Skip to main content

मजाक-मजाक में इस फैन ने उड़ाया कार्तिक आर्यन का मजाक, वायरल हो रहा VIDEO

नई दिल्ली: कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के उभरते कलाकारों में से एक हैं. उनकी फिल्में युवाओं को बेहद पसंद आती है. इसी साल रिलीज हुई उनकी फिल्म 'सोनू के टीटू की स्‍वीटी' की काफी तारीफ भी हुई थी. इस फिल्म के लगभग सारे गाने इतने हिट हुए थे कि आज भी इनके धुन हमें किसी न किसी पार्टियों में सुनने को मिल ही जाते हैं. कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं. इसी क्रम में उन्होंने दो दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक जबरदस्त वीडियो शेयर किया है, जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं.
kartik aryan
(फोटो साभारः वीडियो ग्रैब, कार्तिक आर्यन, इंस्टाग्राम)




वायरल हो रहा वीडियो
कार्तिक आर्यन द्वारा शेयर किए गए यह अब वायरल हो गया है. बता दें, इस वीडियो को खुद कार्तिक ने अपने मोबाइल से शूट किया है और यह वीडियो कार्तिक के एक क्रेजी फैन का है, जो उनके लिए एक शायरी बोलता हुआ नजर आ रहा है. फैन ने शायरी के माध्यम से मजाक-मजाक में कार्तिक का ही मजाक बना डाला. लेकिन, इससे कार्तिक को कोई फर्क पड़ता नहीं दिख रहा, वह वीडियो में सिर्फ जोर के ठहाके लगाते नजर आ रहे हैं. अब यह वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि महज दो दिन के अंदर इस वीडियो 17 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. तो देर किस बात कि आइए और भी देखिए इस वीडियो को...

गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन की फिल्‍म 'सोनू के टीटू की स्‍वीटी' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी और इस फिल्‍म को दर्शकों का जबरदस्‍त रिस्‍पॉन्‍स मिला था. इसके बाद से उनकी झोली में कई फिल्में आ गई हैं. अब वे 'लुका छुपी' में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा कार्तिक आर्यन का कहना है कि वह कन्नड़ फिल्म 'किरिक पार्टी' के हिंदी रीमेक में जैकलिन फर्नाडीस के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं. हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने इस बात का खुसाला किया था. अपनी आगामी फिल्म के बारे में कार्तिक ने कहा, "मैंने 'लुका छुपी' की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसमें मैंने कृति सैनन के साथ काम किया. डायरेक्‍टर लक्ष्मण उतेकर ने इस फिल्म को निर्देशित किया है."

जैकलिन फर्नांडिस के साथ आएंगे नजर
उन्होंने कहा, "इसके बाद मैं कन्नड़ फिल्म 'किरिक पार्टी' के हिंदी रीमेक में जैकलिन फर्नांडिस के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं." बता दें कि 'किरिक पार्टी' कन्नड़ कैंपस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जो 2016 में रिलीज हुई थी. यह इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की कहानी है. फिल्म को फेमस डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी ने डायरेक्ट किया था. इसमें रक्षित शेट्टी, रश्मिका मंधाना, संयुक्ता हेगड़े और अच्युत कुमार ने बतौर कलाकार मेन रोल प्ले किए थे. महज 4 करोड़ के बजट में बनी इस कन्नड़ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपए का कारोबार किया था.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...