Skip to main content

Posts

Showing posts with the label mumbai

शूटिंग के दौरान आलिया भट्ट को लगी चोट, डॉक्टर के क्लीनिक लेकर पहुंचे बॉयफ्रेंड रणबीर

आलिया भट्ट की जिंदगी में जब से रणबीर कपूर की एंट्री हुई है वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. नई दिल्ली:  आलिया भट्ट की जिंदगी में जब से रणबीर कपूर की एंट्री हुई है वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. दोनों फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाले हैं. इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान आलिया एक हादसे का शिकार हो गई हैं. घायल  आलिया को रणबीर जुहू  के एक क्लीनिक लेकर गए जहां से दोनों की तस्वीरें सामने आई हैं. रणबीर और आलिया की क्लिनिक से बाहर निकलते हुए फोटोज सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रही हैं. खबरों की मानें तो फिल्म की शूटिंग मुंबई के डोंगरी में चल रही है जहां सेट पर आलिया को चोट लग गई. गर्लफ्रेंड को इस हाल में देखकर रणबीर अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए आलिया को क्लिनिक लेकर गए. सामने आई फोटोज में दोनों कैजुअल कपड़ों में नजर आ रहे हैं. आलिया भट्ट को छोड़, अपने मोबाइल में कहां बिजी हैं रणबीर कपूर...? Photos हुए वायरल (फोटो साभार- Yogen Shah) रणबीर ने जहां ग्रे टी-शर्ट और स्ट्राइफ जैकेट पहनी हुई है तो वहीं ब्लैक टीशर्ट और ब्लैक जॉगर में नजर आईं. इस जोड...

मुंबई में कल से RSS की बैठक, तीन दिन तक चलेगा मंथन, राम मंदिर पर हो सकती है अहम चर्चा

मुबंई:  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की तीन दिवसीय बैठक 31 अक्टूबर से मुंबई में शुरू हो रही है. मंगलवार (30 अक्टूबर) को इस तीन दिवसीय बैठक के मुद्दों के चयन पर भी एक बैठक की जाएगी. इसमें तीन दिनी बैठक की पूरी रूपरेखा तैयार की जाएगी. इस बैठक में आरएसएस से जुडे 54 संघटन शामिल होंगे. बैठक में देश भर से संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे. तीन दिनों तक चलनेवाली इस बैठक में राजनैतिक मुद्दों के साथ अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, देश की सुरक्षा, सीमा क्षेत्र का विकास, नई शिक्षा नीति एवं स्वदेशी वस्तुओं के निर्माण आदि मुद्दे पर चर्चा हो सकती है. जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर अहम चर्चा होगा. साल में एक बार होने वाली संघ की इस अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक को दीवाली बैठक के नाम से भी लोग जानते हैं. हर साल ये बैठक विजयादशमी के बाद और दीपावली से पहले होती है.  इस बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह सुरेश जोशी उपाख्य भैयाजी, सह-सरकार्यवाह सुरेश सोनी, डॉ. कृष्ण गोपाल, दत्तात्रेय होसबले, वी.भागय्या, डॉ.मनमोहन वैद...

मुंबई : बांद्रा की स्‍लम बस्‍ती में लगी भीषण आग, दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर

मुंबई :  मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित स्‍लम बस्‍ती में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई है. यह स्‍लम बस्‍ती लालमती इलाके में लगी है. आग की सूचना पाकर दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई हैं. दमकलकर्मी इस आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रहे है. बताया जा रहा है कि आग ने कई झुग्‍गी-झोपडि़यों और मकानों को अपनी चपेट में ले लिया है. हालांकि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. साथ ही अभी तक इस घटना में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है. दमकल विभाग के मुताबिक यह आग स्‍तर 3 की है. मतलब यह भीषण आग है. मौके पर मौजूद दमकलकर्मियों और प्रशासन ने आसपास के इलाके को खाली करा लिया है. इस बस्‍ती के दूसरी ओर बांद्रा फायर स्‍टेशन भी स्थित है.

मुंबई लाया गया गुरुदास कामत का पार्थिव शरीर, गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार

मुंबई:   कांग्रेस नेता गुरुदास कामत  का पार्थिव शरीर बुधवार रात यहां लाया गया. दिल का दौरा पड़ने से नयी दिल्ली में उनका निधन हुआ. इस दौरान, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख अशोक चव्हाण, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे-पाटिल और अन्य नेता मुंबई हवाई अड्डा पर मौजूद थे. कांग्रेस के पूर्व महासचिव का शव उनके चेम्बूर स्थित आवास पर सुबह आठ बजे से साढ़े दस बजे के बीच रखा जाएगा जहां कांग्रेस के कार्यकर्ता श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि कामत का गुरुवार सुबह 11 बजे राजकीय सम्मान के साथ चेम्बूर शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गुरुदास कामत का बुधवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से यहां निधन हो गया. वह 63 वर्ष के थे. कामत को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद सुबह करीब सात बजे चाणक्यपुरी के प्राइमस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई सूत्रों ने बताया कि कामत के सहायक ने सुबह उन्हें चाय दी. उसी दौरान उन्होंने सांस लेने में दिक्कत होने की बात कही. उनका ड्राइवर उन्हें तुरंत अस्पताल ले गया. सुबह वह...

मुंबई क्रिस्टल टावर असुरक्षित घोषित, बिल्डिंग कमेटी के खिलाफ दर्ज होगा क्रिमिनल केस

नई दिल्ली:  साउथ मुंबई के परेल इलाके में बुधवार (22 अगस्त) की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ. परेल इलाक़े में हिंदमाता सिनेमा के पास 15 मंजिला इमारत क्रिस्टल टावर में भीषण आग लग गई. टावर के 12वीं मंजिल पर ये आग लगी है. बताया जा रहा है कि क्रिस्टल टावर, रिहायशी बिल्डिंग है. आग की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है. जानकारी के मुताबिक, हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो गई है. जबकि, करीब 20 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI ✔ @ANI # UPDATE Total 20 victims were brought to KEM Hospital, of which 4 were brought dead;1 senior citizen female & 3 male. 2 bodies have been identified. 16 patients stable; 10 male & 6 female: Dr. Avinash N Supe, KEM Hospital Dean, on victims of fire accident in Crystal Tower # Mumbai 12:18 PM - Aug 22, 2018 दमकल अधिकारी के मुताबिक, आग की घटना इमारत की 12वीं मंजिल पर हुई. सूचना के बाद दमकल विभाग की गाड़ि...

मुंबई: परेल के क्रिस्टल टावर की 12वीं मंजिल में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली/मुंबई:  साउथ मुंबई के परेल इलाके स्थित क्रिस्टल टावर में बुधवार सुबह (22 अगस्त) को आग लग गई. टावर के 12वीं मंजिल पर ये आग लगी है. बताया जा रहा है कि क्रिस्टल टावर, रिहायशी बिल्डिंग है. आग की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है. 10 से 12 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद है. क्रिस्टल टावर में कई लोगों के फंसे होने की आंशका है, जिन्हें रेस्क्यू किया जा रहा है. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> जानकारी के मुताबिक,  जिस टावर में आग लगी है, वो 15 मंजिला इमारत है. अभी फायर ब्रिगेड फंसे लोगों को बचाने का काम कर रही है. ये सेकेंड लेवर की आग बताई जा रही है, जो खतरनाक मानी जाती है. आपको बता दें, हिंदमाता सिनेमा के पास ही क्रिस्टल टावर स्थित है. बताया जा रहा है कि 12वीं फ्लोर से आग ऊपर से नीचे की तरफ बढ़ रही है. 10 से 12 गाड़ियां आग बुझाने का काम कर रही है. क्रेन के जरिए लोगों को को बचाने का काम किया जा रहा है.

महाराष्ट्र में तेज हुई मराठा आंदोलन की मांग, आज से शुरू होगा जेल भरो आंदोलन

मुंबई/पुणे :  महाराष्ट्र में मराठा आंदोलन की मांंग तेज होती जा रही है. आंदोलन के कारण अब तक 6 लोगों ने खुदकुशी की है. आज (बुधवार) आंदोलन और भी उग्र हो सकता है. संगठन की ओर से आरक्षण के लिए आज से जेल भरो आंदोलन शुरू होगा. आंदोलन के उग्र होने के अंदेशे के चलते प्रशासन अलर्ट हो गया है और राज्य में सुरक्षा के पुख्ता और सख्त इंतजाम किए गए हैं. 8 लोगों ने की आत्महत्या करने की कोशिश आरक्षण की मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे मराठा समुदाय के लोगों ने मंगलवार को औरंगाबाद-जलगांव मार्ग पर रास्ता रोको प्रदर्शन कर ट्रैफिक जाम किया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मराठवाड़ क्षेत्र के लातूर जिले में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर लगभग 8 प्रदर्शनकारियों ने मिट्टी का तेल छिड़कर आत्महत्या करने की कोशिश की. लातूर के पुलिस अधीक्षक शिवाजी राठौड़ का कहना है कि जिले के औसा में तहसीलदाय कार्यालय के बाहर आठ लोगों ने आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समय पर उन्हें शांत कराया. भावनाओं के आधार पर नहीं लिया जा सकता फैसला- सीएम वहीं, मराठा आंदोलन के बारे में प्रदेश के सीएम देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि किसी भी एक सम...

मुंबई से लखनऊ तक जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने कहा-2 दिन घर से न निकलें

मुंबई:  मौसम विभाग  ने शुक्रवार और शनिवार को मुंबई में भारी बारिश की आशंका जताई है. विभाग ने ऐसा ही अनुमान यूपी और आसपास के राज्‍यों के लिए जताया है. उसने सुझाव दिया है कि इन दो दिन लोग घर में ही रहें और बाहर जाने से बचें. उसके मुताबिक 8 व 9 जून को महाराष्‍ट्र खासकर मुंबई और ठाणे में काफी तेज बारिश होगी. मछुआरों को 8 से 12 जून के बीच समुद्र में न जाने के लिए कहा गया है. मौसम विभाग के पश्चिमी क्षेत्र के डिप्‍टी डीजी केएस होसलिकर ने कहा कि मानसून दो से तीन दिन में मुंबई पहुंच जाएगा. फिल्‍म नगरी में गुरुवार को जबरदस्‍त बारिश हुई थी. सांताक्रूज में 39 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई जबकि कोलाबा में 27.6 मिमी  बारिश  रिकॉर्ड हुई. होसलिकर ने कहा कि मानसून अब तक मुंबई नहीं पहुंचा है. जो बारिश हो रही है वह मानसून से पहले की बारिश है. यूपी के लिए भी जारी किया खास अलर्ट मौसम विभाग ने यूपी के  लखनऊ , हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, उन्नाव समेत कई जिलों में शुक्रवार (8 जून) को तूफान व तेज बारिश की संभावना जताई है. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-...