Skip to main content

Posts

Showing posts with the label 5G phone

Samsung के बाद यह कंपनी भी लॉन्च करेगी 5G स्मार्टफोन, ईई से मिलाया हाथ

हवाई :  एक दिन पहले ही हमने आपको खबर दी थी कि दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) अमेरिकी टेलीकॉम कंपनी वेरीजॉन के साथ मिलकर 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. अब आपको बता दें कि चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी वनप्लस (OnePlus) भी 2019 में अपना 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. वनप्लस के इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा. फोन में होगा स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर वनप्लस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पेटे लाऊ ने स्नैपड्रैगन टेक शिखर सम्मेलन में कहा कि कंपनी स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस पहला स्मार्टफोन अगले साल यूरोप में पेश करेगी. इसके लिए उसने दूरसंचार ऑपरेटर ईई के साथ साझेदारी की है. लाऊ ने स्मार्टफोन के बारे में और जानकारी साझा नहीं की, लेकिन कहा, 'हम जानते हैं कि 855 प्रोसेसर सबसे शक्तिशाली चिपसेट है. यह निश्चित रूप से हमारे फोन के लिए एकमात्र विकल्प है.' ऑस्ट्रेलिया में अगले साल शुरू होगी 5G सर्विस हालांकि, यह देखा जाना बाकी है कि 5G स्मार्टफोन भारत में कब तक आता है क्योंकि भारत वन प्लस के लिए प्रमुख बाजार है. अमेरिका, यूरो...