वॉशिंगटन: वैज्ञानिकों ने इस बात का पता लगा लिया है कि मनुष्यों और अन्य स्तनधारी जीवों में कैसे प्राकृतिक रूप से उत्पन्न होने वाले एंजाइम वायरसों को फैलने से रोकते है. इस अध्ययन से वायरस रोधी नई दवा का मार्ग प्रशस्त हो सकता है. वेस्ट नाइल , हेपेटाइटस सी, रेबीज और एचआईवी समेत कई तरह के वायरसों पर वायरल रोधी असर के लिए पहचाने जाने वाला एंजाइम विपेरिन डीडीएचसीटीपी अणु उत्पन्न करता है जो वायरसों को फैलने से रोकता है. इस शोध से शोधकर्ता ऐसी दवा खोज सकते हैं जो मानव शरीर को ऐसा अणु उत्पन्न करने के लिए प्रेरित कर सकती है और कई तरह के वायरसों के लिए एक थेरेपी की तरह काम कर सकती है. अमेरिका में पेन्सिलवेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर क्रेग कैमरुन ने कहा, ‘‘ हम जानते हैं कि विपेरिन एंजाइम से संबंधित गतिविधि के जरिए व्यापक स्तर पर वायरस रोधी असर करता है लेकिन अन्य वायरल रोधी एन्जाइम वायरसों को रोकने के लिए अलग तरीके का इस्तेमाल करते हैं . ’’ अगर आपका पेट रहता है खराब तो हो जाएं चौकन्ने! पढ़िए क्या है वजह हेपेटाइटिस को रोकने के उपाय - टीका लगवाएं : हेपेटाइटिस ए और बी टीके बहुत प्रभावी ह...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.