Skip to main content

Posts

Showing posts with the label IndiesINDvsWI

विराट की तरह रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहे हैं रोहित शर्मा, एक में पीछे तो एक में आगे

टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप करने के साथ ही रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं जिसमें किसी में विराट के करीब तो किसी रिकॉर्ड में विराट से काफी आगे हैं. चेन्नई:   भारत और वेस्टइंडीज  के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान   रोहित शर्मा  ने कई रिकॉर्ड बनाए. इस सीरीज के आखिरी मैच में रोहित शर्मा केवल एक चौका लगाकर पवेलियन लौट गए, लेकिन यहां भी वे एक रिकॉर्ड अपने नाम कर गए. इसके आलावा बतौर कप्तान भी उनके नाम कुछ रिकॉर्ड आए. इस सीरीज में रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने क्लीन स्वीप की. वेस्टइंडीज ने चेन्नई में हुए आखिरी टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 181 रन का मजबूत स्कोर बनाया जिसे टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए जब रोहित शर्मा शिखर धवन के साथ क्रीज पर उतरे तब उनका दिन नहीं था, वे केवल 4 रन बनाकर, कीमो पॉल की गेंद पर कार्लोस ब्रैथवेट को कैच देकर आउट हो गए. टी20 में 200 चौके का रिकॉर्ड मैच में रोहित का बल्ला भले ही न चला हो, लेकिन एक ही चौके से उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपन...