Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Deepika Padukone

प्रियंका चोपड़ा को पछाड़ कर दीपिका पादुकोण ने जीता Sexiest Asian Woman का खिताब

नई दिल्ली :  साल 2018 बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए काफी अच्छा और सक्सेसफुल ईयर रहा. बुधवार को जारी हुई फोर्ब्स की सेलिब्रेटी कमाई की लिस्ट में जहां  दीपिका पादुकोण ने चौथा नंबर  हासिल करते हुए पहली फीमेल एक्टर बनी. वहीं बुधवार को ही जारी हुई 50 मोस्ट सेक्सिएस्ट एशियन वुमन का 2018 का खिताब हासिल करने में भी सफल रहीं. बता दें कि इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा को दूसरा स्थान मिला है. लास्ट ईयर इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने बाजी मारी थी. 32 साल की दीपिका ने पिछले महीने ही एक्टर रणवीर सिंह से इटली के लेक कोमो में शादी रचाई है. फोर्ब्स इंडिया 2018 ने सबसे अमीर सेलिब्रेटीज की लिस्ट में पहली बार किसी एक्ट्रेस ने टॉप 5 में जगह बनाई है और वो हैं वन एन ओनली दीपिका पादुकोण. दीपिका पादुकोण के पति और एक्टर रणवीर सिंह भी इस लिस्ट में शामिल हैं इस साल आई लिस्ट में दीपिका पादुकोण चौथे नंबर पर हैं. साल 2018 में दीपिका पादुकोण की कुल कमाई 112.8 करोड़ हुई है. वहीं इस लिस्ट में रणवीर सिंह आठवें नंबर पर हैं. रणवीर ने इस साल 84.67 करोड़ रुपये कमाए हैं. Forbes 2018 : दीपिका पादुकोण टॉप 5 में शामिल होने वाली पहली ...

रणवीर सिंह के साथ अमिताभ बच्‍चन ने जमकर किया 'जुम्‍मा-चुम्‍मा', देखें Inside Video

इसी रिसेप्‍शन का एक इनसाइड वीडियो सामने आया है, जो बेहद दिलचस्‍प है. दरअसल रणवीर सिंह की एनर्जी से तो हर कोई वाकिफ है नई दिल्‍ली:  दीपिका पादुकोण और  रणवीर सिंह की शादी का जश्‍न उनकी शादी  के 15 दिन बाद तक चल रहा है. इटली में हुई इस शादी के बाद बॉलीवुड की सुपरस्‍टार जोड़ी ने आखिरकार शनिवार को सिनेमा के सितारों को अपनी शादी के इस जश्‍न में शामिल कर ही लिया. शनिवार को मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में  दीपवीर के इस आखिरी रिसेप्‍शन  में बॉलीवुड का लगभग हर सितारा नजर आया. इसी रिसेप्‍शन का एक इनसाइड वीडियो सामने आया है, जो बेहद दिलचस्‍प है. दरअसल रणवीर सिंह की एनर्जी से तो हर कोई वाकिफ है. ऐसे में अपने रिसेप्शन पर वह सभी महमानों के साथ 'बेफिक्रे' अंदाज में नाचते नजर आए. इस पार्टी में रणवीर ने बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्‍चन को भी नहीं छोड़ा. पार्टी के सामने आए एक वीडियो में रणवीर, अमिताभ बच्‍चन के साथ उनके फेमस गाने 'जुम्‍मा चुम्‍मा..' पर नाचते नजर आ रहे हैं. अमिताभ का अंदाज हमेशा की तरह यहां भी काफी खास रहा. बिग बी दीपवीर के इस रिसेप्‍शन में बहू ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन, बेटी श्‍वे...

रणवीर-दीपिका ही नहीं, इन स्टार्स ने भी अपने को-स्टार्स को बनाया है हमसफर

बॉलीवुड में फिल्मों की शूटिंग के दौरान मिले थे इनके दिल, आज हैं बेस्ट कपल्स नई दिल्ली:  इस दौरान सुपरस्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तस्वीरों ने धूम मचाई हुई है. फिल्म 'रामलीला गोलियों की रासलीला' की शूटिंग सेट्स से शुरु हुई ये दोस्ती प्यार में बदली और अब शादी में. लेकिन यह पहली बार नहीं है कि रील लाइफ से रियल लाइफ जोड़ी बन जाना बॉलीवुड में बहुत पुरानी प्रथा है. आइए जानते हैं बॉलीवुड की स्टार जोड़ियों के बारे में जिन्हें अपने को-स्टास से इश्क हुआ और यह रिश्ता शादी के बंधन तक जा पहुंचा. तीन फिल्मों में बढ़ा प्यार  इस मामले में सबसे पहले नाम आता है लंबे समय तक चर्चा में रही जोड़ी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का . साल 2006 में अभिषेक और ऐश्वर्या ने तीन फिल्मों में एक साथ अभिनय किया. 'उमराव जान', 'गुरु' और 'धूम 2' के सेट पर बिताए गए समय ने दोनों को एक दूसरे के लिए जानने का मौका दिया. दोनों ने प्यार महसूस किया. 2007 में अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रपोज किया और दोनों ने जल्द ही इस प्यार को शादी में बदल लिया. 'टशन' ने बना दी सैफीना की ...

रणवीर से शादी के बाद दीपिका के हाथ लगी यह 'उपलब्धि', प्रियंका चोपड़ा भी पीछे

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बॉलीवुड और खेल के क्षेत्र में देश में सबसे प्रभावशाली हस्तियां हैं. यूगोव के प्रभावशाली हस्तियों के सूचकांक 2018 में यह बात कही गई है. मुंबई :  बॉलीवुड अभिनेता  अमिताभ बच्चन  और अभिनेत्री  दीपिका पादुकोण  बॉलीवुड और खेल के क्षेत्र में देश में सबसे प्रभावशाली हस्तियां हैं . यूगोव के प्रभावशाली हस्तियों के सूचकांक 2018 में यह बात कही गई है. यह सूचकांक अंतरराष्ट्रीय डाटा एनालिटिक्स कंपनी यूगोव द्वारा ऑनलाइन एकत्र किए गए आंकड़ों पर आधारित है. इसमें बॉलीवुड और खेल जगत की करीब 60 हस्तियों को लेकर लोगों की धारणाओं को जानने का प्रयास किया गया और उन्हें शामिल किया गया है. 1,948 प्रतिभागियों ने सर्वे में हिस्सा लिया भारत में 1,948 प्रतिभागियों ने इस सर्वेक्षण में हिस्सा लिया. अध्ययन में कलाकारों और खिलाड़ियों के क्षेत्रों में प्रभाव, जागरुकता, समानता आदि को भी परखा गया है. इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा एवं सौंदर्य प्रसाधन, प्रौद्योगिकी/ वाहन, फैशन, परिधान और उससे जुड़ी वस्तुएं, खाद्य, पेय पदार्थ और यात्रा तथा वित्तीय सेवाएं शामिल हैं. यू...

देखना चाहते हैं दीपिका और रणवीर की शादी का First Photo? बस कुछ देर का है इंतजार

इटली में हो रही इस ग्रैंड वेडिंग के लिए लेक कोमो के किनारे बने इस विला को दोनों दिन अलग-अलग थीम के साथ सजाया गया. नई दिल्‍ली:  दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह,  जिन्‍हें प्‍यार से उनके फैंस  दीपवीर (DeepVeer)  कहते हैं, आज एक बार फिर शादी करने वाले हैं. एक दिन पहले कोंकणी अंदाज में शादी करने वाली यह सुपरस्‍टार जोड़ी आज (15 नवंबर) इटली में ही सिंधी अंदाज में शादी करने जा रही है. लेकिन अगर आपके मन में सवाल है कि आखिर कब इस जोड़ी की शादी की पहली झलक आपको देखने को मिलेगी, तो आपका इंतजार आज खत्‍म होने जा रह है. जी हां, खबर है कि यह जोड़ी आज ही अपनी शादी की खूबसूरत तस्‍वीर दुनिया के साथ साझा करेगी. खुद शेयर करेंगे खास तस्‍वीर दरअसल दीपिका और रणवीर चाहते हैं कि उनकी शादी की पहली तस्‍वीर वह खुद दुनिया के साथ साझा करें. यही वजह है कि इस शादी में शरीक हुए मेहमानों को भी खास हिदायत दी गई है कि वह किसी भी रस्‍म की कोई तस्‍वीर सोशल मीडिया पर साझा न करें. बुधवार को कोंकणी शादी के बाद आज दिन में यह जोड़ी सिंधी रीति-रिवाज से शादी करेगी और आज की शादी के बाद यह दोनों अपनी तस्‍वीर खुद सोशल मीडिया पर साझा ...

श्रीदेवी की हिट फिल्म के रीमेक में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण!

DNA की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी की 4 दशक पुरानी फिल्म की रीमेक में बतौर एक्ट्रेस रोल निभा सकती हैं. दीपिका पादुकोण की साल 2018 की शुरुआत में फिल्म पद्मावत रिलीज हुई थी. विशाल भारद्वाज की फिल्म के अलावा उनके हाथ में कोई प्रोजेक्ट नहीं है. लेकिन इरफान खान के बीमार होने के बाद ये प्रोजेक्ट रुका हुआ है. दीपिका को लेकर खबर है कि वे श्रीदेवी की हिट फिल्म के रीमेक में नजर आ सकती हैं. DNA की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी की 4 दशक पुरानी फिल्म की रीमेक में बतौर एक्ट्रेस रोल निभा सकती हैं. IIFA अवॉर्ड 2018: श्रीदेवी को बेस्ट एक्ट्रेस, इरफान को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हालांकि फिल्म के नाम का अभी खुलासा नहीं हुआ है. लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीदेवी की इस फिल्म के प्रोड्यूसर दक्षिण भारतीय थे और इसका डायरेक्शन बॉलीवुड के डायरेक्टर ने किया था. अभी मूवी के राइट्स खरीदने को लेकर बातचीत चल रही है. सूत्रों के अनुसार, इस प्रोजेक्ट के लिए दीपिका पादुकोण मेकर्स की पहली पसंद हैं. खैर फिल्म इंडस्ट्री की पहली फीमेल सुपरस्टार की फिल्म के रीमेक के दीपिका पादुकोण को ...

इस साल Father's day को बनाइए कुछ खास, अपने डैड के साथ बैठकर जरूर देखें ये बॉलीवुड फिल्में

नई दिल्ली :  बॉलीवुड में जितनी फिल्में मां पर बनी हैं, उतनी ही फिल्में पिता के ऊपर भी बनी हैं. हालांकि, इनकी गिनती कुछ कम जरूर हो सकती है. लेकिन इन फिल्मों में पिता का बेशुमार प्यार और उनका स्नेह जरूर देखने को मिलता है. हमारे बॉलीवुड में पिता-बेटे और पिता-बेटी के रिश्ते पर कई फिल्में बन चुकी हैं. तो आइए, जानते है इन्हीं में से कुछ फिल्मों के बारे में जो इस खास दिन पर आपको अपने पापा के साथ बैठकर देखनी चाहिए... हिंदी मीडियम आज के समय में हमारे देश में हिंदी के जगह इंग्लिश शब्द इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है, जिसके कारण हिंदी बोलने वाले अभिभावक के बच्चों का एडमिशन इंग्लिश मीडिय स्कूल में नहीं हो पाता है. इसी विषय पर आधारित है साकेत चौधरी द्वारा निर्देशित फिल्म 'हिंदी मीडियम'. फिल्म में  इरफान खान  और सबा कमर ने जबरदस्त एक्टिंग किया है. इरफान खान जो कि हिंदी मीडियम से पढें हुए है, लेकिन अपनी बेटी को अच्छा एजुकेशन देने के लिए खुद इंग्लिश बोलना सिखते हैं. दंगल पूरी दुनिया में कमाई का नया इतिहास रचने वाली फिल्म 'दंगल' महावीर फोगट जो पूर्व नेशनल लेवेल के पहलवान रह चुके है उन...

प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के बाद अब यह एक्ट्रेस भी करना चाहती हैं हॉलीवुड में एंट्री!

नई दिल्ली : डिज्नी पिक्सर के 'इनक्रेडिबल्स 2' के हिंदी संस्करण की डबिंग का हिस्सा बनीं  अभिनेत्री काजोल  ने कहा कि वह पश्चिम की दुनिया में संभावनाओं को तलाशने और हॉलीवुड फिल्मों में काम करने के लिए तैयार हैं. काजोल ने आईएएनस से कहा, "मैं हॉलीवुड फिल्म में काम करना पसंद करूंगी. कोई विशेष शैली ध्यान में नहीं है और यह निर्भर करता है कि पटकथा मुझे आकर्षित करती है या नहीं." दो बच्चों की मां ने कहा, "मैं (हॉलीवुड फिल्म करने से पहले) वही सवाल करूंगी जो  हिंदी फिल्मों का चयन करने से पहले करती हूं ." काजोल ने कहा कि उनके बच्चे इस फिल्म में उनकी डबिंग को लेकर उत्साहित हैं. उन्होंने कहा, "वह पहले से ही बहुत उत्साहित हैं, खासकर जब मैंने उनसे कहा कि हम फिल्म देखने वाले पहले व्यक्ति होंगे. यह उनके लिए बड़ी बात है." गौरतलब है कि काजोल आखिरी बार धनुष के साथ फिल्म वीआईपी 2 में नजर आईं थी. इस फिल्म में काजोल ने नेगेटिव भूमिका निभाई थी और उन्होंने धनुष के कहने पर ही फिल्म साइन की थी. जिसके बाद अब वह हॉलीवुड एनिमेशन मूवी इनक्रेडिबल्स 2 में आवाज देते हुए नजर आएंगी. हाल...