Skip to main content

ICC T20 Ranking: कुलदीप यादव ने लगाई 14 पायदान की छलांग, करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर

दुबई : भारत की वेस्टइंडीज पर जीत में अहम भूमिका निभाने वाले 'चाइनामैन' गेंदबाज कुलदीप यादव आईसीसी टी-20 रैंकिंग में 14 पायदान की छलांग लगाकर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 23वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं. कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज पर 3-0 की जीत के दौरान दो मैचों में पांच विकेट लिए. आईसीसी की सोमवार (12 नवंबर) को जारी रैंकिंग में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार नौ पायदान चढ़कर शीर्ष 20 में शामिल हो गए हैं. वह 19वें जबकि जसप्रीत बुमराह 21वें स्थान पर हैं. बुमराह पांच पायदान आगे बढ़े हैं.

भारतीय बल्लेबाजों में रोहित शर्मा और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार किया है. इस सीरीज में टीम की अगुवाई कर रहे रोहित तीन पायदान ऊपर सातवें और धवन पांच पायदान ऊपर 16वें स्थान पर पहुंच गए.

टीम रैंकिंग में पाकिस्तान पहले और भारत दूसरे स्थान पर बना हुआ है. इन दोनों ने क्रमश: दो और तीन अंक हासिल किए. पाकिस्तान के अब 138 जबकि भारत के 127 अंक हो गए हैं. ऑलराउंडरों की सूची में शीर्ष चार में कोई बदलाव नहीं हुआ है. ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल शीर्ष पर बने हुए हैं. उनके बाद मोहम्मद नबी, शाकिब अल हसन और जेपी डुमिनी का नंबर आता है.



इस बीच ऑस्ट्रेलिया को इस महीने में चार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं. इनमें से एक मैच वह दक्षिण अफ्रीका और तीन भारत के खिलाफ खेलेगा. अगर वह चारों मैच में जीत दर्ज करता है तो उसके 126 अंक हो जाएंगे और वह दूसरे स्थान पर काबिज हो जाएगा.

लेकिन अगर वह सभी चार मैच हार जाता है तो वह 112 अंक के साथ छठे स्थान पर पहुंच जाएगा. इसी तरह से अगर दक्षिण अफ्रीका 17 नवंबर को होने वाले मैच में जीत दर्ज करता है तो उसको तीन अंक मिलेंगे. भारत अगर तीनों मैच में जीत दर्ज करता है तो उसके 129 अंक हो जाएंगे.

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग : इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों को फायदा
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों को फायदा हुआ है. आईसीसी ने यह रैंकिंग गॉल में इंग्लैंड और श्रीलंका तथा सिलहट में मेजबान बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए टेस्ट मैच के बाद जारी की है. गॉल टेस्ट में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 211 रन से हराया था जबकि सिल्हट में जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी.

गॉल टेस्ट की पहली और दूसरी पारी में क्रमश : 46 और नाबाद 146 रन बनाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज कीटन जेनिंग्स 41 स्थानों की लंबी छलांग लगाकर 46वें नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं, अपने पदार्पण टेस्ट मैच की पहली पारी में 107 और दूसरी पारी में 37 रन बनाने वाले बेन फोक्स 69वें स्थान पर काबिज हो गए हैं. सैम कुरेन नौ स्थान ऊपर चढ़कर 35वें और हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स तीन पायदान ऊपर उठकर 28वें नंबर पर पहुंच गए हैं.

गेंदबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड के मोइन अली चार स्थानों के फायदे के साथ 27वें और आदिल राशिद तीन स्थान के फायदे के साथ 41वें नंबर पर पहुंच गए हैं. गॉल टेस्ट के बाद श्रीलंका के दिलरुवान परेरा पांच स्थानों के सुधार के साथ 19वें नंबर पर काबिज हो गए हैं. गॉल टेस्ट के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले दिग्गज लेफ्ट आर्म स्पिनर रंगना हेराथ ने एक स्थान गिरकर आठवें नंबर के साथ क्रिकेट को अलविदा कहा.



जिम्बाब्वे के कप्तान हेमिल्टन मासाकाद्जा बल्लेबाजों की सूची में 12 स्थानों की छलांग लगाकर 34वें नंबर पर पहुंच गए हैं. सीन विलियम्स 17 स्थानों के फायदे के साथ 77वें और पीटर मूर छह स्थान ऊपर उठकर 86वें नंबर पर पहुंच गए हैं. गेंदबाजों की रैंकिंग में तेज गेंदबाज काइल जर्विस 60वें, सिकंदर रजा 70वें और ब्रैंडन मवुता 81वें नंबर पर पहुंच गए हैं. बल्लेबाजों की सूची में भारतीय कप्तान विराट कोहली और गेंदबाजों की सूची में इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन अभी भी टॉप पर कायम हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...