Skip to main content

IDBI बैंक को दूसरी तिमाही में 3,602 करोड़ रुपये का घाटा, पिछली 8 तिमाही से हो रहा नुकसान

एनपीए के बढ़ने से सरकारी बैंक, IDBI को पिछली 8 तिमाही से लगातार घाटा हो रहा है. उधर, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को सितंबर तिमाही में 923.60 करोड़ रुपये का घाटा हुुुुआ है.


नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के आईडीबीआई बैंक का शुद्ध घाटा चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बढ़कर 3,602.49 करोड़ रुपये हो गया. फंसे कर्ज में लगातार वृद्धि से बैंक को इस तिमाही में नुकसान हुआ. पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसे 197.84 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी आय घटकर 6,162.14 करोड़ रुपये रह गई. एक साल पहले की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 8,302.42 करोड़ रुपये था.

बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) बढ़कर उसके सकल कर्ज के 31.78 प्रतिशत (60,875.49 करोड़ रुपये) पर पहंच गयी. इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 24.98 प्रतिशत (51,367.69 करोड़ रुपये) था. बैंक का शुद्ध एनपीए उसके शुद्ध कर्ज का 17.30 प्रतिशत (27,294.58 करोड़ रुपये) रहा, जो कि एक साल पहले इसी अवधि में 16.06 प्रतिशत (29,488.83 करोड़ रुपये) था.

बैंक के डूबे कर्ज का अनुपात भी क्रमिक रूप से बढ़ा है. आईडीबीआई बैंक का एनपीए के मद में प्रावधान जुलाई- सितंबर 2018 में बढ़कर 5,481.64 करोड़ रुपये हो गया. इससे पिछले साल की इसी अवधि में यह 2,842.15 करोड़ रुपये था. इस दौरान बैंक का कुल प्रावधान और आकस्मिक खर्च बढ़कर 6,579.83 करोड़ रुपये रहा. एक साल पहले की इसी अवधि में यह आंकड़ा 3,261.42 करोड़ रुपये था.



सरकारी बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त तिमाही में 923.60 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है. बैंक को पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 750.41 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक को 1,522.24 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था.

बैंक ने शेयर बाजार को बुधवार को बताया कि आलोच्य तिमाही के दौरान उसकी कुल आय भी पिछले वित्त वर्ष के 6,896.26 करोड़ रुपये से गिरकर 6,197 करोड़ रुपये पर आ गई. बैंक ने कहा कि गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) बढ़ने तथा मुख्य आय में कमी आने से उसे घाटा हुआ है. बैंक का एकीकृत एनपीए 17.27 प्रतिशत से बढ़कर 21.48 प्रतिशत और शुद्ध एनपीए 9.53 प्रतिशत से बढ़कर 10.36 प्रतिशत पर पहुंच गया.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...