skip to main content

पत्नी से परेशान होकर पति ने किया सुसाइड, लिखा- तू समझ नहीं पाई मेरा प्यार

राजधानी में दिल को सन्न कर देने वाला मामला सामने आया है.


नई दिल्ली: राजधानी में दिल को सन्न कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पति ने अपनी से प्रताड़ित होकर पंखे से लटककर आत्महत्या की. 17 पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा. जिसमे अपनी पत्नी और ससुराल वालों से प्रताड़ना लिखी है. आत्महत्या की पूरी घटना खुद ही मोबाइल में रिकॉर्ड भी की है.

मोबाइल में रिकॉर्ड किया 13 मिनट का सुसाइड 
दिल्ली के मियांवली थाने के पश्चिम एंक्लेव में 31 अक्टूबर की शाम पुलिस को जानकारी मिली की एक शख्स ने सुसाइड कर लिया..पुलिस मौके पर पहुंची. और तमाम सबूत इकठ्ठा करने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. और जब कमरे की तलाशी ली तो कमरे में 17 पेज का सुसाइड नोट भी था. जिसमे अपनी पत्नी रितु गोयल और उसके परिवार द्वारा किए टॉर्चर के बारे में लिखा था..

मृतक गौरव गोयल (34) के पिता गिरीराज गोयल ने ज़ी न्यूज़ को बताया की 27 अप्रैल 2009 को रितु के साथ शादी हुई थी. और दोनों हंसी-खुशी रहते थे और अपनी जिंदगी जी रहे थे. गौरव का बिल्डर कोलैबोरेशन का काम था. और 8 साल का बेटा विनय भी इनके जिंदगी में था. लेकिन शादी के कुछ सालों बाद दोनों के बीच कभी-कभी कहासुनी हो जाती थी. लेकिन पिछले तीन महीनों (30 जुलाई 2018) को रितु और गौरव का फिर से झगड़ा हुआ और वो फिर रितु अपने पति का घर छोड़कर मायके विकासपूरी चली गई. रितु के जाने के बाद से ही गौरव अपने को अकेला महसूस करने लगा.



सुसाइड नोट-
'मेरा सास-ससुर और उत्तम नगर का डॉन मेरे साले ने मुझे टॉर्चर किया. और 9 सालों से मैं घुट-घुट कर जी रहा हूं. सबके सामने मेरी बेइज्जती करके गए थे. मैं सुसाइड कर रहा हूँ ये मेरा सुसाइड नहीं है मर्डर है. इन सब को कठोर से कठोर सज़ा मिले. तू घर छोड़कर गई मैं दुनिया छोड़कर जा रहा हूं. मैं बीबी बच्चों के बगैर तीन महीनों से घुट रहा था रितु आपका फेस देख लेता था सांस आ जाती थी फेस नहीं दिखा तो सांस चली गई.

रितु गोयल तू मेरा प्यार नहीं समझ पाई अपने घर वालों के आगे. रितु गोयल दिल में बस तुम दो जान थी. पर तू समझ नहीं पाई मेरा प्यार. तुम दोनों से दूर होने का गम बर्दाश्त नहीं कर पाया. I love u रितु गोयल. मेरा जो भी अंग ठीक हो उसे दान में दे दो. अलविदा परिवार'. गौरव के जाने के बाद पूरा परिवार सदमे में है. वहीं अब परिवार ससुराल वालों के खिलाफ सख्त सजा की मांग कर रहा है. वहीं रितु के परिवार ने भी ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दी है. जिसकी जांच पुलिस कर रही हैं..

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...