नई दिल्ली: कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के उभरते कलाकारों में से एक हैं. उनकी फिल्में युवाओं को बेहद पसंद आती है. इसी साल रिलीज हुई उनकी फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' की काफी तारीफ भी हुई थी. इस फिल्म के लगभग सारे गाने इतने हिट हुए थे कि आज भी इनके धुन हमें किसी न किसी पार्टियों में सुनने को मिल ही जाते हैं. कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं. इसी क्रम में उन्होंने दो दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक जबरदस्त वीडियो शेयर किया है, जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं. (फोटो साभारः वीडियो ग्रैब, कार्तिक आर्यन, इंस्टाग्राम) वायरल हो रहा वीडियो कार्तिक आर्यन द्वारा शेयर किए गए यह अब वायरल हो गया है. बता दें, इस वीडियो को खुद कार्तिक ने अपने मोबाइल से शूट किया है और यह वीडियो कार्तिक के एक क्रेजी फैन का है, जो उनके लिए एक शायरी बोलता हुआ नजर आ रहा है. फैन ने शायरी के माध्यम से मजाक-मजाक में कार्तिक का ही मजाक बना डाला. लेकिन, इससे कार्तिक को कोई फर्क पड़ता नहीं दिख रहा, वह वीडियो में सिर्फ जोर के ठहाके लगाते नजर आ र...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.