दुबई : भारत की वेस्टइंडीज पर जीत में अहम भूमिका निभाने वाले 'चाइनामैन' गेंदबाज कुलदीप यादव आईसीसी टी-20 रैंकिंग में 14 पायदान की छलांग लगाकर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 23वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं. कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज पर 3-0 की जीत के दौरान दो मैचों में पांच विकेट लिए. आईसीसी की सोमवार (12 नवंबर) को जारी रैंकिंग में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार नौ पायदान चढ़कर शीर्ष 20 में शामिल हो गए हैं. वह 19वें जबकि जसप्रीत बुमराह 21वें स्थान पर हैं. बुमराह पांच पायदान आगे बढ़े हैं. भारतीय बल्लेबाजों में रोहित शर्मा और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार किया है. इस सीरीज में टीम की अगुवाई कर रहे रोहित तीन पायदान ऊपर सातवें और धवन पांच पायदान ऊपर 16वें स्थान पर पहुंच गए. टीम रैंकिंग में पाकिस्तान पहले और भारत दूसरे स्थान पर बना हुआ है. इन दोनों ने क्रमश: दो और तीन अंक हासिल किए. पाकिस्तान के अब 138 जबकि भारत के 127 अंक हो गए हैं. ऑलराउंडरों की सूची में शीर्ष चार में कोई बदलाव नहीं हुआ है. ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल शीर्ष पर बने हुए हैं. उनके बाद मोहम्मद नबी, शाकिब ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.