Skip to main content

Posts

Showing posts with the label विधानसभा चुनाव 2018

कर्नाटक उपचुनाव LIVE: 3 लोकसभा, 2 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, श्रीकांत कुलकर्णी ने डाला वोट

नई दिल्ली :  कर्नाटक की दो विधानसभा सीट और तीन लोकसभा सीटों पर उपचुनावों के लिए शनिवार सुबह से वोटिंग जारी है. सुबह 7 बजे शुरू हुए मतदान शाम को 6 बजे तक चलेगा. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ देखने को मिल रही है. आम जनता के साथ प्रदेश के राजनेता भी सुबह सवेरे मतदान केंद्रों पर वोटिंग के लिए पहुंच रहे हैं. एक हजार से ज्यादा मतदान केंद्र संवेदनशील कर्नाटक उपचुनावों के बारे में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि कुल 1502 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है. उन्होंने बताया कि इन मतदान केंद्रों पर अधिकारियों द्वारा अतिरिक्त सुरक्षाबल और पुलिस को तैनात किया गया है. 9.05 बजे :  बीजेपी उम्मीदवार श्रीकांत कुलकर्णी सुबह बूथ नंबर 150 पर मतदान करने के लिए पहुंचे. 8.50 बजे :  कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा शिमोगा में शिकारीपुरा में वार्ड संख्या 132 में मतदान केंद्र पर वोट देने के लिए पहुंचे. 8.10 बजे :  पोलिंग बूथ पर मतदान करने से पहले पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, मैं 101 फीसदी आश्वस्त हूं कि मेरा बेटा बीएस राघवेंद्र ही इन चुना...

कर्नाटक उपचुनाव LIVE: 3 लोकसभा, 2 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, कांग्रेस-JDS गठबंधन की अग्निपरीक्षा

नई दिल्ली :  कर्नाटक की दो विधानसभा सीट और तीन लोकसभा सीटों पर उपचुनावों के लिए शनिवार सुबह से मतदान हो रहे हैं. सुबह 7 बजे शुरू हुए मतदान शाम को 6 बजे तक चलेंगे. प्रशासन द्वारा निष्परक्ष और स्वतंत्र रूप से चुनाव कराने के लिए अधिकारियों द्वारा पूरी तैयारी की गई है. सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा का कड़ा पहरा है. एक हजार से ज्यादा मतदान केंद्र संवेदनशील कर्नाटक उपचुनावों के बारे में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि कुल 1502 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है. उन्होंने बताया कि इन मतदान केंद्रों पर अधिकारियों द्वारा अतिरिक्त सुरक्षाबल और पुलिस को तैनात किया गया है.  बीजेपी उम्मीदवार श्रीकांत कुलकर्णी सुबह बूथ नंबर 150 पर मतदान करने के लिए पहुंचे. 8.50 बजे :  कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा शिमोगा में शिकारीपुरा में वार्ड संख्या 132 में मतदान केंद्र पर वोट देने के लिए पहुंचे. 8.10 बजे :  पोलिंग बूथ पर मतदान करने से पहले पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, मैं 101 फीसदी आश्वस्त हूं कि मेरा बेटा बीएस राघवेंद्र ही इन चुनावों में जीत हासिल क...

SC-ST एक्‍ट में संशोधन क्‍या BJP के गले की फांस बन सकता है?

नई दिल्‍ली:  इस साल मार्च में महाराष्‍ट्र के एक सरकारी अधिकारी की याचिका पर फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति-जनजाति(एससी-एसटी) के खिलाफ अत्‍याचार निवारण कानून के सख्‍त प्रावधानों को नरम किया था. कोर्ट ने कहा कि इस श्रेणी के आरोपी की गिरफ्तारी शुरुआती जांच या वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक की अनुमति के बाद ही होगी. पहले इसमें तत्‍काल गिरफ्तारी का प्रावधान था. इस फैसले के बाद देश में एससी-एसटी संगठनों ने आंदोलन किया. नतीजतन केंद्र सरकार ने मानसून सत्र में अध्‍यादेश लाकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बदल दिया. अब वह पुराने स्‍वरूप में फिर से लागू हो गया है. इस पर दलित संगठनों ने तो संतोष व्‍यक्‍त किया लेकिन सवर्ण समाज के कई तबकों में इसका विरोध शुरू हो गया है. इसके साथ ही साथ प्रोन्‍नति में आरक्षण पर सरकार के रुख से भी सवर्ण तबके में आक्रोश दिख रहा है. फिलवक्‍त इसके खिलाफ सबसे मुखर आवाज मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान से उठ रही हैं. ऐसा इसलिए भी क्‍योंकि अगले कुछ महीनों के भीतर इन राज्‍यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसका सबसे तीखा असर मध्‍य प्रदेश के ग्‍वालियर-चंबल डिवीजन में देखने को ...

3 राज्‍यों में बीजेपी के दिग्गजों के खिलाफ ‘डोर टू डोर’ प्रचार करेगा कांग्रेस का सेवा दल

नई दिल्ली : कांग्रेस का सेवा दल मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनाव में करीब 75 ऐसी सीटों पर ‘डोर टू डोर’ प्रचार अभियान चलाने जा रहा है जहां पिछले कई चुनावों में कांग्रेस को लगातार हार झेलनी पड़ी है. संगठन ने मध्य प्रदेश में ऐसी 30 सीटों को चिन्हित किया है. इसके साथ वह राजस्थान में 25 और छत्तीसगढ़ में 20 सीटों का चुनाव कर रहा है जहां सेवा दल की ‘विशेष रूप से प्रशिक्षित टीमें’ कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगी. लंबे समय बाद चुनाव में जमीन पर पूरी सक्रियता से उतरने जा रहा सेवा दल उन सीटों पर प्रचार करेगा जहां पिछले पांच-छह बार से कांग्रेस हार रही है और भाजपा के दिग्गज चुनावी मैदान में हैं. सेवा दल के मुख्य संगठक लालजीभाई देसाई ने ‘भाषा’ से कहा, ‘‘इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के समय सेवा दल कांग्रेस के लिए सक्रिय रूप से प्रचार करता था, लेकिन पिछले कई वर्षों से यह नहीं हो पा रहा था. अब हम आगामी विधानसभा चुनावों में यह फिर शुरू करने जा रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम करीब 75 सीटों का चुनाव कर रहे हैं. इस पर पार्टी नेतृत्व से बातचीत हो गई है. पहले इन सीटों के मुद्दों को लेकर सर्वेक...