Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अक्षय कुमार

तीसरे दिन '2.0' का BOX OFFICE पर धमाका, इतने करोड़ की हुई कमाई

सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म '2.0' ने पहले दिन ही 100 करोड़ की कमाई के आंकड़ों को पार कर लिया और दो दिनों के अंदर इस फिल्म की कमाई 190 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. नई दिल्ली:  इस साल की सबसे  चर्चित फिल्म '2.0' कमाई के मामले में रिलीज के पहले दिन से  ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म '2.0' ने पहले दिन ही 100 करोड़ की कमाई के आंकड़ों को पार कर लिया और दो दिनों के अंदर इस फिल्म की कमाई 190 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. इस हिसाब से रजनीकांत बॉक्स ऑफिस के असली 'बाहुबली' साबित हुए हैं. वहीं, इस फिल्म ने हिंदी वर्जन में भी पहले दिन 20.25 करोड़ और दूसरे दिन 19 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही. अब इस फिल्म के हिंदी बर्जन के तीसरे दिन का भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुका है.फिल्म समीक्षक रमेश बाला के अनुसार '2.0' ने हिंदी भाषा में तीसरे दिन कुल 25 करोड़ की कमाई करने में सफलता हासिल की है, जो पिछले दो दिनों की कमाई से ज्यादा के आंकड़े हैं. हिंदी भाषा में तीसरे दिन इस फिल्म 5 करोड़ का उछाल देखने को मिली. इस हिस...

जब Superfit अक्षय कुमार ने कपिल शर्मा से करवाया एक्‍शन, देखें मजेदार Photos

हाल ही में अपनी फिल्‍म 'हाउसफुल 4' की शूटिंग खत्‍म की है. वह जल्‍द ही अपनी इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी में नजर आने वाले हैं. नई दिल्‍ली:  कपिल शर्मा  लंबे समय से टीवी और फिल्‍मों की दुनिया से दूर हैं, लेकिन जल्‍द ही वह अपने नए शो के साथ टीवी पर वापसी कर रहे हैं. लेकिन टीवी पर अपनी वापसी से पहले ही कपिल शर्मा शादी के बंधन में भी जल्‍द ही बंधने जा रहे हैं. ऐसे में गुरुवार को  अक्षय ने कपिल शर्मा  से धुआंधार एक्‍शन करवा दिया. अक्षय कुमार बॉलीवुड के सुपरफिट एक्‍टर हैं और चाहे अपनी फिल्‍में हों या फिर कोई रिएलिटी शो, अक्षय अक्‍सर जबरदस्‍त एनर्जी के साथ ही नजर आते हैं. सिर्फ फिटनेस ही नहीं, अक्षय कुमार ताइकवांडो में भी ब्‍लैकबेट हैं. फिटनेस और सेल्‍फ डिफांस को प्रमोट करते हुए अक्षय कुमार लंबे समय से 'कुडो टूर्नामेंट' का आयोजन करते आ रहे हैं. यह टूर्नामेंट मार्शल आर्ट करने वाले आर्टिस्‍ट को प्रमोट करने लिए किया जाता है. गुरुवार को अक्षय कुमार कुडो टूर्नामेंट की 10वीं क्‍लोजिंग सेरेमनी थी. इस मौके पर अक्षय के साथ कपिल शर्मा, मौनी रॉय और विक्‍की कौशल नजर आए. सालों पहले अक्षय ने थाइलैंड...

गुरु ग्रंथ साहिब से जुड़े मामले में SIT ने अभिनेता अक्षय कुमार समेत 3 को भेजा सम्मन

    चंडीगढ़:  पंजाब के बहबल कलां में बेअदबी के मुद्दे पर पुलिस की गोलीबारी की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उनके बेटे सुखबीर सिंह बादल और अभिनेता अक्षय कुमार को सम्मन भेजा है. प्रकाश को 16 नवंबर को पंजाब पुलिस की एसआईटी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है. जबकि, सुखबीर को 19 नवंबर तथा अक्षय कुमार को 21 नवंबर को अमृतसर में सर्किट हाउस में पेश होने के लिए कहा गया है. चंडीगढ़ में जारी हुई एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, एसआईटी सदस्य और आईजी रैंक के अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने अलग-अलग सम्मन आदेश जारी किए हैं. एसआईटी राज्य में बेअदबी की कई घटनाओं के बाद 2015 में फरीदकोट में कोटकपूरा और बहबल कलां में गोलीबारी की घटनाओं की जांच कर रही है. बहबल कलां में पुलिस गोलीबारी में दो लोग मारे गए थे.

हो जाएं तैयार! आज रिलीज होगा रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म '2.0' का ट्रेलर

नई दिल्ली:  रजनीकांत और  अक्षय कुमार की भूमिकाओं वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म '2.0'  का ट्रेलर आज (3 नवंबर) को जारी होगा. हाल ही में अक्षय ने ट्वीट कर अपने फैन्स को जानकारी दी थी, "तैयार रहें, '2.0' का ट्रेलर तीन नवंबर को आ रहा है." अक्षय इस फिल्म में एक नकारात्मक सुपरहीरो की भूमिका में होंगे, जिसे एस. शंकर ने निर्देशित किया है. यह साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म 2010 में आई 'एंथिरन' का सीक्वल है. 'एंथिरन' को हिंदी में 'रोबोट' के नाम से रिलीज किया गया था. अक्षय की पहली तमिल फिल्म साल के शुरू में अपने 51वें जन्मदिन पर अक्षय ने फिल्म में अपने किरदार का पोस्टर अपने प्रशंसकों के लिए जारी किया था. उन्होंने इसे अपना सर्वाधिक प्रभावशाली किरदार बताया था और कहा था कि यह एक ऐसा किरदार है, जिसके लिए लंबे समय तक उन्हें याद किए जाएगा. बता दें, '2.0' अक्षय कुमार की पहली तमिल फिल्म है. जिसमें अक्षय विलेन के रोल में नजर आएंगे, वहीं रजनीकांत इस फिल्म में हीरो का रोल निभा रहे है. फिल्म के सॉन्ग्स ए आर रहमान द्वारा कम्पोज किए गए हैं. '2.0' का हिंदी ...

'गोल्ड' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, भारत के झंडे को सीने से लगाए दिखे अक्षय कुमार

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर  अक्षय कुमार  जल्द ही फिल्म 'गोल्ड' में नजर आने वाले हैं. अक्षय कुमार की यह फिल्म पिछले काफी वक्त से चर्चाओं में है और अब फिल्म की रिलीज का वक्त भी नजदीक आ गया है. इसी बीच अक्षय ने कुछ वक्त पहले ही फिल्म के नए पोस्टर को रिलीज किया है. फिल्म के इस पोस्टर में अक्षय कुमार काफी सीरियस लुक में दिखाई दे रहे हैं. फिल्म को इस साल 15 अगस्त को रिलीज किया जाएगा और जल्द ही अक्षय, फिल्म की और अपडेट्स भी शेयर करेंगे. अक्षय द्वारा शेयर किए गए इस पोस्टर में  वह भारत का झंडा अपने सीने से लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं और उनकी आंखो में देश के लिए ओलम्पिक गोल्ड मेडल जीतने की आग दिखाई दे रही है. साथ ही इस पोस्टर की खास बात यह है कि इसमें सिर्फ अक्षय ही नहीं बल्कि उनके साथ पूरी हॉकी टीम नजर आ रही है. इससे पहले फिल्म के जितने भी पोस्टर्स को रिलीज किया गया है. उनमें केवल अक्षय कुमार का लुक ही नजर आया है. इस पोस्टर को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, 'देश तब बनता है जब सभी देशवासियों की आंखों में एक सपना होता है'. MediaCard--mediaForward customisable-bord...