Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Ravindra Jadeja

पत्नी संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले रवींद्र जडेजा, PM ने खुद शेयर की तस्वीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया-  शानदार खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और उनकी पत्नी से शानदार बातचीत हुई. नई दिल्ली:  हाल ही में टीम इंडिया के  ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा  ने अपनी पत्नी रिवाबा सोलंकी के साथ  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  से मुलाकात की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑफिशियल टि्वटर अकाउंट से इस मुलाकात की तस्वीर शेयर की है. रवींद्र जडेजा  और उनकी पत्नी रिवाबा ने पीएम मोदी से औपचारिक मुलाकात की. बता दें कि हाल ही में रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को करणी सेना की गुजरात राज्य की महिला इकाई का प्रमुख बनाया गया है. रिवाबा इसी साल मई में तब चर्चा में आईं थी, जब एक कांस्टेबल ने उन्हें चांटा मार दिया था. वहीं, करणी सेना गुजरात और राजस्थान में क्षत्रीय और राजपूत समाज का प्रतिनिधित्व करता है. करणी सेना पिछले साल तब पूरे देश में चर्चा में आई थी, जब उसने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' के पुरजोर विरोध किया था और राजस्थान में उसे रिलीज होने नहीं दिया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया-  शानदार ख...

रणजी ट्रॉफी में भी जडेजा का ऑलराउंड परफॉर्मेंस, नाबाद 178 रनों के साथ झटके 4 विकेट

रवींद्र जडेजा ने अपनी नबादा 178 रनों की पारी में 163 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके और एक छक्का लगाया. राजकोट :  भारतीय टेस्ट टीम के नियमित सदस्य  रवींद्र जडेजा  ने रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-ए के मैच में शानदार शतक (नाबाद 178) जड़ते हुए सौराष्ट्र को रेलवे पर 144 रनों की बढ़त दिला दी है. सौराष्ट्र ने मैच के दूसरे दिन मंगलवार का अंत आठ विकेट के नुकसान पर 344 रनों के साथ किया. रेलवे अपनी पहली पारी में 200 रनों पर ही ढेर हो गई थी. उसको जल्दी समेटने में भी  जडेजा  ने चार विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई थी. जडेजा ने अभी तक अपनी नाबाद पारी में 326 गेंदें खेलीं हैं और 16 चौकों के अलावा चार छक्के लगाए हैं. जडेजा को कमलेश मकवाना (62) का अच्छा साथ मिला. दोनों ने आठवें विकेट के लिए 171 रनों की साझेदारी की. मकवाना के आउट होते ही दिन का खेल खत्म होने की घोषणा कर दी गई. उन्होंने अपनी पारी में 163 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके और एक छक्का लगाया. बता दें कि ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अपने घरेलू मैदान एससीए स्टेडियम के साथ वर्षों से चला रहा लगाव बरकरार रखते इस मैदान पर एक बार फिर कमाल कर दिया है. कचरे में म...

टीम इंडिया ने रचा इतिहास, हासिल की अब तक की सबसे बड़ी टेस्ट जीत

बेंगलुरु  : अफगानिस्तान के  पहले टेस्ट मैच  में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को एक पारी और 262 रन से हरा कर टीम इंडिया की अब तक की सबसे बड़ी (पारी और अंतर के लिहाज से) जीत दर्ज की. पहले भारत ने बल्लेबाजी करते हुए 474 रन बनाए जिसके बाद पहले अफगानिस्तान को पहली पारी में केवल 109 पर आउट किया और उसके बाद दूसरी पारी में भी शानदार गेंदबाजी करते हुए मेहमान टीम को 103 रन पर आउट कर ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली. जब अफगानिस्तान की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी तो उसे चौथे ओवर में ही पहला झटका लगा. 19 रनों के स्कोर मोहम्मद शहजाद को  उमेश यादव  ने विकेट के पीछे दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट करा दिया. इस पारी में शहजाद 13 रन बना सके. इसके बाद उमेश यादव के शानदार गेंदबाजी की वजह से पारी के छह ओवर में ही उसके तीन खिलाड़ी पवेलियन वापस लौट चुके थे. तीनों ही विकेट उमेश यादव ने लिए. उमेश ने मोहम्मद शहजाद के बाद,  जावेद अहमदी और मोहम्मद नबी को आउट कर दिया. भारत के लिए चौथा विकेट  ईशांत शर्मा  ने लिया. शर्मा ने रहमत शाह को कप्तान रहाणे के हाथों कैच करा दिया. रहमत शाह केवल ...