Skip to main content

Posts

Showing posts with the label कैबिनेट बैठक

आखिरकार 'फैजाबाद' का नाम बदलकर हुआ 'अयोध्या', योगी कैबिनेट ने लगाई मुहर

हर मंगलवार को होने वाली यूपी कैबिनेट की बैठक में इस बार नौ बिंदुओं पर सहमति बनी है. नई दिल्ली/लखनऊ:   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने मंगलवार को सुबह लोकभवन में कैबिनेट की बैठक हुई. हर मंगलवार को होने वाली  यूपी कैबिनेट की बैठक  में इस बार नौ बिंदुओं पर सहमति बनी है. बैठक में योगी सरकार ने इलाहाबाद और फैजाबाद जिलों का नाम बदलने के बाद अब इन मंडलों के नाम में भी बदलाव कर​ दिया है. प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बैठक में पारित हुए प्रस्तावों के बारे में जानकारी दी. कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया कि कैबिनेट बैठक में कुल 9 प्रस्तावों पर मुहर लगी. उन्होंने बताया कि कैबिनेट से वित्त विहीन शिक्षकों को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार योजना को सहमति मिल गई है. अब हर साल ये पुरस्कार स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर 25 दिसम्बर को दिए जाएंगे. प्रस्ताव के मुताबिक, हर साल 18 लोगों को ये पुरस्कार मिलेगा. इनमें से प्रत्येक को 25 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा. इसके अलावा योगी कैबिनेट ने मक्का की कीमत को 1700 र...

कैबिनेट बैठकः स्नातक पास छात्राओं के लिए खुशखबरी, नीतीश कुमार ने मंजूर किए 300

पटनाः  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार कोकैबिनेट की बैठक की गई. कैबिनेट बैठक में नीतीश कुमार ने कुल 6 एजेंडों पर मंजूरी दी है. कैबिनेट बैठक में सबसे बड़ा फैसला छात्राओं को लेकर लिया गया है. फैसले के तहत स्नातक पास छात्राओं के लिए प्रोत्साहन राशि देने के लिए पैसा आवंटित कर दी गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया था कि स्नातक पास छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. इसके तहत स्नातक पास करने वाली छात्राओं को 25 हजार रुपये देने की बात कही गई थी. वहीं, गुरुवार को कैबिनेट बैठक में नीतीश कुमार ने इस प्रोत्साहन राशि के लिए पैसा आवंटित कर दिया है. बैठक में स्नातक पास छात्राओं को 25 हजार रुपये की राशि देने के लिए राशि आवंटित कर दी गई है. इसके लिए कैबिनेट ने 300 करोड़ रुपये को मंजूर किया है. इस राशि की स्वीकृति के बाद अब स्नातक पास छात्राओं को प्रोत्साहन राशि मिलने का रास्ता साफ हो गया है. अब जल्द ही उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. इस योजना से करीब 1 लाख से अधिक छात्राओं को लाभ मिलेगा. वहीं, कैबिनेट बैठक में कई अन्य फैसलों पर भी मुहर लगाई गई है. इसके तहत भवन निर्माण विभा...

दोपहर 1 बजे होगी मोदी कैबिनेट की बैठक, असम NRC मुद्दे पर हो सकती है चर्चा

नई दिल्ली :  असम में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस (एनआरसी) के प्रकाशन के बाद इन दिनों देश की राजनीति गर्माई हुई है. लोकसभा में लगातार दो दिनों तक इसी मुद्दे पर हंगामा होने और फिर कार्रवाई स्थगित होने के बाद आज सरकार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है. केंद्र सरकार की ओर से यह बैठक दोपहर 1 बजे बुलाई गई है. कयास लगाए जा रहे हैं कि आज होने वाली इस बैठक में एनआरसी लिस्ट से जिन 40 लाख लोगों को बाहर रखा गया है, उस पर चर्चा होगी. इसके अलावा लोकसभा में विपक्ष को कैसे शांत रखना है कि इस पर भी चर्चा होगी. इसके अलावा पश्चिम बंगाल में एनआरसी की आवश्यकता है या नहीं इस पर भी चर्चा होगी. वहीं, सूत्रों के हवाले खबर मिल रही है कि इस बैठक में असम के अलावा महाराष्ट्र में हो रहे मराठा आंदोलन समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. पिछली बैठक में किसानों को मिली थी राहत संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत से पहले हुई कैबिनेट की बैठक में गन्ना किसानों को बड़ी राहत दी गई थी. किसानों के लिए करीब 8000 करोड़ रुपए के पैकेज को मंजूरी मिल गई थी.