Skip to main content

Posts

Showing posts with the label google

Google ने मानी कर्मियों की मांग, अब यौन उत्पीड़न के मामलों में सीधे कोर्ट जा सकेंगे कर्मचारी

पिछले हफ्ते दुनिया के अलग-अलग देशों में गूगल के कर्मियों ने अपने दफ्तरों में बने अपने बैठने की जगहों (क्यूबिकल्स) से बाहर निकलकर यौन उत्पीड़न एवं दुर्व्यवहार की शिकायतों के मामलों में विरोध-प्रदर्शन किया था. सैन फ्रांसिस्को:  गूगल ने यौन दुर्व्यवहार के मामलों से निपटने में ज्यादा सख्ती और खुलापन दिखाने का वादा किया है. कंपनी की पुरुष वर्चस्व वाली संस्कृति के खिलाफ इसके हजारों कर्मियों द्वारा पिछले हफ्ते किए गए प्रदर्शन के बाद यह वादा किया गया है. गूगल ने प्रदर्शनकारी कर्मियों की यह प्रमुख मांग मान ली है कि यौन दुर्व्यवहार के सभी मामलों में अनिवार्य मध्यस्थता की शर्त हटाई जाए. यह नियम अब ऐच्छिक होगा ताकि शिकायतकर्ता कर्मी खुद ही इस बात का फैसला कर सके कि उसे मामला अदालत में ले जाना है या अपने मामले को कंपनी की जूरी के समक्ष रखना है. महिलाकर्मियों द्वारा की गई शिकायत के बाद कैब सेवा प्रदाता उबर कंपनी ने भी कुछ ऐसे ही बदलाव किए थे. कंपनी की आंतरिक जांच में पता चला कि उसके कई कर्मी यौन उत्पीड़न के शिकार हुए हैं. गूगल के सीईओ सुंदर पिचई ने कंपनी के कर्मियों को भेजे एक ई-मेल में कहा, ...

Google ने उठाया बड़ा कदम, हर सेकेंड 100 'खराब' विज्ञापनों को रहा है हटा

सैन फ्रांसिस्को: दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल उसकी नीतियों और नियमों का उल्लंघन किए जाने के कारण प्रति सेकेंड लगभग 100 'बुरे' (स्कैम) विज्ञापनों को हटा रही है और भविष्य में ऐसे विज्ञापनों से बचने के लिए जल्द ही प्रमाणन कार्यक्रम शुरू करेगी. द वाल स्ट्रीट जर्नल की यह रिपोर्ट कि 'स्कैमर एप्पल इंक जैसी कंपनियों के लिए सर्च एड की खरीदारी कर रहे हैं' प्रकाशित होने के बाद गूगल ने शनिवार को कहा कि वह स्कैमर के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. गूगल के ग्लोबल प्रोडक्ट पॉलिसी के निदेशक डेविड ग्राफ ने कहा, "सिर्फ पिछले साल ही हमने हमारे नियमों का उल्लंघन करने वाले 3.2 अरब विज्ञापनों को हटाया था. यह 100 से ज्यादा विज्ञापन प्रति सेकेंड होता है. "उन्होंने कहा, "हम और कदम उठा रहे हैं.  हमने स्कैम एड की बढ़ती संख्या दर्ज की है और वैश्विक रूप से इस श्रेणी में विज्ञापनों को प्रतिबंधित करना शुरू कर दिया है. " आने वाले कुछ महीनों में गूगल प्रमाणन कार्यक्रम शुरू करेगा, जिससे ऐसे विज्ञापनों को पहले ही रोका जा सके. गूगल ने कहा, "हमारी प्राथमिकता स्वस्थ विज्ञापन माहौल काय...
नई दिल्ली:  मशहूर उर्दू साहित्यकार इस्मत चुगताई की मंगलवार (21 अगस्त) को 103वीं जयंती है. इस मौके पर गूगल ने उन्हें डूडल बनाकर याद किया. अपनी रचनाओं के माध्यम से पूरी जिंदगी महिलाओं की आवाज उठाने के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाता है. इस्मत चुगताई का जन्म 21 अगस्त 1915 को उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुआ था. अपने धारदार लेखन से उन्होंने लगभग 70 साल तक महिलाओं के मुद्दे और उनको सवालों को पुरूष प्रधान समाज के सामने मजबूती से पेश किया. उर्दू साहित्य जगत में स्त्री विमर्श के लिए उनका नाम आज भी प्रमुखता से लिया जाता है. लेखनी को बनाया हथियार अपनी रचनाओं में उन्होंने निम्न मध्यवर्गीय मुस्लिम तबके की महिलाओं की मनोदशा को उर्दू कहानियों और उपन्यासों में पूरी सच्चाई से बयान किया है. साल 1942 में प्रकाशित हुई उनकी कहानी 'लिहाफ' के लिए लाहौर हाईकोर्ट में उनपर मुकदमा चला. जो बाद में खारिज हो गया. इस्मत उर्दू साहित्य की सार्वधिक विवादास्पद और सर्वप्रमुख लेखिकाओं के रूप में पहचानी जाती हैं. उन्होंने अपनी रचनाओं में महिलाओं की आवाज और उनके सवालों को अपनी कलम के माध्यम से उठाया जिसमें वे सफल भी र...

'डूडल 4 गूगल' के विजेता को मिलेगी 5 लाख की कॉलेज स्कॉलरशिप

नई दिल्ली:  गूगल ने सोमवार को '2018 डूडल 4 गूगल' प्रतियोगिता की घोषणा की. इस  प्रतियोगिता  में पूरे भारत से रचनात्मक, कला प्रेमी विद्यार्थियों को सर्च इंजन के लिए लोगो बनाने के लिए उनकी कल्पनाशीलता के साथ आमंत्रित किया गया है. इस साल डूडल का विषय है : 'आप को क्या प्रेरित करता है'. डूडल में शामिल अक्षरों (जी-ओ-ओ-एल-ई) को मोम, मिट्टी, वाटर कलर्स व ग्राफिक डिजाइन से बनाया जा सकता है. गूगल ने एक बयान में कहा कि इसके विजेता को अपनी कलाकृति के माध्यम से अपनी प्रेरणा साझा करने के अवसर के साथ पांच लाख रुपये की कॉलेज छात्रवृत्ति मिलेगी. जीतने वाले  डूडल  को गूगल के होमपेज पर बाल दिवस के अवसर पर प्रदर्शित किया जाएगा. इस प्रतियोगिता में कक्षा एक से दस तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं और रचना को जमा करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर है. अतिथि निर्णायकों की समिति के साथ गूगल में डूडल टीम के नेतृत्वकर्ता रेयान जर्मिक इस साल प्रविष्टियों की समीक्षा करेंगे. 'डूडल 4 गूगल इंडिया' का प्रथम संस्करण का आयोजन 2009 में हुआ था जिसका विषय 'मेरा भारत' था. बता दें कि गूगल डूडल एक विशेष...

डिजिटल विज्ञापन में गूगल और फेसबुक का है वर्चस्व, जानिये बाजार में कितनी है इनकी हिस्सेदारी

नई दिल्ली:  डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन के मामले में दुनियाभर में गूगल और फेसबुक के बढ़ते वर्चस्व से स्वतंत्र और छोटी विज्ञापन तकनीकी कंपनियों के सामने चुनौतियां खड़ी हो रही हैं. वर्ष 2013 की तुलना में इन कंपनियों में 21 प्रतिशत की कमी आई है. इस साल की दूसरी छमाही तक ऐसी कंपनियों की संख्या 185 थीं. न्यूयॉर्क टाइम्स के रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि विज्ञापन तकनीक वाली स्टार्ट अप कंपनियों में लगने वाली पूंजी में तेजी से गिरावट आ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल और फेसबुक के विज्ञापन पर मजबूत पकड़ होने की वजह से ऑनलाइन विज्ञापन कंपनियां पिछले कुछ सालों से काफी संघर्ष कर रही हैं. यह बात लुमा पार्टनर्स सहित कई वैश्विक मार्केटिंग रिसर्च कंपनियों ने कही है. बीते साल ऑनलाइन विज्ञापन पर दुनियाभर में खर्च 88 अरब डॉलर से भी अधिक था, जिसमें 90 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी गूगल और फेसबुक की रही. रिपोर्ट में बताया गया है कि आने वाले समय में अमेजन भी इस बाजार में अपना हाथ आजमाने की तैयारी में है. बताया जाता है कि आने वाले समय में अमेजन दुनिया के दो दिग्गज- गूगल और फेसबुक के लिए शीर्ष प्रतिद्वंद्व...

...तो यहां से आया आपके एंड्रायड स्‍मार्टफोन में UIDAI नंबर, जानें क्‍या है इसका गूगल कनेक्‍शन

नई दिल्‍ली :  एंड्रायड स्‍मार्टफोन यूजर्स की कांटेक्‍ट लिस्‍ट में अचानक दिखने वाले UIDAI (यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के हेल्‍पलाइन नंबर के वहां तक पहुंचने की कहानी से पर्दा उठ गया है. भारत में इसे लेकर सोशल मीडिया और अन्‍य जगहों पर मचे घमासान के बाद दुनिया की शीर्ष तकनीकी कंपनी और एंड्रायड निर्माता  गूगल  ने इस पर स्‍पष्‍टीकरण जारी किया है. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> View image on Twitter Google India  ✔ @GoogleIndia 1:29 AM - Aug 4, 2018 गूगल ने दी सफाई गूगल ने अपने वेरीफाइड ट्विटर अकाउंट में शुक्रवार को एक ट्वीट करके इस पर अपनी गलती मानते हुए ट्वीट कर पूरे मामले की जानकारी दी. उसका कहना है कि 'मामले पर आंतरिक समीक्षा करने पर हमें पता चला कि 2014 में, उस समय के UIDAI हेल्‍पलाइन नंबर 18003001947 और 112 डिस्‍ट्रेस हेल्‍पलाइन नंबर को भारत में रिलीज होने वाले सभी एंड्रायड स्‍मार्टफोनों के सेट अप विजर्ड में कोड किया गया था. ये नंबर तबसे उन्‍हीं में ही है.' इसका मत...

जन्मदिन विशेष : 'ट्रेजिडी क्वीन' मीना कुमारी को Google ने Doodle बनाकर किया याद

नई दिल्ली:  भारतीय सिनेमा की 'ट्रेजडी क्वीन' के नाम से मशहूर अभिनेत्री  मीना कुमारी  का आज यानी एक नवंबर को जन्मदिवस है.   अपनी खूबसूरती ने सभी को अपना कायल बनाने वाली मीना कुमारी की याद में गूगल ने शानदार डूडल बनाया है. तीन दशकों तक बॉलीवुड पर राज करने वाली मीना कुमारी ने कई फिल्मों में ऐसा अभिनय किया कि उन्हें 'साहब बीवी और गुलाम' के गीत 'न जाओ सैयां छुड़ाके बैयां..' के लिए आज भी याद किया जाता है. मीना कुमारी का जन्म मुंबई में 1 अगस्त, 1932 को हुआ था. उनका असली नाम महजबीं बानो था. मीना के पिता अली बख्स पारसी रंगमंच के कलाकार थे और उनकी मां थियेटर कलाकार थीं. मायानगरी के जानकार बताते हैं कि मीना कुमारी का बचपन बहुत ही तंगहाली में गुजरा था. उन्होंने जीवन के दर्द को जीया इसलिए उनकी फिल्मों में कोई भी दुख का दृश्य उनके अभिनय से जीवंत हो उठता था. मीना कुमारी ने ज्यादातर दुख भरी कहानियों पर आधारित फिल्मों में काम किया. इसलिए उन्हें हिंदी फिल्मों की ट्रेजिडी क्वीन कहा जाता है. महजबीं पहली बार 1939 में फिल्म निर्देशक विजय भट्ट की फिल्म 'लैदरफेस' में बेबी महज़ब...

कॉल सेंटर नौकरियों पर संकट के बादल? Google की तकनीक खड़ी कर सकती है मुसीबत

नई दिल्‍ली:  सर्च इंजन गूगल  ने कहा है कि वह सिस्को व जेनेसिस समेत कई भागीदारों के साथ मिलकर  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)  आधारित तकनीक विकसित कर रहा है. इसका मकसद कॉल सेंटरों में एआई तकनीक के जरिए कामकाज चलाना है. यानि जब कोई कस्‍टमर कॉल सेंटर में कॉल करेगा तो एआई तकनीक के जरिए कॉल उठेगी और बातचीत होगी. धीरे-धीरे ये तकनीक कॉल सेंटर में काम करने वाले लोगों की जगह ले लेगी. कांटैक्‍ट सेंटर एआई' होगा तकनीक का नाम इस सॉफ्टवेयर को 'कांटैक्‍ट सेंटर एआई' कहा जाता है जो 'वर्चुअल एजेंट्स' स्थापित करेगा. ये एजेंट ग्राहक को कॉल सेंटर से कनेक्ट करते समय फोन उठाने कर शुरुआती बातचीत करेगा. गूगल के मुख्य वैज्ञानिक फेई-फेई ली ने क्लाउड नेक्स्ट कांफ्रेंस के दौरान बताया कि अगर ग्राहक कुछ ऐसा पूछता है, जो एआई नहीं बता पाता तो वह स्वचालित रूप से किसी मनुष्य को कॉल फॉरवर्ड कर देगा. उन्‍होंने बताया कि हमारा मुख्य लक्ष्य एक कांटैक्ट सेंटर के कर्मी को साथ ही उन पर भरोसा करनेवाले ग्राहकों को सशक्त बनाना है. क्‍या होता है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई का अर्थ मानव की जगह मशीनों से  स्‍मार्ट तर...

You Tube से पैसे कमाने का नया मौका, लाखों में हो सकती है इनकम

नई दिल्ली :  अक्सर यू-ट्यूब से लोगों की शिकायत रहती है कि वीडियो बनाने और पोस्ट करने पर कंपनी की तरफ से ठीकठाक पैसा नहीं दिया जाता. लेकि अब ऐसे लोगों को यू-ट्यूब की तरफ से पैसा कमाने का नया मौका दिया जाएगा. दरअसल यूट्यूब की तरफ से अब लोगों को ऐसे चैनल शुरू करने का मौका देगा जिसके लिए उन्हें दर्शकों से पैसा मिल सकेगा. यूट्यूब के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर नील मोहन ने बताया कि गूगल के मालिकाना हक वाली इस सर्विस में फिलहाल में ज्यादातर कमाई विज्ञापनों से होती है. नील ने कहा, 'अभी मुख्य फोकस इस पर ही रहेगा लेकिन हम विज्ञापनों से इतर भी सोचना चाहते हैं. वीडियो बनाने वालों के पास पैसा कमाने के कई तरीके और मौके होने चाहिए.' ऐसे चैनल जिनके एक लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं, उनकी सदस्यता के लिए दर्शकों को 4.99 डॉलर यानी लगभग 320 रुपये मासिक शुल्क का भुगतान करना होगा. कंपनी ने कहा कि वीडियो बनाने वाले शर्ट या फोन के कवर जैसी चीजें भी चैनल पर बेच सकते हैं. इससे पहले यू-ट्यूब के जरिये पैसे कमाने का केवल एक ही विकल्प था. इसमें आपने यदि कोई वीडियो यू-ट्यूब पर शेयर किया है तो उस पर आने वाले विज्ञापनों...

दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी लेने वाला CEO बना ये भारतीय, मिलेंगे 857 करोड़ रुपए

टेक्नोलॉजी की दुनिया में निकेश अरोड़ा का नाम कौन नहीं जानता. गूगल, सॉफ्टबैंक जैसी दिग्गज कंपनियों में काम करने वाले निकेश अकेले ऐसे भारतीय हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी लेने वाले सीईओ बन गए हैं. नई दिल्ली:  टेक्नोलॉजी की दुनिया में  निकेश अरोड़ा  का नाम कौन नहीं जानता.  गूगल ,  सॉफ्टबैंक जैसी दिग्गज कंपनियों  में काम करने वाले निकेश अकेले ऐसे भारतीय हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी लेने वाले सीईओ बन गए हैं. फिलहाल निकेश अरोड़ा पालो अल्टो नेटवर्क के  नए सीईओ  बनाए गए हैं. उनकी सालाना सैलरी 12.8 करोड़ डॉलर यानी कुल 857 करोड़ रुपए है. निकेश को सैलरी के रूप में 6.7 करोड़ रुपए मिलेंगे. साथ ही इता नहीं उन्हें सालाना बोनस मिलेगा. इसके अलावा, कंपनी में 268 करोड़ रुपए के शेयर मिलेंगे. हालांकि, यह शेयर वह सात साल तक नहीं बेच पाएंगे. आपको बता दें, पालो अल्टो साइबर सिक्योरिटी कंपनी है, जिसका मुख्लालय कैलिफोर्निया में स्थित है. निकेश अरोड़ा लंबे समय से टक्नोलॉजी सेक्टर से जुड़े हैं. शेयरों की कीमत भी बढ़ेगी बीबीसी के मुताबिक, पालो अल्टो नेटवर्क से जुड़ने के बाद निकेश अरोड़ा पर पैसों की ब...