अगर ऐसा हुआ तो वह इस दौड़ में शामिल होने वाली अमेरिका की पहली हिंदू उम्मीदवार होंगी. डेमोक्रेट सांसद तुलसी की पहचान यूएस कांग्रेस में हवाई से पहली हिंदू सांसद के रूप में है. वॉशिंगटन : अमेरिका की पहली हिंदू सांसद तुलसी गेबार्ड 2020 में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में उतर सकती हैं. अगर ऐसा हुआ तो वह इस दौड़ में शामिल होने वाली अमेरिका की पहली हिंदू उम्मीदवार होंगी. तुलसी की पहचान यूएस कांग्रेस में हवाई से पहली हिंदू सांसद के रूप में है. शुक्रवार को लास एंजेलिस में मेड्ट्रोनिक कॉन्फ्रेंस में भारतीय अमेरिकी डॉ. संपत शिवांगी ने उनका औपचारिक रूप से परिचय कराया. उन्होंने कहा, 37 वर्षीय तुलसी 2020 में अमेरिका की अगली राष्ट्रपति हो सकती हैं. इस संक्षिप्त परिचय का स्वागत लोगों ने खड़े हो कर तालियों की गड़गड़ाहट से की. खुद तुलसी ने इस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. लेकिन उन्होंने इस बात से न तो इनकार किया और न ही इसे स्वीकार किया कि वह 2020 में चुनाव लड़ेंगीं. हालांकि कहा जा रहा है कि अगले साल क्रिसमस के बाद वह इस बारे में फैसला ले सकती हैं. लेकिन इसका कत्तई मतलब नहीं कि उसकी कोई औपचारिक घोषण...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.