Skip to main content

रणजी ट्रॉफी में भी जडेजा का ऑलराउंड परफॉर्मेंस, नाबाद 178 रनों के साथ झटके 4 विकेट

रवींद्र जडेजा ने अपनी नबादा 178 रनों की पारी में 163 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके और एक छक्का लगाया.


राजकोट : भारतीय टेस्ट टीम के नियमित सदस्य रवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-ए के मैच में शानदार शतक (नाबाद 178) जड़ते हुए सौराष्ट्र को रेलवे पर 144 रनों की बढ़त दिला दी है. सौराष्ट्र ने मैच के दूसरे दिन मंगलवार का अंत आठ विकेट के नुकसान पर 344 रनों के साथ किया. रेलवे अपनी पहली पारी में 200 रनों पर ही ढेर हो गई थी. उसको जल्दी समेटने में भी जडेजा ने चार विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई थी. जडेजा ने अभी तक अपनी नाबाद पारी में 326 गेंदें खेलीं हैं और 16 चौकों के अलावा चार छक्के लगाए हैं. जडेजा को कमलेश मकवाना (62) का अच्छा साथ मिला. दोनों ने आठवें विकेट के लिए 171 रनों की साझेदारी की.

मकवाना के आउट होते ही दिन का खेल खत्म होने की घोषणा कर दी गई. उन्होंने अपनी पारी में 163 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके और एक छक्का लगाया. बता दें कि ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अपने घरेलू मैदान एससीए स्टेडियम के साथ वर्षों से चला रहा लगाव बरकरार रखते इस मैदान पर एक बार फिर कमाल कर दिया है.

कचरे में मिला जडेजा का मैन ऑफ द मैच का ‘चेक’, एनजीओ ने की बीसीसीआई से यह अपील



सौराष्ट्र ने कप्तान जयदेव शाह (25), अर्पित बासवदा (12) और प्रेरक मांकड़ (28) के विकेट जल्दी गंवा दिए थे, लेकिन जडेजा ने एक छोर संभाले रखा और उन्हें मकवाना का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 163 गेंद की अपनी पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया.

झारखंड ने हरियाणा को दूसरे दिन ही हार का स्वाद चखाया
वहीं, भारतीय टीम में वापसी की कवायदों में लगे तेज गेंदबाज वरुण एरोन की करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के दम पर झारखंड ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मैच में हरियाणा को दूसरे दिन ही नौ विकेट से करारी शिकस्त दी. एरोन ने लाहली में चौधरी बंसीलाल स्टेडियम के विकेट पर अनुकूल परिस्थितियों में 32 रन देकर छह विकेट लिए जो उनके प्रथम श्रेणी करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. अजय यादव ने 28 रन के एवज में तीन विकेट लेकर उनका अच्छा साथ दिया जिससे झारखंड ने हरियाणा को दूसरी पारी में केवल 28 ओवर में 72 रन पर ढेर कर दिया. हरियाणा की तरफ से सर्वाधिक स्कोर 15 रन का रहा जो पूनीश मिश्र ने बनाया.

झारखंड को इस तरह से 11 रन का लक्ष्य मिला और उसने चार ओवर में एक विकेट पर 12 रन बनाकर दूसरे दिन ही छह अंक अपने नाम किये. वह अब नौ अंक के साथ ग्रुप सी में शीर्ष पर पहुंच गया है. इससे पहले हरियाणा ने सुबह अपनी पहली पारी छह विकेट पर 120 रन से आगे बढ़ाई और कुल 143 रन बनाकर 62 रन की महत्वपूर्ण बढ़त बनाई. हरियाणा की टीम पहली पारी में भी 81 रन पर आउट हो गई थी.



विदर्भ और कर्नाटक 
इसी ग्रुप के एक और मैच में देगा निश्चल (नाबाद 66) और बी.आर. शरथ (नाबाद 46) ने संघर्ष करते हुए कनार्टक को मौजूदा विजेता विदर्भ के खिलाफ खेले जा रहे मैच में संकट में जाने से बचाया. कर्नाटक ने 54 के कुल स्कोर पर ही अपने चार विकेट खो दिए थे. यहां स्टुअर्ट बिन्नी (20) और श्रेयस गोपाल (30) ने निश्चल के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां कर टीम को उबारा. इन दोनों के जाने के बाद शरथ ने निश्चल का लंबा साथ दिया. दोनों ने दिन का खेल खत्म होने तक पांचवें विकेट के लिए 59 रन जोड़ लिए हैं. विदर्भ ने दूसरे दिन की शुरुआत आठ विकेट के नुकसान पर 245 रनों के साथ की थी. श्रीकांत वाघ ने अपना अर्धशतक पूरा करते हुए 83 गेंदों में नौ विकेट के नुकसान पर 57 रनों की पारी खेली. अक्षय वघारे 35 रनों पर नाबाद लौटे.

गुजरात और छत्तीसगढ़
वलसाड में इसी ग्रुप के एक और मैच में गुजरात ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 538 रनों पर घोषित कर दी. दिन का खेल खत्म होने तक उसने छत्तीसगढ़ के दो विकेट 53 रनों पर ही चटका कर उसने परेशानी में डाल दिया है. छत्तीसगढ़ अभी भी गुजरात से 485 रन पीछे है. स्टम्प्स तक आशुतोष सिंह 13 और कप्तान हरप्रीत सिंह 16 रन बनाकर खेल रहे हैं. छत्तीसगढ़ ने एस.एस. गुप्ता (11) और ऋषभ तिवारी (9) के विकेट खोए. इससे पहले गुजरात ने ध्रुव रावल (नाबाद 116), मनप्रीत जुनेजा (107), पीयूष चावला (61), चिंतन गाजा (नाबाद 59), भार्गव मेरई (60) और प्रियंक पांचाल (50) की बेहतरीन पारियों के दम पर विशाल स्कोर खड़ा किया. रावल और गाजा नाबाद लौटे. रावल ने अपनी नाबाद पारी में 204 गेंदें खेलीं और 13 चौकों के अलावा एक छक्का लगाया. गाजा ने 61 गेंदों पर पांच चौके और चार चौके लगाए.

महाराष्ट्र और बड़ौदा
वडोदारा में खेले जा रहे मैच में महाराष्ट्र की टीम बड़ौदा के सामने संकट में नजर आ रही है. बड़ौदा के पहली पारी के स्कोर 322 रनों के जवाब में महाराष्ट्र ने दूसरे दिन का अंत होने तक अपने आठ विकेट 253 रनों पर खो दिए हैं. वह अभी भी बड़ौदा से 69 रन पीछे है. दिन का खेल खत्म होने तक अनुपम संकलेचा 30 और सत्यजीत बच्चाव 16 रन बनाकर खेल रहे हैं. महाराष्ट्र के लिए अभी सर्वोच्च स्कोरर नौशाद शेख हैं जिन्होंने 126 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 65 रन बनाए. उनको चिराग खुराना (56) का अच्छा साथ मिला. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी निभाई.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...