Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Quarterly results

IDBI बैंक को दूसरी तिमाही में 3,602 करोड़ रुपये का घाटा, पिछली 8 तिमाही से हो रहा नुकसान

एनपीए के बढ़ने से सरकारी बैंक, IDBI को पिछली 8 तिमाही से लगातार घाटा हो रहा है. उधर, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को सितंबर तिमाही में 923.60 करोड़ रुपये का घाटा हुुुुआ है. नई दिल्ली:  सार्वजनिक क्षेत्र के  आईडीबीआई बैंक  का शुद्ध घाटा चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बढ़कर 3,602.49 करोड़ रुपये हो गया. फंसे कर्ज में लगातार वृद्धि से बैंक को इस तिमाही में नुकसान हुआ . पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसे 197.84 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी आय घटकर 6,162.14 करोड़ रुपये रह गई. एक साल पहले की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 8,302.42 करोड़ रुपये था. बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) बढ़कर उसके सकल कर्ज के 31.78 प्रतिशत (60,875.49 करोड़ रुपये) पर पहंच गयी. इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 24.98 प्रतिशत (51,367.69 करोड़ रुपये) था. बैंक का शुद्ध एनपीए उसके शुद्ध कर्ज का 17.30 प्रतिशत (27,294.58 करोड़ रुपये) रहा, जो कि एक साल पहले इसी अवधि में 16.06 प्रतिशत (29,488.83 करोड़ रुपये) था. बैंक के डूबे कर्ज का अनुपात...